Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने पीटा,विधायक से पुलिस की धक्का मुक्की।
Rajneesh Kumar पत्रकार
रायबरेली,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने पीटा,विधायक से पुलिस की धक्का मुक्की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर अयोध्या के बीका पुर समूह सखी कार्यकर्ताओ का विरोध प्रदर्शन मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग समूह सखी मानदेय बढ़ाने का धरना1
- शिव महापुराण कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को रायबरेली पहुंचे। यहां शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि भक्तों का सैलाब देखकर उनका हृदय गदगद हो गया। उन्होंने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं का क्रम आगे भी जारी रहेगा। 13 से 17 अक्टूबर तक बड़वानी और 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक उन्नाव में शिव महापुराण कथा प्रस्तावित है। डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार में कांवड़ियों पर लाठियां चलाई जाती थीं और उन्हें जेल भेजा जाता था। उन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाए जाने का भी जिक्र किया। कहा कि भाजपा सरकार में नवरात्रि, गणेशोत्सव, रामलीला, शिव महापुराण, रामकथा और श्रीकृष्ण कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में कोई व्यवधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा में भी न्याय की लड़ाई जारी है। उन्हें विश्वास है कि काशी में भगवान भोलेनाथ और मथुरा में कन्हैया जी का मंदिर भी बनेगा। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा, “इसीलिए तो सपा सफा हो गई। भाजपा सत्ता में है और भविष्य में भी भाजपा जाने वाली नहीं है।”1
- रायबरेली:- प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे, विश्वकर्मा जयंती पर कहीं बड़ी बात रायबरेली:- प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे, विश्वकर्मा जयंती पर कहीं बड़ी बात2
- रायबरेली में सपा-ABVP विवाद के बाद एसपी कार्यालय में हंगामा, पुलिस पर सपाइयों से मारपीट का आरोप1
- सदस्यता अभियान को लेकर रायबरेली में सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैनर और सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विवाद के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। सूचना पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग उठाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखने व मोबाइल लिए जाने का आरोप लगाया। वहीं एबीवीपी ने भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी: समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली। पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।1
- रायबरेली:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी का बयान रायबरेली:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी का बयान1
- रायबरेली में सपा-ABVP विवाद के बाद एसपी कार्यालय में हंगामा, पुलिस पर सपाइयों से मारपीट का आरोप रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पास सपा छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुआ विवाद अब एसपी कार्यालय परिसर तक पहुंच गया। दोनों पक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमने-सामने धरने पर बैठ गए। मामले के दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां व थप्पड़ बरसाए। सपा नेताओं ने विधायक राहुल लोधी के साथ भी पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट और पुलिस कार्रवाई का वीडियो भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। सपा नेताओं के मुताबिक, घटना में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कॉलेज के पास PDA जागरूकता एवं सदस्यता अभियान का बैनर लगाए जाने को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला धरने तक पहुंच गया। अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और वायरल वीडियो के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।1
- सदस्यता अभियान को लेकर आमने-सामने आए एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा रायबरेली। सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1