logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिवस के अवसर पर जफराबाद थाने में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याएं को सूना गया। दिवस के अवसर पर जफराबाद थाने में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याएं को सूना गया। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। → समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने फरियादी नजमा खातून पत्नी जुमराती के जमीनी विवाद को त्वरित निस्तारण कराते हुए उनका नाम खतौनी में दर्ज करवाया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। → वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों एवं अन्य शिकायतों का समाधान संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे आमजन का विश्वास प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था पर बना रहे। इस अवसर पर संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Deepak Adventure Diary
Deepak Adventure Diary
Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
755780b2-71ba-4e21-bb9d-ed8e2e4431e4

दिवस के अवसर पर जफराबाद थाने में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याएं को सूना गया। दिवस के अवसर पर जफराबाद थाने में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याएं को सूना गया। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। → समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने फरियादी नजमा खातून पत्नी जुमराती के जमीनी विवाद को त्वरित निस्तारण कराते हुए उनका नाम खतौनी में दर्ज करवाया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। → वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों एवं अन्य शिकायतों का समाधान संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे आमजन का विश्वास प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था पर बना रहे। इस अवसर पर संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • मुख्यमंत्री ने घूंघट के लिए टोक कुछ नया महिला ने कहा कि हमारा धर्म और संस्कार।
    1
    मुख्यमंत्री ने घूंघट के लिए टोक कुछ नया महिला ने कहा कि हमारा धर्म और संस्कार।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में बेला देवी के पीछे एक युवक का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में बेला देवी के पीछे एक युवक का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_H j
    H j
    Fruit & Vegetable Distributor पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र का 22 वर्षीय युवक संदीप तिवारी मुंबई से घर लौटते समय लापता हो गया है। 7 मई को ट्रेन में बैठने के बाद परिजनों से देर रात तक उसकी बात हुई, लेकिन सुबह से उसका फोन बंद है। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
    1
    प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र का 22 वर्षीय युवक संदीप तिवारी मुंबई से घर लौटते समय लापता हो गया है। 7 मई को ट्रेन में बैठने के बाद परिजनों से देर रात तक उसकी बात हुई, लेकिन सुबह से उसका फोन बंद है। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत अर्पित गुप्ता हत्याकांड मामला गरमाया सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत पात्रा ग्राम सभा में पिछले दिनों हुई अर्पित गुप्ता हत्या कल खुलासा न होने के कारण भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद घुटने कल बैठक कर रणनीति तैयार करने की घोषणा की है यदि अर्पित हत्याकांड का खुलासा जल्दी से जल्दी किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट अन्य जल त्याग कर सुल्तानपुर के तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देगा
    1
    लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत अर्पित गुप्ता हत्याकांड मामला गरमाया 
सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत पात्रा ग्राम सभा में पिछले दिनों हुई अर्पित गुप्ता हत्या कल खुलासा न होने के कारण भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद घुटने कल बैठक कर रणनीति तैयार करने की घोषणा की है यदि अर्पित हत्याकांड का खुलासा जल्दी से जल्दी किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट अन्य जल त्याग कर सुल्तानपुर के तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देगा
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *दो साल बाद एक छत के नीचे रहने को राजी हुए दम्पति* *रास्ट्रीय लोक अदालत ने बिछड़े परिवारों को मिलाया* सुल्तानपुर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी शिवकुमार विवाह के 2 साल बाद अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य एडवोकेट सीपी पांडे इस मामले का फॉलोअप कर रहे थे। तथा फैमिली कोर्ट तीन नम्बर में यह मामला विचाराधीन था। माननीय न्यायधीश की निगरानी में अलग अलग रह रहे पति-पत्नी का लगातार काउंसलिंग की जाती रही।पति सुनील कुमार ने रास्ट्रीय लोक अदालत का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।दोनों जोड़े माननीय न्यायालय के सामने एक दूसरे को माला पहनकर पुराने गिले शिकवे भूल गए और एक साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थ अधिवक्ता ऋषिकेश बहादुर सिंह ,हरिराम सरोज,पैरालीगल वालंटियर अंजू सिंह ,अर्चना यादव ,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।आज करीब सौ जोड़े एक हुए।
    1
    *दो साल बाद एक छत के नीचे रहने को राजी हुए दम्पति*
*रास्ट्रीय लोक अदालत ने बिछड़े परिवारों को मिलाया*
सुल्तानपुर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी शिवकुमार विवाह के 2 साल बाद अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य एडवोकेट सीपी पांडे इस मामले का फॉलोअप कर रहे थे। तथा फैमिली कोर्ट तीन नम्बर में यह मामला विचाराधीन था। माननीय न्यायधीश की निगरानी में अलग अलग रह रहे पति-पत्नी का लगातार काउंसलिंग की जाती रही।पति सुनील कुमार ने रास्ट्रीय लोक अदालत का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।दोनों जोड़े माननीय न्यायालय के सामने एक दूसरे को माला पहनकर पुराने गिले शिकवे भूल गए और एक साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थ अधिवक्ता ऋषिकेश बहादुर सिंह ,हरिराम सरोज,पैरालीगल वालंटियर अंजू सिंह ,अर्चना यादव ,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।आज करीब सौ जोड़े एक हुए।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुलतानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने ₹20 लाख कीमत के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस ने जनता से मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
    1
    सुलतानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने ₹20 लाख कीमत के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस ने जनता से मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अकेली रह रही महिला की हत्या 🔥 पुलिस जांच में जुटी | सुलतानपुर से बड़ी खबर सुलतानपुर जनपद के बंधुआ कला थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में अकेली रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार मौके पर चोरी या लूटपाट के स्पष्ट साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। 👉 इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक Charu Nigam ने क्या जानकारी दी… देखिए इस रिपोर्ट में
    1
    अकेली रह रही महिला की हत्या 🔥 पुलिस जांच में जुटी | सुलतानपुर से बड़ी खबर
सुलतानपुर जनपद के बंधुआ कला थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में अकेली रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार मौके पर चोरी या लूटपाट के स्पष्ट साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
👉 इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक Charu Nigam ने क्या जानकारी दी… देखिए इस रिपोर्ट में
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहर में दिनदहाड़े गोलियां शहर में मचा हड़कंप
    1
    शहर में दिनदहाड़े गोलियां शहर में मचा हड़कंप
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.