शिव की बारात में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजा समथर कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण निकला जुलूस, झांकियों ने मोहा मन समथर (झांसी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत बालक दास के संरक्षण में भगवान शिव की भव्य बारात परंपरानुसार निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयकारों से पूरा समथर गुंजायमान हो उठा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जयकारों की ध्वनि सुनाई देने लगी थी। मोहल्ला कटरा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बारात का शुभारंभ हुआ। जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भक्ति में लीन नजर आए। बारात कटरा बाजार, नागर चौराहा, वाल्मीकि नगर, अंबेडकर नगर, संत गाडगे नगर, काली मर्दन, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा और नई बस्ती होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर व पुष्पवर्षा कर भगवान शिव का स्वागत किया। कई स्थानों पर छतों से फूल बरसाए गए, जिससे भक्ति और उल्लास का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। आकर्षक झांकियां रहीं केंद्र में करीब दो दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियों पर देवी-देवताओं एवं महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां और बच्चे नृत्य करते हुए चल रहे थे। ऊंट और घोड़े शोभायात्रा की गरिमा बढ़ा रहे थे। डीजे पर बजते शिव भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा नगर भक्तिरस में डूबा नजर आया। स्वागत, सम्मान और प्रसाद वितरण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने पार्षदों के साथ संत बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई। मंदिरों में साफ-सफाई एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मां सुखदैनी माता मंदिर के सामने जितेन्द्र सिंह गुर्जर लावन के नेतृत्व में संत बालक दास का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पीपरी बस स्टैंड पर पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना मेवाती के नेतृत्व में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। संत गाडगे नगर चौराहा पर पार्षद अरविंद श्रीवास के नेतृत्व में दूध का प्रसाद बांटा गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से बारात का स्वागत कर धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद बारात को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोठ अजय श्रोत्रीय एवं थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पूंछ और मोंठ से भारी पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से यह भव्य आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। महाशिवरात्रि पर निकली यह शिव बारात समथर में आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन गई।
शिव की बारात में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजा समथर कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण निकला जुलूस, झांकियों ने मोहा मन समथर (झांसी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत बालक दास के संरक्षण में भगवान शिव की भव्य बारात परंपरानुसार निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयकारों से पूरा समथर गुंजायमान हो उठा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जयकारों की ध्वनि सुनाई देने लगी थी। मोहल्ला कटरा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बारात का शुभारंभ हुआ। जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भक्ति में लीन नजर आए। बारात कटरा बाजार, नागर चौराहा, वाल्मीकि नगर, अंबेडकर नगर, संत गाडगे नगर, काली मर्दन, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा और नई बस्ती होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर व पुष्पवर्षा कर भगवान शिव का स्वागत किया। कई स्थानों पर छतों से फूल बरसाए गए, जिससे भक्ति और उल्लास का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। आकर्षक झांकियां रहीं केंद्र में करीब दो दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियों पर देवी-देवताओं एवं महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां और बच्चे नृत्य करते हुए चल रहे थे। ऊंट और घोड़े शोभायात्रा की गरिमा बढ़ा रहे थे।
डीजे पर बजते शिव भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा नगर भक्तिरस में डूबा नजर आया। स्वागत, सम्मान और प्रसाद वितरण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने पार्षदों के साथ संत बालक दास जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई। मंदिरों में साफ-सफाई एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मां सुखदैनी माता मंदिर के सामने जितेन्द्र सिंह गुर्जर लावन के नेतृत्व में संत बालक दास का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पीपरी बस स्टैंड पर पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना मेवाती के नेतृत्व में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। संत गाडगे नगर चौराहा पर पार्षद अरविंद श्रीवास के नेतृत्व में दूध का प्रसाद बांटा गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से बारात का स्वागत कर धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद बारात को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोठ अजय श्रोत्रीय एवं थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पूंछ और मोंठ से भारी पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से यह भव्य आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। महाशिवरात्रि पर निकली यह शिव बारात समथर में आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन गई।
- स्व. डॉ. अमरनाथ कटियार की स्मृति में बने स्वागत द्वार का लोकार्पण1
- दाल मील रोड मांस प्रकरण की रिपोर्ट आई: गौ मांस की पुष्टि, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी इंदरगढ़ नगर के दाल मील रोड स्थित एक मकान से 2 जुलाई 2025 को बरामद किए गए संदिग्ध मांस के मामले में प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। गौ सेवकों को 13 फरवरी को जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि बरामद नमूना गाय का मांस है। इसके बाद 14 फरवरी शनिवार को भांडेर रोड पर गौ सेवकों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को मुस्तकीम खान के घर पर गौ सेवक दीपक शिवहरे और मनीष तिवारी को गौ मांस बिकने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अन्य गौ सेवकों को मौके पर बुलाया गया और वहां विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मांस को जब्त किया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया था। प्रेस वार्ता में शिशुपाल सिंह चौहान ने बताया कि जांच रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है और उसमें साफ तौर पर पुष्टि हुई है कि जब्त मांस गौ मांस था। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना था कि इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल है—चाहे बेचने वाला हो या खरीदने वाला—सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। गौ सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं और कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं। प्रेस वार्ता में मनीष तिवारी, पप्पू दुबे, किशोरी सोनी, दीपक उदेनिया सहित कई गौ सेवक मौजूद रहे। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं और क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।4
- Post by Adiya dantre 99816018601
- Post by Lakshya News tv1
- Datia: भाई शाकिर अली खान थाना प्रभारी भगुवापुरा और मैने कावड़ियों को भंडारा खिलाते समय जमकर किया डांस1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सी एम मोहन यादव आज नवग्रह शक्ति पीठ पर अयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवग्रह मंदिर के दर्शन किए उसके बाद कुमार विश्वास जी स्वागत किया विषेश राम कथा सुनाने का निवेदन किया1
- ग्राम मडोरी में शिवरात्रि पर निकली भगवान शिव की भव्य बारात, झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन1
- Post by Adiya dantre 99816018601
- Post by Lakshya News tv1