logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियांकिसानों को राहत, योजनाओं का बड़ा असर "जंगलराज" से विकासराज तक का सफर कुसुम योजना से खेतों में आई रोशनी प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों को अब तक की सबसे प्रभावी और जनकल्याणकारी सरकारों में शुमार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था, किसानों की आय और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं। पहले जहां प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं आम थीं, वहीं अब सरकार ने सख्त कानून व्यवस्था लागू कर प्रदेश की “जंगलराज” वाली छवि को खत्म करने का काम किया है। किसानों के हित में भी सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। करीब 4 करोड़ किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण माफ किए गए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराए गए और 20-30 साल पुरानी नहरों की सफाई कर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया गया। अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को भी पूरा किया गया है। इसके अलावा 92 हजार किसानों को कुसुम सोलर योजना के तहत सोलर पंप दिए गए, जिससे बिना बिजली के भी सिंचाई संभव हो सकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मिला है। अब तक करीब 99 हजार 500 करोड़ रुपये किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। बीते 9 वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 67 लाख से अधिक किसानों को राहत राशि दी गई है। हाल ही में 39 हजार किसानों को मुआवजा दिया गया है और हजारों किसानों को फसल क्षति का भुगतान भी किया गया है। इसी क्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैतालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

1 day ago
user_खबर पूर्वांचल
खबर पूर्वांचल
Media and News Sadar, Lucknow•
1 day ago

सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियांकिसानों को राहत, योजनाओं का बड़ा असर "जंगलराज" से विकासराज तक का सफर कुसुम योजना से खेतों में आई रोशनी प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों को अब तक की सबसे प्रभावी और जनकल्याणकारी सरकारों में शुमार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था, किसानों की आय और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं। पहले जहां प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं आम थीं, वहीं अब सरकार ने सख्त कानून व्यवस्था लागू कर प्रदेश की “जंगलराज” वाली छवि को खत्म करने का काम किया है। किसानों के हित में भी सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। करीब 4 करोड़ किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण माफ किए गए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराए गए और 20-30 साल पुरानी नहरों की सफाई कर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया गया। अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को भी पूरा किया गया है। इसके अलावा 92 हजार किसानों को कुसुम सोलर योजना के तहत सोलर पंप दिए गए, जिससे बिना बिजली के भी सिंचाई संभव हो सकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मिला है। अब तक करीब 99 हजार 500 करोड़ रुपये किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। बीते 9 वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 67 लाख से अधिक किसानों को राहत राशि दी गई है। हाल ही में 39 हजार किसानों को मुआवजा दिया गया है और हजारों किसानों को फसल क्षति का भुगतान भी किया गया है। इसी क्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैतालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

More news from Lucknow and nearby areas
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Lucknow•
    39 min ago
  • सीतापुर रोड भैंस मऊ मोड़ के पास फ्रॉम साइड से आ रहे हैं महिंद्रा ऑटो वाले ने बाइक सवार कुमारी टक्कर बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया मौके से ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया
    1
    सीतापुर रोड भैंस मऊ मोड़ के पास फ्रॉम साइड से आ रहे हैं महिंद्रा ऑटो वाले ने बाइक सवार कुमारी टक्कर बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया मौके से ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • लखनऊ के नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। यह शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ हॉल में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. शासन द्वारा जारी सूची में जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है, उनमें गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग बताए जा रहे हैं। नामित पार्षदों का कहना था कि उन्होंने आम जनता के लिए काफी कार्य किया है और भविष्य में भी वो ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहेंगे.
    2
    लखनऊ के नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। यह शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ हॉल में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.
शासन द्वारा जारी सूची में जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है, उनमें गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग बताए जा रहे हैं। नामित पार्षदों का कहना था कि उन्होंने आम जनता के लिए काफी कार्य किया है और भविष्य में भी वो ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहेंगे.
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • *मेला कर्मचारियों ने नाबालिक के साथ की मार-पीट, बहन के साथ भी किया अभद्र व्यवहार, पीड़ित पक्ष ने थाना बिहारीगढ़ में दी तहरीर..* *रिपोर्ट -:आसिफ खान..* *बिहारीगढ़ समाचार* ग्राम कुरडीखेड़ा में ईद के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में व्यवस्था संभालने के लिए आयोजकों ने कुछ दबंग कर्मचारी रखे हुए हैं। कल रविवार को मेला कर्मचारियों द्वारा शेरपुर निवासी एक नाबालिक लड़के के साथ मामूली-सी बात को लेकर बेरहमी के साथ मार-पीट की। जब उसकी बहन ने उसे छूडाने का प्रयास किया तो दबंगों (कर्मचारियों) ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उसके बाल तक खींच डालें। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित की मां की ओर से बिहारीगढ़ थाने में दी गई है। शेरपुर निवासी सुफियान पुत्र गुफरान (मरहूम) की मां दिलशाना ने कुरडीखेड़ा में चल रहे मेले के कर्मचारियों के खिलाफ लिखित तहरीर बिहारीगढ़ थाने में दी है। जिसमें उन्होंने मेला कर्मचारियों द्वारा बेटे और पुत्री के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दिलशाना ने बताया कि उसके पुत्र सुफियान के साथ मेला कर्मचारियों ने लात घुसो से बेरहमी के साथ मारपीट की है। जिसके चलते उसे कई जगह चोट आई है वह उठ भी नहीं पा रहा है। उसके पेट, सिर और चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं जब उसकी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मार-पीट व धक्का मुक्की की गई जिसमें उसके कानों के कुंडल भी मेले में खो गए। कुरडीखेड़ा मेले में पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है, जिसको लेकर ग्रामीणों में बहुत आक्रोष है, कुछ लोगों का कहना है कि मेले में जबरन अवैध वसूली की जा रही है जो झूले का टिकट पहले 40 रूपए का होता था उसे अब मनमाने ढंग से बढ़ाकर 70 रूपए कर दिया है, इसी को लेकर कई बार मेला कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच बहस और लड़ाई की वजह बन जाती है।
    1
    *मेला कर्मचारियों ने नाबालिक के साथ की मार-पीट, बहन के साथ भी किया अभद्र व्यवहार, पीड़ित पक्ष ने थाना बिहारीगढ़ में दी तहरीर..* 
*रिपोर्ट -:आसिफ खान..*
*बिहारीगढ़ समाचार*
ग्राम कुरडीखेड़ा में ईद के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में व्यवस्था संभालने के लिए आयोजकों ने कुछ दबंग कर्मचारी रखे हुए हैं। कल रविवार को मेला कर्मचारियों द्वारा शेरपुर निवासी एक नाबालिक लड़के के साथ मामूली-सी बात को लेकर बेरहमी के साथ मार-पीट की। जब उसकी बहन ने उसे छूडाने का प्रयास किया तो दबंगों (कर्मचारियों) ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उसके बाल तक खींच डालें। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित की मां की ओर से बिहारीगढ़ थाने में दी गई है।
शेरपुर निवासी सुफियान पुत्र गुफरान (मरहूम) की मां दिलशाना ने कुरडीखेड़ा में चल रहे मेले के कर्मचारियों के खिलाफ लिखित तहरीर बिहारीगढ़ थाने में दी है। जिसमें उन्होंने मेला कर्मचारियों द्वारा बेटे और पुत्री के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दिलशाना ने बताया कि उसके पुत्र सुफियान के साथ मेला कर्मचारियों ने लात घुसो से बेरहमी के साथ मारपीट की है। जिसके चलते उसे कई जगह चोट आई है वह उठ भी नहीं पा रहा है। उसके पेट, सिर और चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं जब उसकी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मार-पीट व धक्का मुक्की की गई जिसमें उसके कानों के कुंडल भी मेले में खो गए।
कुरडीखेड़ा मेले में पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है, जिसको लेकर ग्रामीणों में बहुत आक्रोष है, कुछ लोगों का कहना है कि मेले में जबरन अवैध वसूली की जा रही है जो झूले का टिकट पहले 40 रूपए का होता था उसे अब मनमाने ढंग से बढ़ाकर 70 रूपए कर दिया है, इसी को लेकर कई बार मेला कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच बहस और लड़ाई की वजह बन जाती है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • शाहाबाद में गैस वितरण घोटाले का बड़ा खुलासा, ब्लैक मार्केटिंग और मनमानी से मचा हड़कंप, एक लाख प्रति गाड़ी कमाई कर रहे जिम्मेदार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने खोली पोल, एजेंसी पर गंभीर आरोप—टोकन में भेदभाव, अभद्रता और बिचौलियों का खेल उजागर शाहाबाद, हरदोई। नगर के आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता द्वारा उठाए गए सवालों ने न केवल स्थानीय गैस एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निष्क्रियता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। आनंद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें 14 तारीख से अब तक गैस सिलेंडर के लिए टोकन नहीं दिया गया, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को लगातार टोकन जारी किए जा रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का खेल है। उन्होंने इंडेन गैस एजेंसी के संचालक केएमसी मलिक पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। गुप्ता के अनुसार, शिकायत करने पर उन्हें न सिर्फ नजरअंदाज किया गया, बल्कि अपमानजनक रवैया भी अपनाया गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि एजेंसी में उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में बिचौलियों का जाल तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि आम उपभोक्ताओं को दरकिनार कर गैस सिलेंडर बिचौलियों के माध्यम से बेचे जा रहे हैं। यही नहीं, सिलेंडरों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है, जहां एक सिलेंडर 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आ रही है। यह न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। न तो किसी जांच की घोषणा हुई है और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई। इससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है और आम जनता का भरोसा पूरी तरह से टूट सकता है।
    1
    शाहाबाद में गैस वितरण घोटाले का बड़ा खुलासा, ब्लैक मार्केटिंग और मनमानी से मचा हड़कंप,
एक लाख प्रति गाड़ी कमाई कर रहे जिम्मेदार,
भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने खोली पोल, एजेंसी पर गंभीर आरोप—टोकन में भेदभाव, अभद्रता और बिचौलियों का खेल उजागर
शाहाबाद, हरदोई।
नगर के आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता द्वारा उठाए गए सवालों ने न केवल स्थानीय गैस एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निष्क्रियता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।
आनंद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें 14 तारीख से अब तक गैस सिलेंडर के लिए टोकन नहीं दिया गया, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को लगातार टोकन जारी किए जा रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का खेल है।
उन्होंने इंडेन गैस एजेंसी के संचालक केएमसी मलिक पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। गुप्ता के अनुसार, शिकायत करने पर उन्हें न सिर्फ नजरअंदाज किया गया, बल्कि अपमानजनक रवैया भी अपनाया गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि एजेंसी में उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
मामला यहीं तक सीमित नहीं है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में बिचौलियों का जाल तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि आम उपभोक्ताओं को दरकिनार कर गैस सिलेंडर बिचौलियों के माध्यम से बेचे जा रहे हैं। यही नहीं, सिलेंडरों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है, जहां एक सिलेंडर 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आ रही है। यह न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। न तो किसी जांच की घोषणा हुई है और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई। इससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है और आम जनता का भरोसा पूरी तरह से टूट सकता है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    1
    Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    user_Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के कोटली क्षेत्र के रोपड़ु गांव के पास हुए भूस्खलन ने लोगों में दहशत फैला दी है। दोपहर में अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा नीचे गिरने लगा, जिससे आसपास के कई घरों पर खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि पत्थरों की चपेट में आने से कुछ मकान बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के कोटली क्षेत्र के रोपड़ु गांव के पास हुए भूस्खलन ने लोगों में दहशत फैला दी है। दोपहर में अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा नीचे गिरने लगा, जिससे आसपास के कई घरों पर खतरा पैदा हो गया।
गनीमत रही कि पत्थरों की चपेट में आने से कुछ मकान बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *लोकेशन कौशांबी-* ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग देखते ही देखते हुई बेकाबू आग की लपटों से मचा हड़कंप आग में केबल सहित ट्रांसफार्मर में भरा तेल जलकर हुआ खाक कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू सिराथू तहसील क्षेत्र के शाहजादपुर गांव की है घटना
    3
    *लोकेशन कौशांबी-* 
ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग देखते ही देखते हुई बेकाबू
आग की लपटों से मचा हड़कंप
आग में केबल सहित ट्रांसफार्मर में भरा तेल जलकर हुआ खाक
कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
सिराथू तहसील क्षेत्र के शाहजादपुर गांव की है घटना
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.