एक फोन पे चौकी हिले—दूसरे पे थाना”: हरदोई में वर्दी की मर्यादा पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई हरदोई जनपद में पुलिस विभाग की छवि को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने वर्दी की गरिमा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मझिला थाने में तैनात एक दरोगा और महिला सिपाही का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक स्थानीय भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ रील बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ड्यूटी के दौरान ही शूट किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में “एक फोन पे चौकी हिले—दूसरे पे थाना” जैसे गाने पर ‘भौकाल’ दिखाने की कोशिश की गई है। इस तरह की हरकत न सिर्फ पुलिस की छवि को धूमिल करती है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था की गंभीरता पर भी सवाल खड़े करती है। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो भाजपा नेता की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कही जा रही है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जिन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, अगर वही इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि वर्दी की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाना कितना जरूरी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या यह कदम भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाने में कारगर साबित होगा।
एक फोन पे चौकी हिले—दूसरे पे थाना”: हरदोई में वर्दी की मर्यादा पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई हरदोई जनपद में पुलिस विभाग की छवि को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने वर्दी की गरिमा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मझिला थाने में तैनात एक दरोगा और महिला सिपाही का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक स्थानीय भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ रील बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ड्यूटी के दौरान ही शूट किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में “एक फोन पे चौकी हिले—दूसरे पे थाना” जैसे गाने पर ‘भौकाल’ दिखाने की कोशिश की गई है। इस तरह की हरकत न सिर्फ पुलिस की छवि को धूमिल करती है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था की गंभीरता पर भी सवाल खड़े करती है। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो भाजपा
नेता की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कही जा रही है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जिन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, अगर वही इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि वर्दी की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाना कितना जरूरी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या यह कदम भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाने में कारगर साबित होगा।
- इटावा में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग! यूपी के इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईवे पुल के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। 👉 आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगी सब्जी विक्रेताओं की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं 👉 मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत सप्लाई बंद कर दी गई। 👉 स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी3
- नाम पता भी नहीं पता चला है जो जानकारी सूत्रों के अनुसार मिली वह इंडिया टीवी 24 न्यूज़ चैनल में आपको बता दी1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी6
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर,01 अप्रेल। नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट से स्कूल चलो अभियान एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन के माध्यम से गांव-गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हो। बच्चों का विद्यालय में रोली-तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया जाये , जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और विद्यालय के प्रति अपनापन झलकता है । वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी समाज और राष्ट्र की दिशा एवं दशा तय करती है। स्कूल चलो अभियान का आज से शुभारंभ हुआ है। प्रदेश में हम सभी लोगों से, सभी अभिभावकों से इस बात की अपील करते है कि वो अपने बच्चों को हर हालत में स्कूल भेजें। चाहे इसके लिए कितनी ही उन्हें परेशानी उठानी पड़े, क्योंकि बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं। अगर वो अशिक्षित रह जाएँगे, उनको शिक्षित नहीं किया जाएगा, तो आगे के लिए उनकी तरक्की के सारे रास्ते बंद हो जाएँगे। इसलिए शिक्षित होना बहुत आवश्यक है और हमारे प्रधानमंत्री जी मोदी जी और साथ ही साथ योगी जी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े, तरक्की करे और तरक्की तभी हो सकती है जब शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल नामांकन बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि हर बच्चे के सपनों को साकार करने का संकल्प है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षकों के साथ मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के उज्जवल भविष्य की नींव है। सभी के सामूहिक प्रयास से शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में इस अभियान को सफल बनाने और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम प्रियंका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय चौहान , जिला समन्वयक सोहन शुक्ला , सतीश कुमार ,शैलेन्द्र गुप्ता , रोहित सिंह , विनय मिश्रा ,दीपक गौड़ , निकहत परवीन , सुखमीत कौर, सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक महोदय खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी5
- फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी1