बंदरों से भयभीत होकर 6 वर्षीय मासूम बच्ची छत से गिरी; इलाज जारी कानपुर देहात सिकंदरा में बंदरों के हमले/डर से 6 वर्षीय मासूम बच्ची छत से नीचे गिरी। स्थितिः बच्ची गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां से कानपुर हैलट के लिए भेज दिया गया अब कानपुर में इलाज जारी, जबकि बीते आठ दिन पहले सिकंदरा कस्बा के शास्त्री नगर की निवासिनी शबाना अविवाहित महिला बंदरों के हमले के चपेट में आ जाने से छत से नीचे गिर गई थी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। बड़ा सवालः वन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस बढ़ते खतरे पर मौन क्यों है? आज बंदरों के हमले से 6 वर्ष की मासूम छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, अब जिंदगी और मौत से लड़ रही है, ऐसी घटनाओं का कौन जिम्मेदार है, संबंधित विभाग आंखों में काली पट्टी बांधकर बैठा है, क्या और भी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा है? ऐसे मामलों में जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करवाना चाहिए। जिससे खूंखार बंदरों से छुटकारा मिल सके।
बंदरों से भयभीत होकर 6 वर्षीय मासूम बच्ची छत से गिरी; इलाज जारी कानपुर देहात सिकंदरा में बंदरों के हमले/डर से 6 वर्षीय मासूम बच्ची छत से नीचे गिरी। स्थितिः बच्ची गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां से कानपुर हैलट के लिए भेज दिया गया अब कानपुर में इलाज जारी, जबकि बीते आठ दिन पहले सिकंदरा कस्बा के शास्त्री नगर की निवासिनी शबाना अविवाहित महिला बंदरों के हमले के चपेट में आ जाने से छत से नीचे गिर गई थी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। बड़ा सवालः वन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस बढ़ते खतरे पर मौन क्यों है? आज बंदरों के हमले से 6 वर्ष की मासूम छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, अब जिंदगी और मौत से लड़ रही है, ऐसी घटनाओं का कौन जिम्मेदार है, संबंधित विभाग आंखों में काली पट्टी बांधकर बैठा है, क्या और भी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा है? ऐसे मामलों में जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करवाना चाहिए। जिससे खूंखार बंदरों से छुटकारा मिल सके।
- श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश कानपुरदेहात,श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।1
- ट्रांसफार्मर फटने से दो भैंसें झुलसीं, बिजली गुल होने पर भड़के ग्रामीण; समाधान दिवस में पहुंचकर की मुआवजे और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बलियापुर गांव में बीती रात करीब 3 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पास में बंधी दो भैंसें झुलस गईं और पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद गांव में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि झुलसे मवेशियों के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाए, ट्रांसफार्मर को आबादी से हटाकर गांव के बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए तथा जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। शिकायत पर वहां मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी और अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।3
- समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।3
- 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।1
- सावन पर देवकली मंदिर की सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने दी शुभकामनाएं औरैया। सावन मास के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर व आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सदर कोतवाली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि मंदिर के सामने भी निगरानी यूनिट बनाई गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखा गया है।1
- *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण* *औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।1
- श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।1
- खोजाफूल गांव में बकरी चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी दबोचा खोजाफूल गांव में बकरी चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी दबोचा सिकंदरा, कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव में शनिवार को बकरी चोरी का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता के चलते विफल हो गया। ग्रामीणों ने कथित आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गीता देवी, पत्नी सुनील कुमार, ने बताया कि उनके घर के बाहर एक बकरी बंधी हुई थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बकरी खोलकर ले जाने लगा। तभी आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। ग्रामीणों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुबेर, निवासी पिण्डारथू बताया। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि उसने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए, हालांकि इस दावे की अभी तक पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सतर्कता के कारण बकरी चोरी की वारदात होने से बच गई। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।1