17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, हर ग्राम पंचायत में जलेंगे 500 दीपक; सफलता की कहानियों के प्रचार-प्रसार पर जोर। सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कसी अफसरों की लगाम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, हर ग्राम पंचायत में जलेंगे 500 दीपक; सफलता की कहानियों के प्रचार-प्रसार पर जोर। (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ जनभागीदारी को भी बढ़ाया जाए। अभियान की प्रत्येक गतिविधि का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को केंद्र सरकार की योजनाओं से निर्मित बड़े निर्माण कार्यों तथा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 500 दीपक जलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों से मध्य प्रदेश को सर्वाधिक लाभ मिला है और प्रदेश में अनेक बड़ी परियोजनाएं संचालित हैं। रक्तदान से लेकर प्रतियोगिताओं तक होंगे आयोजन 17 सितंबर को रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार तैयारियां पूर्ण करने तथा अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टरों को प्रभारी मंत्रियों से परामर्श कर विभिन्न गतिविधियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 19 से 26 सितंबर तक ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर स्कूलों एवं कॉलेजों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। आंगन मिलन से सेवा ज्योति कलश यात्रा तक 26 सितंबर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित होगी। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों के साथ लाभान्वित महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। अभियान के दौरान विकास कार्यों और हितग्राहियों की सफलता की कहानियां लगातार पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। 7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसका समापन जिला मुख्यालय पर मंचीय कार्यक्रम के साथ होगा। वहीं 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा में मेरा योगदान सप्ताह’ मनाया जाएगा। चिन्हित 25 गतिविधियों में से प्रत्येक जिले में कम से कम 10 गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अवधि में ग्राम पंचायत स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान’ भी आयोजित किया जाएगा। 17 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में प्रदेशभर से पंचायत पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिनिधियों की सूची तैयार करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उज्जैन में 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा शिप्रा तट मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 26 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। उन्होंने आयोजन की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अभियान की प्रत्येक गतिविधि की फोटो, वीडियो एवं अन्य जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के लिए अलग टीम गठित करने को कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्रीगण, मुख्य सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उमरिया एनआईसी में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ. व्ही.एच. चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी रुचि बागरी, जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं तथा शिक्षा विभाग से विनीत केव्ही उपस्थित रहे।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, हर ग्राम पंचायत में जलेंगे 500 दीपक; सफलता की कहानियों के प्रचार-प्रसार पर जोर। सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कसी अफसरों की लगाम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, हर ग्राम पंचायत में जलेंगे 500 दीपक; सफलता की कहानियों के प्रचार-प्रसार पर जोर। (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ जनभागीदारी को भी बढ़ाया जाए। अभियान की प्रत्येक गतिविधि का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को केंद्र सरकार की योजनाओं से निर्मित बड़े निर्माण कार्यों तथा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 500 दीपक जलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों से मध्य प्रदेश को सर्वाधिक लाभ मिला है और प्रदेश में अनेक बड़ी परियोजनाएं संचालित हैं। रक्तदान से लेकर प्रतियोगिताओं तक होंगे आयोजन 17 सितंबर को रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार तैयारियां पूर्ण करने तथा अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टरों को प्रभारी मंत्रियों से परामर्श कर विभिन्न गतिविधियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 19 से 26 सितंबर तक ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर स्कूलों
एवं कॉलेजों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। आंगन मिलन से सेवा ज्योति कलश यात्रा तक 26 सितंबर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित होगी। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों के साथ लाभान्वित महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। अभियान के दौरान विकास कार्यों और हितग्राहियों की सफलता की कहानियां लगातार पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। 7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसका समापन जिला मुख्यालय पर मंचीय कार्यक्रम के साथ होगा। वहीं 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा में मेरा योगदान सप्ताह’ मनाया जाएगा। चिन्हित 25 गतिविधियों में से प्रत्येक जिले में कम से कम 10 गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अवधि में ग्राम पंचायत स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान’ भी आयोजित किया जाएगा। 17 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में प्रदेशभर से पंचायत पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिनिधियों की सूची तैयार करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उज्जैन में 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा शिप्रा तट मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 26 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। उन्होंने आयोजन की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अभियान की प्रत्येक गतिविधि की फोटो, वीडियो एवं अन्य जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के लिए अलग टीम गठित करने को कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्रीगण, मुख्य सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उमरिया एनआईसी में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ. व्ही.एच. चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी रुचि बागरी, जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं तथा शिक्षा विभाग से विनीत केव्ही उपस्थित रहे।
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन संचार का सशक्त माध्यम है, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाए, जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मौजूद रहें। #शहडोल #shahdol1
- हरितालिका तीज और गणेश जी मूर्ति की स्थापना बहुत धूम धम और उत्सव से मनाया हरितालिका महिला ब्रत रखा कर और बच्चे गणेश जी की पूजा कर उमरिया नगर सहित जिले भर में हरितालिका तीज पर्व मनाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला मंदिरों शिवालयों एवं देवालयों भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की गई । महिलाएं व्रत रखकर अपने पुत्र एवं पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत करती है हरितालिका तीज पर्व मुख्य रूप से भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के पुनर मिलन एवं उनके पवित्र विवाह स्मृति की याद में मनाया जाता है । तभी से सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह व्रत धारण करती है ।1
- उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया। करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के बैनर तले मंगलवार को उमरिया जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष राम सिंह बघेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मार्ग पर भगवा ध्वज नजर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन कर कथित दुरुपयोग रोकने के लिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। संगठन ने उमरिया जिले में स्थापित होने वाली नई औद्योगिक परियोजनाओं और उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा UGC से संबंधित प्रस्तावित कानून/विधेयक के विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार तथा उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और आम जनता के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत मांगों पर उचित निर्णय लेने की अपील की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी समय में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।4
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया l1
- गणपति भगवान का प्रोग्राम सूचित किया जाता है ग्राम पंचायत चित्र में गणपति भगवान का प्रोग्राम बनाना बना रहे हैं प्रोग्राम गणपति भगवान का तो समय में आकर के गणपति भगवान का पंडित पूजा करदे2
- उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा- सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक सुरक्षित मध्य प्रदेश उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा, सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक सुरक्षित , उमरिया जिले के NH -43 पर भरौला के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। कटनी से आटा लेकर बिलासपुर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित, ट्रक चालक रहा अकेला1
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol1
- मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सख्त निर्देश अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा सागर में आज हमारी पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।कल भी अपराधियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1