टिहरी से बड़ी खबर : विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम धामी और सांसद को लिखा पत्र, जानिए क्या है मामला टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने नई दिल्ली के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक टिहरी हाउस (5, भगवान दास रोड) को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह को पत्र लिखा है। विधायक उपाध्याय ने पत्र में कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि टिहरी हाउस को विक्रय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि इस संपत्ति को बेचने की योजना बनाई जा रही है, तो उत्तराखंड सरकार को इसे खरीदने का प्रथम अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टिहरी हाउस उत्तराखंड, विशेषकर टिहरी रियासत के इतिहास और विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण भवन है। ऐसे में इस संपत्ति का संरक्षण और उपयोग राज्य के हित में होना चाहिए। किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री और टिहरी सांसद से अनुरोध किया है कि इस मामले में गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक पहल की जाए, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।
टिहरी से बड़ी खबर : विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम धामी और सांसद को लिखा पत्र, जानिए क्या है मामला टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने नई दिल्ली के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक टिहरी हाउस (5, भगवान दास रोड) को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह को पत्र लिखा है। विधायक उपाध्याय ने पत्र में कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि टिहरी हाउस को विक्रय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि इस संपत्ति को बेचने की योजना बनाई जा रही है, तो उत्तराखंड सरकार को इसे खरीदने का प्रथम अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टिहरी हाउस उत्तराखंड, विशेषकर टिहरी रियासत के इतिहास और विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण भवन है। ऐसे में इस संपत्ति का संरक्षण और उपयोग राज्य के हित में होना चाहिए। किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री और टिहरी सांसद से अनुरोध किया है कि इस मामले में गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक पहल की जाए, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।
- 🔥 PLOT FOR SALE | ANUPAM VIHAR | GMS ROAD, DEHRADUN 🏡 📍 Prime Location: Anupam Vihar, GMS Road (Engineer Enclave & Haripuram Enclave se direct connectivity) 📐 Plot Size Details: • Total Area: 500 Gaj • Front: 85 Ft • Depth: 52 Ft • Road Width: 20 Ft 🚪 Double Entry Plot: • Entry 1: Engineer Enclave side • Entry 2: Haripuram Enclave side ✨ Perfect for: • Luxury Villa 🏡 • Builder Project 🏢 • Investment 📈 📌 Nearby Locations: • Balliwala Chowk – 5 Min • Clock Tower Dehradun – 10 Min • ISBT Dehradun – 12 Min • Graphic Era University – 10 Min • Jolly Grant Airport – 35 Min 💰 Best Deal | High Growth Location 🚀 📞 Contact Now: • 9528242511 (Miss Ritu Singh) • 8077606460 🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. (Trusted Name in Real Estate) #GMSRoad #AnupamVihar #DehradunProperty #PlotForSale #500GajPlot #DehradunRealEstate #PropertyDealer #LuxuryLiving #InvestmentOpportunity #RealEstateIndia #PropertyInDehradun #DoubleEntryPlot #BuilderDeal #DreamHome #LandForSale #UttarakhandHousing #DehradunPlots #PrimeLocation #RealEstateDeals #PropertyInvestment #MissRituSingh1
- देहरादून। नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे, जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की और देश व उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे लंबा रोड शो है। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन से वे प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है और वे इस बार भी उत्तराखंड से नई ऊर्जा लेकर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रोड शो में उमड़े जनसैलाब और लोगों के प्यार पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में जनता का प्यार देखते हुए वह तेजी से वाहन चलवाकर जनसभा में नहीं पहुंच पाए। लोगों का अभिवादन करने के लिए उनके वाहन को धीरे-धीरे चलाया गया, जिस कारण जनसभा में पहुंचने में एक घंटे से अधिक का विलंब हो गया। इसके लिए उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से क्षमा मांगी। यह भव्य रोड शो इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व के साथ-साथ उत्तराखंड की जनता और प्रधानमंत्री के बीच गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है।4
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार से विकास पाल की रिपोर्ट, खबर हरिद्वार के ग्राम रावली महदूद से हैं जहां बड़े धूमधाम से बनाई गई संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती, बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने न केवल सदियों पुरानी अनेक रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ने का साहस किया अपितु सामाजिक न्याय के ढांचे को मजबूती दी। सामाजिक बदलाव के जन आंदोलनों की कमान महिलाओं को सौंपकर उनकी शक्ति को शिक्षा और संघर्ष से जोड़ा और संवैधानिक अधिकारों की राह दिखाई। राष्ट्र के निर्माण में देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संघर्ष के मुद्दों पर चिंतन करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से बड़ी- बड़ी चुनौतियों को हल किया। भारत मां के इस वीर सपूत को भारत सहित विश्वभर में सामाजिक न्याय के पैरोकार के रूप में याद किया जाता है। मुखिया अतिथि के रूप में पाहुंचे मनोज धनगर राजवीर चौहान मुल्क राज नितिन खुराना राजू खुराना विश्वास पुराना अमरदीप समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा वाह पुलिस प्रशासन की मौजुदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव मनाया गया10
- Post by Om tv haridwar1
- उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक हर जगह रौनक देखने को मिल रही है गंगोत्री धाम में इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर में डेंट-पेंट और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे धाम की भव्यता और भी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारी भी पीछे नहीं हैं। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भव्य तरीके से किया जा सके। हालांकि, गैस की कमी ने होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि केरोसिन स्टोव के सहारे मिठाई और पकवान तैयार किए जा रहे हैं। वीओ: कपाट खुलने में अब केवल चार दिन का समय शेष है। ऐसे में गंगोत्री धाम के बच्चे और स्थानीय लोग भी उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। फूल-मालाओं से मंदिर को सजाया जा रहा है, जिससे पूरे धाम में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। कुल मिलाकर, गंगोत्री धाम पूरी तरह से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है, और हर कोई इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।2
- दिनांक 12.04.2026 को कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित मंदिर में कार्य करने वाले राजवीर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। प्रकरण के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0 313/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल के पास ही स्थित अन्य मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के संबंध में मु0अ0स0- 314/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। धार्मिक स्थल पर हत्या व चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा CO लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कर घटना के अनावरण व अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए। पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात दिनांक 14.04.2026 को भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए। *पूछताछ में हकीकत आयी सामने-* पकड़ में आए मेरठ निवासी संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह पेशे पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। दिनांक 11.04.26 के आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मन्दिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर पहले मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया। आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसके बाद चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता को दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। कल वह उक्त सामान को लेने के लिए आज टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहाँ सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बेहद कम समय में वास्तविकता को सामने लाकर ब्लाइन्ड हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा एसएसपी नवनीत सिंह व हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। *पंजीकृत मुकदमें-* 1-मु0अ0सं0-313/26 धारा 103(1)/ 309(6)/317(2) बी0एन0एस0 2-मु0अ0सं0-314/26 धारा 303(2)/ 317(2) बी0एन0एस0 *विवरण आरोपित-* विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष *बरामदगी मु0अ0सं0 313/26-* 1-हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस 2-मन्दिर से चोरी इन्वर्टर *बरामदगी मु0अ0सं0 314/26-* मन्दिर से चोरी किये गये एमप्लीफायर *पुलिस टीम-* 1-सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी 2-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी 3-व0उ0नि0 नितिन चौहान 4-उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी 5- हे0कानि0 रियाज अली 6-हे0कानि0 पंचम प्रकाश 7-हे0कानि0 विनोद कुमार 8-कानि0 गंगा सिंह 9-कानि0 ध्वजवीर सिंह 10- कानि0 वसीम SOG1
- दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया… और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया… लेकिन अब हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इब्राहिमपुर पथरी लड़ाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आपको बता दें कि इन तीनों आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — जो भी शांति व्यवस्था भंग करेगा, उसका ठिकाना अब सिर्फ सलाखों के पीछे होगा। 👉 जनता से अपील — किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं, हिंसा का रास्ता केवल मुश्किलें बढ़ाता है।1
- प्रधानमंत्री Narendra Modi आज Dehradun के दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा को उत्तराखंड में बिना रिश्वत के नौकरी मिलने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उनके दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा होने की संभावना है।1