logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा में युवक की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पिपलौती कला में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक मेहराज चौधरी, पुत्र मोमीन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था।हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक के शरीर पर गर्दन, पेट, पैर और हाथों पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह वारदात हुई, बगल की चारपाई पर मृतक की पत्नी रूही अपने छोटे बेटे अली के साथ सो रही थी। जबकि बड़ा बेटा फरमान अपने पिता की चारपाई पर सो रहा था। घटना के संदर्भ में पत्नी और पिता के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पत्नी रूही का दावा है कि बदमाश आए थे, जिन्होंने उसका मुंह दबाकर कुंडल और मोबाइल लूट लिया।वहीं, मृतक के पिता मोमीन का कहना है कि सुबह 7:00 बजे जब वह मौके पर पहुंचे, तो रूही सो रही थी और बेटे का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार तिवारी और अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नौगांव सादात पुलिस क्षेत्र अधिकारी अवधभान सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय हत्यारे मेहराज को मौत के घाट उतार रहे थे। उस समय शायद उसकी चीख निकली हो। लेकिन गांव में बज रहे डीजों के बीच उसकी चीख दबकर रह गई।मृतक मेहराज पर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें फरमान उम्र 4 वर्ष तथा अली उम्र 3 वर्ष है। बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा बेटा फरमान वारदात के समय उसी की चारपाई पर सोया हुआ था। उसके कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। मृतक मेहराज अकेला था उसका कोई भाई नहीं था। बचपन में ही उसकी मां का देहांत हो गया था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हाथ-पैर बांधने के बाद गला रेतकर मेहराज की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटनाक्रम से जुड़े क्लू हाथ लगे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूही को हिरासत में लिया है। PTC:- कपिल कुमार बाइट:- रूही, पत्नी बाइट:-मोमीन,पिता बाइट:- अमित कुमार आनंद,एसपी अमरोहा

2 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अमरोहा में युवक की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पिपलौती कला में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक मेहराज चौधरी, पुत्र मोमीन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था।हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक के शरीर

पर गर्दन, पेट, पैर और हाथों पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह वारदात हुई, बगल की चारपाई पर मृतक की पत्नी रूही अपने छोटे बेटे अली के साथ सो रही थी। जबकि बड़ा बेटा फरमान अपने पिता की चारपाई पर सो रहा था। घटना के संदर्भ में पत्नी और पिता के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पत्नी रूही का दावा है कि बदमाश आए थे, जिन्होंने उसका मुंह दबाकर कुंडल और मोबाइल लूट लिया।वहीं, मृतक के पिता

मोमीन का कहना है कि सुबह 7:00 बजे जब वह मौके पर पहुंचे, तो रूही सो रही थी और बेटे का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार तिवारी और अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नौगांव सादात पुलिस क्षेत्र अधिकारी अवधभान सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय हत्यारे मेहराज को मौत

के घाट उतार रहे थे। उस समय शायद उसकी चीख निकली हो। लेकिन गांव में बज रहे डीजों के बीच उसकी चीख दबकर रह गई।मृतक मेहराज पर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें फरमान उम्र 4 वर्ष तथा अली उम्र 3 वर्ष है। बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा बेटा फरमान वारदात के समय उसी की चारपाई पर सोया हुआ था। उसके कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। मृतक मेहराज अकेला था उसका कोई भाई नहीं था। बचपन में ही उसकी मां का देहांत हो गया था।पुलिस ने

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हाथ-पैर बांधने के बाद गला रेतकर मेहराज की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटनाक्रम से जुड़े क्लू हाथ लगे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूही को हिरासत में लिया है। PTC:- कपिल कुमार बाइट:- रूही, पत्नी बाइट:-मोमीन,पिता बाइट:- अमित कुमार आनंद,एसपी अमरोहा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमरोहा जनपद के गांव फत्तेपुर बाटुपूरा निवासी किसान विजयपाल सिंह के साथ टोल प्लाजा पर कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। किसान का कहना है कि वह अपने ट्रैक्टर में भूसा भरकर हापुड़ जनपद के गढ़ मुक्तेश्वर स्थित एक गोशाला में दान देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर उसे रोक लिया गया और ट्रैक्टर निकालने के बदले टोल टैक्स की मांग की गई। विजयपाल सिंह के अनुसार, जब उन्होंने खुद को किसान बताते हुए टोल टैक्स देने से मना किया तो टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान किसान ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद टोल कर्मी बैकफुट पर आ गए और बिना टोल टैक्स लिए ही उसे आगे जाने दिया। पीड़ित किसान ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद टोल प्लाजा पर किसानों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विजयपाल सिंह का आरोप है कि टोल कर्मी अक्सर किसानों को परेशान करते हैं और उनसे जबरन टोल वसूली की कोशिश करते हैं, बाइट विजयपाल सिंह किसान
    2
    अमरोहा जनपद के गांव फत्तेपुर बाटुपूरा निवासी किसान विजयपाल सिंह के साथ टोल प्लाजा पर कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। किसान का कहना है कि वह अपने ट्रैक्टर में भूसा भरकर हापुड़ जनपद के गढ़ मुक्तेश्वर स्थित एक गोशाला में दान देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर उसे रोक लिया गया और ट्रैक्टर निकालने के बदले टोल टैक्स की मांग की गई। विजयपाल सिंह के अनुसार, जब उन्होंने खुद को किसान बताते हुए टोल टैक्स देने से मना किया तो टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान किसान ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद टोल कर्मी बैकफुट पर आ गए और बिना टोल टैक्स लिए ही उसे आगे जाने दिया। पीड़ित किसान ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद टोल प्लाजा पर किसानों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विजयपाल सिंह का आरोप है कि टोल कर्मी अक्सर किसानों को परेशान करते हैं और उनसे जबरन टोल वसूली की कोशिश करते हैं, 
बाइट विजयपाल सिंह किसान
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना हसनपुर क्षेत्र के ग्राम पिपलौती कला में धारदार हथियार से एक युवक की हत्या करने की सूचना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर दी गई बाईट- #Amroha #Latestnews
    1
    थाना हसनपुर क्षेत्र के ग्राम पिपलौती कला में धारदार हथियार से एक युवक की हत्या करने की सूचना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर दी गई बाईट-
#Amroha #Latestnews
    user_Chahat Ali
    Chahat Ali
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हिंदू वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह ने गौ हत्या को लेकर सुनाई अपनी समस्या बरेली के थाना क्षेत् इज्जत नगर डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले सरदार बलबीर सिंह ने गांवहत्या को लेकर अपनी समस्या मीडिया को बताई उन्होंने बताया प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रहा है अपराधियों पर प्रशासन कार्रवाई करें
    1
    हिंदू वाहिनी के पूर्व  राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह ने गौ हत्या को लेकर सुनाई अपनी समस्या 
बरेली के थाना क्षेत् इज्जत नगर डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले सरदार बलबीर सिंह ने गांवहत्या को लेकर अपनी समस्या मीडिया को  बताई उन्होंने बताया प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रहा है अपराधियों पर प्रशासन कार्रवाई करें
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    1
    *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
*पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
*प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सांसद इकरा हसन ने कहा: प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों को अनिवार्य करने और सिर्फ एक दुकानदार को ही बेचने की प्रथा पर रोक लगाई जाए।
    1
    सांसद इकरा हसन ने कहा: प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों को अनिवार्य करने और सिर्फ एक दुकानदार को ही बेचने की प्रथा पर रोक लगाई जाए।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अमरोहा में एक शादी समारोह उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब बिरयानी में लेग पीस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कुर्सियां चलीं, अफरातफरी मच गई और पूरे बैंक्विट हॉल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीओ। दरअसल, अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से आई बारात ठहरी हुई थी। शादी का माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन खाने के दौरान बिरयानी में लेग पीस को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और बारातियों व स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। गुस्साए लोगों ने कुर्सियां तक उठा लीं और एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं।मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अमरोहा में एक शादी समारोह उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब बिरयानी में लेग पीस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कुर्सियां चलीं, अफरातफरी मच गई और पूरे बैंक्विट हॉल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीओ। दरअसल, अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से आई बारात ठहरी हुई थी। शादी का माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन खाने के दौरान बिरयानी में लेग पीस को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और बारातियों व स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। गुस्साए लोगों ने कुर्सियां तक उठा लीं और एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं।मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.