नहर की झाड़ में फंसी मिली लापता किशोरी की लाश शाहगंज, जौनपुर। बुधवार पूर्वाह्न क्षेत्र के मयारी गांव स्थित घर से निकली किशोरी की लाश संदिग्ध अवस्था में लापता होने के चौथे दिन शनिवार की सुबह घर से पांच किलोमीटर दूर नहर की झाड़ में फंसी मिली। जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। सरपतहा पुलिस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर परिजनों संग तलाश में जुटी रही। बहरहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासिनी गोल्डी (15) पुत्री राम अचल किसी बात पर क्षुब्ध होकर बुधवार पूर्वाह्न घर से निकल गयी थी।घर से निकलने के बाद दो सौ मीटर की दूरी से गुजरी शारदा नहर की पुलिया पर उसके बैठे देखे जाने की बात के साथ ही नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही थी। उधर खोजबीन के बाद परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस भी मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। नहर में जाल डलवा कर गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला गया, पर उस दिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी। शनिवार सुबह लगभग 66 घंटे बाद घर से पांच किलोमीटर दूर सुइथाकला गांव के पास नहर की झाड़ में उसकी लाश फंसी मिली। मृतका अपनी माता पिता के छः संतानों में से बहनों में सबसे छोटी थी। इस वर्ष वह क्षेत्र के एक कालेज से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। बहरहाल लाश मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। मामले में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नहर की झाड़ में फंसी मिली लापता किशोरी की लाश शाहगंज, जौनपुर। बुधवार पूर्वाह्न क्षेत्र के मयारी गांव स्थित घर से निकली किशोरी की लाश संदिग्ध अवस्था में लापता होने के चौथे दिन शनिवार की सुबह घर से पांच किलोमीटर दूर नहर की झाड़ में फंसी मिली। जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। सरपतहा पुलिस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर परिजनों संग तलाश में जुटी रही। बहरहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासिनी गोल्डी (15) पुत्री राम अचल किसी बात पर क्षुब्ध होकर बुधवार पूर्वाह्न घर से निकल गयी थी।घर से निकलने के बाद दो सौ मीटर की दूरी से गुजरी शारदा नहर की पुलिया पर उसके बैठे देखे जाने की बात के साथ ही नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही
थी। उधर खोजबीन के बाद परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस भी मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। नहर में जाल डलवा कर गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला गया, पर उस दिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी। शनिवार सुबह लगभग 66 घंटे बाद घर से पांच किलोमीटर दूर सुइथाकला गांव के पास नहर की झाड़ में उसकी लाश फंसी मिली। मृतका अपनी माता पिता के छः संतानों में से बहनों में सबसे छोटी थी। इस वर्ष वह क्षेत्र के एक कालेज से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। बहरहाल लाश मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। मामले में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Ram sahare yadavMachhlishahr, Jaunpur🙏on 11 March
- Ram sahare yadavMachhlishahr, Jaunpur🙏on 11 March
- Post by Anupam tiwari1
- Post by Suryaprakash maurya1
- *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨* *कांग्रेस के राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने मालदा हिंसा, चुनाव आयोग की भूमिका और महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जनता का विश्वास मौजूदा Chief Election Commissioner से डगमगाया हुआ है।' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मौजूदा केंद्र सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रहा है।* *➡️ अबकी बार 50 हज़ार पार! ⬅️* *मेरा वोट 🗳️ मीना दीदी जी को ।* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1
- Post by Dharmendra Giri1
- कंधई क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी मुरलीधर रजक कंधई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया था कि पड़ोस के हरिनाथ रजक व अंकित हरीराम रंजीत कल्लू मुसाफिर अवनीश व उनके दो दोस्त जो मछली शहर के थे बीते 24 मार्च को इनको मारा पीटा गया था कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर इन्होंने कोई कार्य वाही नहीं की परंतु दोबारा 1 मार्च को उपरोक्त लोगों ने इनके साथ मारपीट गाली गलौज किया मुरलीधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई पीड़ित तहरीर के आधार पर कंधई पुलिस ने अपराध संख्या 71 धारा 115(3) 352 351 (3) 3(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। विवेचन एस आई विकास निषाद ने बताया मुकदमा दर्ज हुआ है विवेचना जारी है।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Rahat time's1
- Post by Anupam tiwari1