Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरूपगंज में होली की धूम, संयुक्त व्यापार मंडल के नेतृत्व कस्बे में खेली सामूहिक होली । सरूपगंज। कस्बे में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में सामूहिक होली का आयोजन किया गया । जिसमें सभी व्यापारियों सहित कस्बे के आम जन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। डीजे पर होली गीतों के बीच माहौल पूरी तरह रंगों में खुशियों से भरा नजर आया। आयोजन ने सामाजिक एकता परिचय देते हुए होली के पर्व को यादगार बना दिया।
Journalist arif Pathan
सरूपगंज में होली की धूम, संयुक्त व्यापार मंडल के नेतृत्व कस्बे में खेली सामूहिक होली । सरूपगंज। कस्बे में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में सामूहिक होली का आयोजन किया गया । जिसमें सभी व्यापारियों सहित कस्बे के आम जन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। डीजे पर होली गीतों के बीच माहौल पूरी तरह रंगों में खुशियों से भरा नजर आया। आयोजन ने सामाजिक एकता परिचय देते हुए होली के पर्व को यादगार बना दिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर। होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी के बीच थाना सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तलवार और एक चाकू जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थानाधिकारी सविना मय टीम ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दहशत फैलाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैलाश (निवासी बलीचा बाईपास), जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स (निवासी महाराज का अखाड़ा, सविना) तथा गौरव सिंह (निवासी कालका माता रोड, पायडा) को गिरफ्तार किया। इनमें जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स आदतन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- आहोर होली पर बच्चे बने दूल्हे, मामा- काका ने करवाएं फेरे: रोडला में निभाई गई परंपरा, होलिका दहन के दौरान की गई पूजा -अर्चना: महिलाओं ने गाएं फागुन के गीत:- जालोर जिले के आहोर उपखंड क्षेत्र के रोडला, भूती,कवलां , गुड़ा इन्द्रपुरा , वलदरा,कवराडा गांव में सोमवार की शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। वहीं रोडला गांव के आंखरिया चौक में होलिका दहन किया गया।रोडला में रजतप्रताप सिंह ने गांव के फलां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर होलिका दहन स्थल पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया। वहीं होलिका दहन के साथ होलिका स्थल से नाचते गाते फागुन के गीतों के साथ रंगों का पर्व का शुभारंभ हुआ। वहीं होली के पर्व पर बच्चों को दूल्हे के रूप में तैयार कर होलिका दहन स्थल पर कई परिवार वीआईपी कल्चर की गाड़ी व ढोल और बैंडबाजों पर नाचते हुए होलिका दहन स्थल पहुंचे। फिर इन दूल्हों को उनके काका व मामा एवं भाई ने गोंद में उठाकर होली के फेरे लगवाने की परंपरा निभाई। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चा बुरी नजर से बचा रहता है। वहीं होली दहन के बाद युवा चंग की थाप पर फाग गीत गाते, डांस करते हुए नजर आए। वहीं डीजे की धून पर युवाओं ने डांस किया। होली के अवसर पर महिलाओं ने भी परंपरा निभाई और विधिवत रूप से पूजा अर्चना की ।कई जने होलिका दहन की आग में गेहूं की बालियां सेंकते नजर आए। रोडला में शाम के श्रेष्ठ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। वहीं होलिका दहन के दूसरे दिन रंग-बिरंगी पिचकारी के साथ एवं मस्ती का गुलाल के साथ रंगों का पर्व होली उमंग व उत्साह के साथ धूलण्डी का पर्व मनाया। जिसमें फागुन की मस्ती और रंगों की फुहार के साथ धुलंडी का त्योहार मनाया गया। वहीं दूसरे दिन परंपरा के अनुसार ठाकुर परिवार के नेतृत्व गांव के प्रबुद्धजनों के साथ कलश निकासी के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा वर्ष के खुशहाली के लिए कलश में रखे सात धान की परंपरा निभाई गई जिसमें धान के माध्यम से सगुन देखने की परंपरा निभाई गई। वहीं कलश सगुन के साथ शीतला सप्तमी तक आयोजित होने वाले गैर नृत्य का आगाज के फागुन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वहीं शीतला सप्तमी पर रोडला में आखरियां चौक पर गैर नृत्य का आयोजन होगा।2
- मारवाड़ योद्धा जोन की एयू बनो चैम्पियन की सभी खेल लोकेशनों पर होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। जोन खेल सुपर कोच कन्हैयालाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स कोच पूजा सिंह के सानिध्य में आहोर लोकेशन पर,फुटबॉल कोच उत्तम काबावत के सानिध्य में भीनमाल लोकेशन पर, फुटबॉल कोच प्रदीप कुमार के सानिध्य में सुमेरपुर लोकेशन पर,थ्रोबाल कोच कैलाशचंद्र के सानिध्य में बादनवाड़ी लोकेशन पर, एथलेटिक्स कोच झालाराम राणा के सानिध्य में सायला लोकेशन पर,एथलेटिक्स कोच पारती चौहान के सानिध्य में सिरोही लोकेशन पर व मुक्केबाजी वुशू खिलाड़ियों ने जालोर लोकेशन पर अबीर व गुलाल के साथ होली के पर्व का आनन्द लिया।मारवाड़ योद्धा जोन के सुपरकोच कन्हैयालाल मिश्रा ने फाल्गुली मस्ती व देशभक्ति से सराबोर गीत, थे खेलो लाल गुलाल,होली नित आवे व हां रे होली आई रे गीतों की खिलाड़ियों के साथ सामूहिक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान मुक्केबाज खिलाड़ी अनिता कुमारी, भावेश कुमार, चेतन कुमार व उत्कर्ष मिश्रा ने होली पर्व के बारे में अपने विचार प्रकट किये।होली गीतों की मिठास के बाद सभी खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली।उसके बाद उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- 🌈🩸 होली के पावन अवसर पर मानवता की मिसाल 🩸🌈 होली जैसे उल्लास और रंगों के पर्व पर, जब लोग उत्सव में मग्न थे, उस समय मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए नरेंद्र सिंह राठौड़ जी ने इमरजेंसी में अपना 130वां रक्तदान कर एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। वंदे भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया यह रक्तदान न केवल एक जीवनरक्षक कदम है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि सच्ची होली वही है, जो किसी के जीवन में आशा और खुशियों के रंग भर दे। 👏 ऐसे रक्तवीर को हृदय से साधुवाद एवं अभिनंदन।1
- होली गेर भादरड़ा समस्त ग्राम वासी2
- जालौर बुधवार को शहर में पुलिस विभाग द्वारा उत्साह के साथ होली मनाई गई पुलिस लाइन परिसर से ढोल नगाड़ा डीजे के साथ से पुलिस के अधिकारी व कार्मिक एसपी निवास पर पहुंचे जहां पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदुलिया के साथ होली खेली गई एसपी निवास से ढोल नगाड़ों के साथ रवाना होते हुए वापस पुलिस लाइन परिसर पहुंचे जहां पर डीजे की संगीत के साथ पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने शानदार फाग गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, इस दौरान जिला स्तरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- कैलाश कुमार दिनांक: 02 मार्च 2026 --- कोरा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 51 रक्तवीरों ने किया रक्तदान कोरा। श्री कवलेश् अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1