मैनपुरी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,, गुरु पूर्णिमा पर एकरसानंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी,, सच के साथ मैनपुरी। जनपद मैनपुरी स्थित एकरसानंद आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। तड़के सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ स्वामी हरिहरानंद महाराज का पूजन-अर्चन किया, जो दोपहर एक बजे तक चलता रहा। इसके उपरांत परम पूज्य महाराज एकरसानंद जी का भी भक्तिभाव से पूजन कराया गया। पूरे आश्रम परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालु अपने हाथों में पूजा की थालियां, फूल-मालाएं और प्रसाद लेकर अपने-अपने गुरुदेव के दर्शन एवं पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। आश्रम के विभिन्न स्थानों पर गुरु पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु और शिष्य का संबंध अत्यंत पवित्र माना गया है। यह पर्व इसी परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जिस समाज और राष्ट्र में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का सम्मान नहीं होता, वहां स्थायी उन्नति संभव नहीं है और ऐसे समाज में संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। स्वामी जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति, संस्कार और हिंदुत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

- Rahul Gandhi Parliament Speech | राहुल के बोलते ही हंगामा! पक्ष-विपक्ष आये आमने सामने Rahul Gandhi Parliament Speech | राहुल के बोलते ही हंगामा! पक्ष-विपक्ष आये आमने सामने1
- गुरु पूर्णिमा पर एकरसानंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब मैनपुरी। जनपद मैनपुरी स्थित एकरसानंद आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। तड़के सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ स्वामी हरिहरानंद महाराज का पूजन-अर्चन किया, जो दोपहर एक बजे तक चलता रहा। इसके उपरांत परम पूज्य महाराज एकरसानंद जी का भी भक्तिभाव से पूजन कराया गया। पूरे आश्रम परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालु अपने हाथों में पूजा की थालियां, फूल-मालाएं और प्रसाद लेकर अपने-अपने गुरुदेव के दर्शन एवं पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। आश्रम के विभिन्न स्थानों पर गुरु पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु और शिष्य का संबंध अत्यंत पवित्र माना गया है। यह पर्व इसी परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जिस समाज और राष्ट्र में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का सम्मान नहीं होता, वहां स्थायी उन्नति संभव नहीं है और ऐसे समाज में संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। स्वामी जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति, संस्कार और हिंदुत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।1
- मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल स्लोगन- इंसानियत को संसार करने वाला वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल सिस्टम पर सवाल जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- नफीस अली मो-9897500102 एंकर- जनपद मैनपुरी के करहल नगर पंचायत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। नगर पंचायत की लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे पड़ा एक गोवंश कुत्तों का निवाला बनता दिख रहा है। पूरा मामला करहल नगर पंचायत के किशनी मार्ग का बताया जा रहा है। तस्वीरें करहल नगर पंचायत के किशनी मार्ग की हैं। जहाँ सड़क किनारे एक बेसहारा गोवंश असहाय पड़ा है और आवारा कुत्ते उसे नोच-नोच कर खा रहे हैं। ये दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नगर पंचायत के दावों की पोल खोल रहा है सोचने वाली बात है कि जिस प्रदेश में गोवंश की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहाँ एक गोवंश तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहा है और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई घंटों तक गोवंश सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन नगर पंचायत की टीम मौके पर नहीं पहुंची।सवाल ये उठता है कि आखिर नगर पंचायत करहल का गोवंशों के संरक्षण को लेकर किया गया वादा कहाँ गया? क्या नगर पंचायत सिर्फ कागजों में ही गोवंशों को संरक्षित कर रही है? इस वायरल वीडियो ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि ये वायरल वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की नींद टूटती है या नहीं, और दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं। बाइट- स्थानी2
- पत्रकार सुरजीत,,Loksabha में विपक्ष का हंगामा, 12 बजे तक स्थगित हुई1
- बर्खास्त सिपाही सुनील कुमार शुक्ला अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई! बर्खास्त सिपाही सुनील कुमार शुक्ला अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई!1
- जहर खाकर अस्पताल पहुंचा प्रेमी... मिलने पहुंची प्रेमिका, फिर इमरजेंसी वार्ड में जो हुआ, CCTV में कैद जहर खाकर अस्पताल पहुंचा प्रेमी... मिलने पहुंची प्रेमिका, फिर इमरजेंसी वार्ड में जो हुआ, CCTV में कैद1