एनएसएस शिविर में निकाली गई ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रैली साक्षरता विषयक संगोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा को बताया व्यक्तिगत, सामाजिक व आर्थिक विकास का आधार एनएसएस शिविर में निकाली गई ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रैली साक्षरता विषयक संगोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा को बताया व्यक्तिगत, सामाजिक व आर्थिक विकास का आधार संतकबीरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय डडवा में चल रहे गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर गांव में भव्य जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने अलग-अलग टोलियों में पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को बालिकाओं को शिक्षित बनाने और समाज में समान अवसर देने का संदेश दिया गया। भोजनावकाश के बाद आयोजित द्वितीय सत्र में ‘साक्षरता का महत्व’ विषय पर संगोष्ठी हुई। स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंगनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ज्ञान, कौशल और सामाजिक सहभागिता की सतत प्रक्रिया है, जो समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता अतुल कृष्ण मिश्रा ने कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना ही नहीं, बल्कि समझ के साथ पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणना करने की क्षमता विकसित करना भी है, जो प्रभावी संवाद और व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है। सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा सांस्कृतिक बाधाओं को दूर कर संचार को बेहतर बनाती है और मानव समाज के विकास में निर्णायक भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों दीपांजलि पांडेय, श्रद्धा सिंह, संजना, अंतिमा, नूर मोहम्मद और आदित्य तिवारी समेत कई प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता हरिशंकर शुक्ला ने किया।

- शिकायत है , आकाशवाणी , 11-3-2026 ई0, ‼️पानी की सप्लाई बंद है ‼️ यह क्षेत्र देवभूमि के नाम से जाना जाता है। सामने देवी जी का मंदिर दिखाई दे रहा है। इस मंदिर को श्री डायन माता जी के मंदिर के नाम से जाना जाता है । यह ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत आता है । ➡️ग्राम पंचायत भगवानपुर ,ब्लॉक बघौली, तहसील तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश। यहां पर सार्वजनिक नल लगाया गया है। लेकिन पिछले 1 वर्ष से इस नल में पानी की सप्लाई नहीं हो रहा है ।जल नहीं आ रहा है। यहां के ग्रामीण क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होता है। शासन प्रशासन को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र अति शीघ्र पानी की सप्लाई करना चाहिए जिससे कि ग्रामीण वासियों को मंदिर पर आने जाने वालों को पेयजल की समस्या समाप्त हो जाए। इस क्षेत्र के जनता की यही मांग है।1
- न्यायालय में उपस्थित न होने पर फरार अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की अग्रिम वैधानिक कार्यवाई अमल में लायी जाएगी *कार्यवाही को देखकर गांव में बना चर्चा का विषय आज दिनांक 10.03.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व में वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई । इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है । यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी । थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा रही है ।1
- इतेंद्र कश्यप राष्ट्रीय मत्स्य विभाग भारत सरकार बिहार में मुलाक़ात हुई और बहुत अच्छा लग1
- Post by आज की आवाज1
- संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसके गांव में मुनादी कराई। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार वाद संख्या 711/2021, धारा 376 व 506 भादवि के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक, निवासी बेलराई, थाना महुली के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम गांव पहुंची और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई। इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि अभियुक्त को न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि वह समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई, जैसे कुर्की आदि की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की गांव में काफी चर्चा रही। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई है तथा इसकी रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है।1
- फरार दुष्कर्म आरोपी के घर पुलिस की मुनादी, न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की चेतावनी महुली थाना क्षेत्र के बेलराई गांव में धारा 82 सीआरपीसी के तहत की गई कार्रवाई, गांव में बनी चर्चा का विषय संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक दुष्कर्म आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी के गांव पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए उसे न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की चेतावनी दी। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना महुली में दर्ज वाद संख्या 711/2021 धारा 376 व 506 आईपीसी के आरोपी आकाश पुत्र अशोक निवासी ग्राम बेलराई, थाना महुली के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपी के घर तथा गांव में पहुंची और ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी कि आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कुर्की समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना रहा। महुली थाना पुलिस ने बताया कि पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश के अनुसार विधि सम्मत तरीके से पूरी की गई है और इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा रही है।1
- संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई । इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है । यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी । थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा रही है ।1
- शिकायत है ❗ आकाशवाणी 11 3 2026 ई0, क्या इसे ही नगर पालिका कहते है❓ यह खलीलाबाद शहर है । नगर पालिका खलीलाबाद, तहसील खलीलाबाद,जनपद कबीर नगर उत्तर प्रदेश। यह क्षेत्र खलीलाबाद के वार्ड क्रमअंक 17 का विधियानी क्षेत्र है । अपोजिट मधुकुन्ज टाकीज , नियर नारायण बुकडिपो के बाजू की गली है।❗ स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,पीछले 1 वर्ष से इस गली का नवीनिकरण हो रहा है। लेकिन अभी तक रस्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। कहीं पर गिट्टी डाला गया है ,तो कहीं पर मिट्टी डाल करके छोड़ दिया गया है ,लेकिन R C C या डावरीकरण अभी तक नहीं हुआ है । नारायण बुकडिपो के सामने गली में गिट्टी तक नहीं दली गई है। गाड़ियां अंदर नहीं प्रवेश करती, क्योंकी गाड़ियां फिसलती है। सबसे बड़ी दिक्कत महिलाओं और बुजुर्गओं को है तथा बीमार व्यक्तियों को अंदर ले जाने और लेकर आने के लिए गाड़ियां अंदर प्रवेश नहीं करती हैं । नगरपालिका / शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहीई और इस रोड की मर्ममत करना चाहीए। ‼️इस क्षेत्र के जनता की यही मांग है ‼️1