कृष्ण-सुदामा की मित्रता से दिया सच्ची भक्ति का संदेश, कथा का हुआ भावपूर्ण समापन खानपुर । उपखण्ड क्षेत्र के पिपलाज सामुदायिक भवन में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भक्ति और आध्यात्मिक संदेशों के साथ हुआ। समापन दिवस पर कथावाचक सुरेशानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के गृहस्थ आश्रम, उद्धव प्रसंग और कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। कृष्ण-सुदामा की मित्रता ने बताया भक्ति का असली भाव सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने कहा कि भगवान के दरबार में धन-दौलत या ऊंच-नीच का कोई भेद नहीं होता। भगवान केवल भक्त के सच्चे भाव और श्रद्धा को देखते हैं। उन्होंने कहा कि जिस घर में ठाकुरजी का मंदिर और तुलसी का पौधा हो, वह घर भगवान के धाम के समान पवित्र होता है। उद्धव प्रसंग और कबीर के दोहों के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और सत्कर्म की राह पर चलने का संदेश दिया। दान से घटता नहीं धन, बढ़ता है पुण्य महाराज ने दान की महिमा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की सहायता और दान करने से धन कम नहीं होता, बल्कि पुण्य की प्राप्ति होती है। कथा में कलियुग के स्वरूप के साथ भगवान शिव-पार्वती और मार्कंडेय प्रसंग का भी वर्णन किया गया। भजन-संध्या के दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हवन-यज्ञ, आरती और महाप्रसादी के साथ कथा का समापन समाजसेवी गोविन्द जांगिड़ ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर यजमान सत्यनारायण शर्मा ने हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद विधिवत आरती हुई और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया।
कृष्ण-सुदामा की मित्रता से दिया सच्ची भक्ति का संदेश, कथा का हुआ भावपूर्ण समापन खानपुर । उपखण्ड क्षेत्र के पिपलाज सामुदायिक भवन में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भक्ति और आध्यात्मिक संदेशों के साथ हुआ। समापन दिवस पर कथावाचक सुरेशानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के गृहस्थ आश्रम, उद्धव प्रसंग और कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। कृष्ण-सुदामा की मित्रता ने बताया भक्ति का असली भाव सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने कहा कि भगवान के दरबार में धन-दौलत
या ऊंच-नीच का कोई भेद नहीं होता। भगवान केवल भक्त के सच्चे भाव और श्रद्धा को देखते हैं। उन्होंने कहा कि जिस घर में ठाकुरजी का मंदिर और तुलसी का पौधा हो, वह घर भगवान के धाम के समान पवित्र होता है। उद्धव प्रसंग और कबीर के दोहों के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और सत्कर्म की राह पर चलने का संदेश दिया। दान से घटता नहीं धन, बढ़ता है पुण्य महाराज ने दान की महिमा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की सहायता और दान करने से धन कम नहीं होता, बल्कि पुण्य की
प्राप्ति होती है। कथा में कलियुग के स्वरूप के साथ भगवान शिव-पार्वती और मार्कंडेय प्रसंग का भी वर्णन किया गया। भजन-संध्या के दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हवन-यज्ञ, आरती और महाप्रसादी के साथ कथा का समापन समाजसेवी गोविन्द जांगिड़ ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर यजमान सत्यनारायण शर्मा ने हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद विधिवत आरती हुई और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया।
- साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।3
- झालावाड_जिले मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम,झालावाड मे मुस्लिम समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,चाकरान मस्जिद से मामा भांजा चौराहे तक निकला जुलूस,लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद,जुलूस के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया,शहर काजी सहित उलेमाओं की सरपरस्ती में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस का जाप्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहा तैनात । झालावाड़-जिले में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय झालावाड़ सहित झालरापाटन,चौमेहला और अन्य कस्बो में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । मुस्लिम समाज की सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस जुलूस मे बच्चे बूढ़े और जवान हुजूर की शान में नारेबाजी करते और झंडा लहराते हुए चल रहे थे । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी । झालावाड़ शहर की चाकरान मस्जिद से शुरू हुआ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा सहित प्रमुख बाजारों से होता हुआ मामा भांजा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ । इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा शहर के बाजारों में फूल बरसा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । वहीं शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाजारों में भी विशेष सजावट की गई थी । वहीं जिले के चौमेहला व झालरापाटन कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में हल्की बारिश के बीच भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला । इस दौरान सभी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।4
- वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा *वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा* *सुकेत नगर (कोटा)।* नगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे शाहरुख भाई टायर वाले ने जुल्मी रोड पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जुल्मी रोड मस्जिद के इमाम साहब ने शाहरुख मंसूरी को आगे की सियासी पारी के लिए दुआओं से नवाजा। इसके बाद मंसूरी की ओर से जुलूस में आए सभी लोगों में तबर्रुक तकसीम किया गया। इस मौके पर शाहरुख मंसूरी ने कहा कि उन्हें मंसूरी समाज के साथ-साथ सर्व समाज और सभी धर्मों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी को इस जनसमर्थन पर विचार करना चाहिए। मुझे शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है, पार्टी जो भी फैसला करेगी बेहतरीन करेगी। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। इस दौरान जलसा बिलाल मस्जिद से शुरू हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जलसे में शामिल हुए। जलसे के दौरान लोगों ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। जलसे का विभिन्न राजनीतीक दलों, सहित अन्य समुदाय के लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान जलसे को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल नजर आया। साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेदी के साथ एक्टिव रहा2
- कड़ोदिया में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र के कड़ोदिया ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष राम गोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आगामी वर्ष सदस्यता अभियान पर प्रभावी योजना बनाई गई। प्रांत गोसेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार ने भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रांत, संभाग सहित जिला कार्यकारिणी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- नेपाल मे बाढ के कारण फंसे एक युवक को ऐसे किया गया रेस्कु1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि झालावाड़ । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।4
- कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।1