विश्वकर्मा समाज ने मनाया विश्वकर्मा पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह श्री विश्वकर्मा समाज ने मनाया विश्वकर्मा पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह लांजी - श्री विश्वकर्मा लोहार समाज संगठन लांजी के तत्वावधान में माँ काली मंदिर परिसर लांजी में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं हवन के साथ किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मान प्रांतीय अध्यक्ष डॉ संतोष विश्वकर्मा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भुवन लोहार एवं चिंतेश बावने युवाध्यक्ष आमगांव, निलेश सोनवाने नागपुर, प्रतिक देवगड़े एवं संदीप बोरकर माँ वन्दना शिक्षण एवं कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सचिव के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में लांजी विकासखंड से समाजिक स्तर पर कक्षा बारहवीं से प्रथम तमन्ना साउसकार, द्वितीय पायल बावने, तृतीय कमलेश सोनटक्के, तथा अंग्रेजी माध्यम में प्रथम तनवी सोनटक्के कक्षा दसवीं से प्रथम सैवंती बावने, द्वितीय पल्लवी बावने, मंजलि पन्द्राम तथा अंग्रेजी माध्यम से प्रथम नांजल पन्द्राम, कक्षा आठवीं से प्रथम श्रद्धा कोसरे, द्वितीय लीना बावने, तृतीय रागिनी मेश्राम तथा अंग्रेजी माध्यम से प्रथम चंचल पन्द्राम, द्वितीय हर्ष ओंकार, कक्षा पांचवीं से प्रथम दामिनी बागड़े, द्वितीय वंश सोनवाने, तृतीय निशा सोनटक्के तथा अंग्रेजी माध्यम से प्रथम कुणाल पन्द्राम को शिल्ड, प्रशस्ति पत्र,कापी और पेन प्रदान किया गया तथा अन्य सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ कापी और पेन भेंट की गई। उक्त पुरस्कार माँ वन्दना शिक्षण एवं कल्याण समिति के सौजन्य से एवं कमल हेल्थ वेलफेयर फाउंडेशन बालाघाट के तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही समाज को गौरवान्वित करने वाले जो शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शासकीय सेवा में नई नियुक्ति वालों में डाॅ विमलचंद सोनटक्के, शीतल सोनटक्के, प्रेमलता कोसरे, संतोषी सापेकर, मनिषा बागड़े, पायल उके, चमन ओंकार, प्रणय बागड़े आदि को भी शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा लोहार समाज संगठन लांजी के सभी पदाधिकारियों , मातृशक्तियों का विशेष सहयोग रहा।
विश्वकर्मा समाज ने मनाया विश्वकर्मा पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह श्री विश्वकर्मा समाज ने मनाया विश्वकर्मा पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह लांजी - श्री विश्वकर्मा लोहार समाज संगठन लांजी के तत्वावधान में माँ काली मंदिर परिसर लांजी में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं हवन के साथ किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मान प्रांतीय अध्यक्ष डॉ संतोष विश्वकर्मा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष भुवन लोहार एवं चिंतेश बावने युवाध्यक्ष आमगांव, निलेश सोनवाने नागपुर, प्रतिक देवगड़े एवं संदीप बोरकर माँ वन्दना शिक्षण एवं कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सचिव के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में लांजी विकासखंड से समाजिक स्तर पर कक्षा बारहवीं से प्रथम तमन्ना साउसकार, द्वितीय पायल बावने, तृतीय कमलेश सोनटक्के, तथा अंग्रेजी माध्यम में प्रथम तनवी सोनटक्के कक्षा दसवीं से प्रथम सैवंती बावने, द्वितीय पल्लवी बावने, मंजलि पन्द्राम तथा अंग्रेजी माध्यम से प्रथम नांजल पन्द्राम,
कक्षा आठवीं से प्रथम श्रद्धा कोसरे, द्वितीय लीना बावने, तृतीय रागिनी मेश्राम तथा अंग्रेजी माध्यम से प्रथम चंचल पन्द्राम, द्वितीय हर्ष ओंकार, कक्षा पांचवीं से प्रथम दामिनी बागड़े, द्वितीय वंश सोनवाने, तृतीय निशा सोनटक्के तथा अंग्रेजी माध्यम से प्रथम कुणाल पन्द्राम को शिल्ड, प्रशस्ति पत्र,कापी और पेन प्रदान किया गया तथा अन्य सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ कापी और पेन भेंट की गई। उक्त पुरस्कार माँ वन्दना शिक्षण एवं कल्याण समिति के सौजन्य से एवं
कमल हेल्थ वेलफेयर फाउंडेशन बालाघाट के तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही समाज को गौरवान्वित करने वाले जो शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शासकीय सेवा में नई नियुक्ति वालों में डाॅ विमलचंद सोनटक्के, शीतल सोनटक्के, प्रेमलता कोसरे, संतोषी सापेकर, मनिषा बागड़े, पायल उके, चमन ओंकार, प्रणय बागड़े आदि को भी शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा लोहार समाज संगठन लांजी के सभी पदाधिकारियों , मातृशक्तियों का विशेष सहयोग रहा।
- *किरनापुर में उफना जनआक्रोश, हजारों की भीड़ ने घेरा थाना गर्भवती महिला से कथित मारपीट के विरोध में मरार समाज का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां और छोड़े आंसू गैस के गोले; झड़प में पुलिसकर्मियों को भी चोट* किरनापुर। बालाघाट जिले के किरनापुर में एक महिला से कथित मारपीट और अभद्रता के मामले ने मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मरार समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और भीड़ ने किरनापुर थाने का घेराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। घटनाक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। शिकायत से शुरू हुआ विवाद, कार्रवाई की मांग पर जुटी भीड़ मामला किरनापुर थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला सावित्री चौधरी और उसके पति कैलाश चौधरी से कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर मारपीट एवं अभद्रता किए जाने से जुड़ा बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बताया जाता है कि कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ती गई और मंगलवार को बड़ी संख्या में मरार समाज के लोग किरनापुर पहुंच गए। धरने से थाने के घेराव तक पहुंचा मामला प्रदर्शनकारियों ने पहले धरना-प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। इसके बाद भीड़ थाने की ओर बढ़ गई और किरनापुर थाना चारों तरफ से लोगों से घिर गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होती चली गई। लाठीचार्ज और आंसू गैस से मची अफरा-तफरी थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस की ओर भी पथराव हुआ और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। एसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा हालात बिगड़ने की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। समाज की दो टूक—न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष मरार समाज के जिला अध्यक्ष रमेश पंचे ने कहा कि समाज का उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। उनका कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी के कारण समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ा। किरनापुर में एक शिकायत से शुरू हुआ विवाद अब कानून-व्यवस्था के बड़े सवाल तक पहुंच गया है। एक ओर पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग है, तो दूसरी ओर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए टकराव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की जांच पर टिकी हैं।1
- सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1.77 करोड़ के लेनदेन का आरोप सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1.77 करोड़ के लेनदेन का आरोप वारासिवनी थाने में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज, दस्तावेज और लेनदेन के साक्ष्य पुलिस को सौंपे वारासिवनी क्षेत्र में शासकीय एवं आउटसोर्स नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से कथित रूप से मोटी रकम लेने और करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है। मामले में करीब ढाई सैकड़ा लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ब्रजकिशोर ठाकरे के द्वारा थाना वारासिवनी में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिसमें शिकायतकर्ता के द्वारा १६ सितंबर को जांच अधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज करवारकर दस्तावेज उपलब्ध कराये गये हैं। शासकीय और आऊटसोर्स की नौकरी लगाने लिया रूपये प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबर्रा निवासी सुमित वृषिक नामक युवक पर लोगों को सीधे शासकीय नौकरी अथवा आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर उनसे दस्तावेज एवं मोटी रकम लेने के आरोप लगाए गए हैं। नौकरी मिलने की उम्मीद में संबंधित लोगों द्वारा अपने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ राशि भी दी गई। शिकायतकर्ता ब्रजकिशोर ठाकरे के अनुसार उनकी पहचान भी उक्त व्यक्ति से हुई थी जिसके बाद उन्हें नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया और उनसे राशि ली गई। इसके बाद सुमित वृषिक के द्वारा ब्रजकिशोर ठाकरे के परिचितों, रिश्तेदारों एवं दोस्तों से भी संपर्क बढ़ाया गया तथा नौकरी लगवाने की बात कही गई। इसके चलते कई लोगों द्वारा अपने दस्तावेज ब्रजकिशोर के माध्यम से उपलब्ध कराते हुए कुछ राशि बैंक ट्रांसफर के माध्यम से तथा कुछ राशि नगदी रूप में दिए जाने की बात शिकायत में सामने आई है। समय बीतने के बाद संबंधित लोगों का चयन नहीं होने तथा लंबे समय तक नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने अपनी दी गई राशि वापस मांगना शुरू किया। शिकायतकर्ता ने संबंधित लोगों की राशि वापस दिलाने के लिए सुमित वृषिक से संपर्क किया और राशि लौटाने की मांग की। इसके बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा लगातार टालमटोल कर मोबाइल फोन बंद कर दिया गया। तो ब्रजकिशोर ठाकरे द्वारा २९ अगस्त को थाना वारासिवनी में शिकायत प्रस्तुत कर पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित एवं कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता को थाने बुलाकर मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ की तथा घटना से जुड़े दस्तावेज और लेनदेन से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा। एसआईटी की टीम गठित कर पूरे मामले की जांच किया जाये-ब्रजकिशोर ठाकरे ब्रजकिशोर ठाकरे ने बताया कि २९ अगस्त को मेरे द्वारा वारासिवनी थाने में शिकायत की गई थी। उसमें अपने बयान दर्ज करवाने के लिए पुलिस के बुलावे पर आए हुए थे। हमने अपनी पूरी बात रख दी है यह मामला सरकारी नौकरी या आउट सोर्स में नौकरी लगने का है,जिसमें मेरी पहचान दोस्तों एवं अन्य लोगों से जुडा हुआ है। एक व्यक्ति सुमित वृषिक लालबर्रा का रहने वाला है वह स्वयं को महिला बाल विकास विभाग का अधिकारी बताता है उसने मेरे पहचान एवं मुझे सरकारी नौकरी लगने के लिए दस्तावेज और रुपए लिए हुए हैं। प्रत्येक व्यक्ति की राशि अलग.अलग है परंतु संयुक्त रूप से जोड़ा गया है तो लगभग १ करोड़ ७७ लाख रुपए का २५१ लोगों से लेनदेन हुआ है। रक्षाबंधन के बाद मैंने फ ोन किया तो फ ोन बंद हो गया वह मिल भी नहीं रहा था तो परेशान होकर हमने एक शिकायत की थी। क्योंकि वह टालमटोल कर रहा था यह काम वह वर्ष २०२२ से चला रहा है मेरी पहचान तभी हुई थी फिर २०२५ में मैंने उसका साथ छोड़ दिया था। जब लोगों का काम नहीं हुआ तो वह रुपए वापस मांग रहे हैं मेरे ऊपर भी दबाव बना रहे हैं। कुल १ करोड़ ७७ लाख रुपए लोगों का है जबकि मैंने अपनी सभी चीज बेचकर और गिरवी रखकर करीब ५८ लाख रुपए वापस दिया है फि र भी एक करोड़ ७७ लाख रुपए बचा है। आज मेरे बयान दर्ज हुए हैं सुमित वृषिक बहुत समय से गायब चल रहा है इसमें जांच हो रही है। पुलिस अधीक्षक बालाघाट से हमारी अपील है कि वह इस मामले में एसआईटी गठित कर पूरे मामले को ऊपर तक खोलें। क्योंकि उन्होंने लोगों को सरकारी नौकरी लगने का दावा किया था सभी पु्रफ हमारे पास हैं। मैं खुद इस मामले में शिकायत करता हूं अब मुझे भी बहुत परेशानी हो रही है। बाइट ब्रजकिशोर ठाकरे शिकायतकर्ता1
- पूर्ण अपडेटेड न्यूज़: निगार सुल्ताना ने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ईमेल/पत्र के जरिए बताया। मुख्य बातें: निगार सुल्ताना एशियन गेम्स के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगी। अभी वे जापान में टीम के साथ हैं और एशियन गेम्स में भी टीम की कप्तानी संभालेंगी। वे ODI (वनडे) टीम की कप्तान बनी रहेंगी। कारण: उन्होंने बताया कि वे टी20 में सिर्फ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहती हैं। कप्तानी का अतिरिक्त दबाव कम करना चाहती हैं। BCB महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स से लौटने के बाद बोर्ड इस पर अंतिम फैसला करेगा। उन्होंने फैसले के समय को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जताई है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले यह घोषणा हुई। कप्तानी का रिकॉर्ड: निगार 2022 से टी20 टीम की कप्तानी कर रही थीं। उन्होंने लगभग 80-82 टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 32 जीत और 47 हार दर्ज हुईं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर एक दशक बाद वर्ल्ड कप जीत हासिल की थी। हाल के एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे। आज का मैच: एशियन गेम्स में बांग्लादेश का पहला मुकाबला आज (17 सितंबर 2026) चीन की महिला टीम से है। निगार सुल्ताना इस मैच में भी टीम का नेतृत्व करेंगी। यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है। BCB अभी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करने या नया कप्तान नामित करने का फैसला एशियन गेम्स के बाद लेगा। स्रोत: Prothom Alo, Cricbuzz, The Daily Star, CricTracker और BCB अधिकारियों के बयान। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- प्राचार्यों की बैठक में एसडीएम ने दिए शैक्षणिक सुधार के निर्देश, डबल लॉक खाद गोदाम का किया औचक निरीक्षण अनुभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव ने सांदीपनी विद्यालय हाल में कटंगी अनुभाग के शासकीय विद्यालयों के संकुल प्राचार्यों एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान सहित विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के बाद एसडीएम विजय सिंह यादव ने डबल लॉक खाद वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 1490 बैग डीएपी, 11,397 बैग यूरिया, 1335 बैग अमोनियम फास्फेट, 644 बैग अमोनियम सल्फेट तथा 2701 बैग एनपीके उपलब्ध पाए गए।1
- हाई टेक हॉस्पिटल चोरी और गबन किये और फिर सुरु हुआ,,, साथ ही पूछ ताच होगा रहा है... हाई टेक हॉस्पिटल में गबन हूँ लाखों जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार क़र पूछ ताच क़र रही है ----1
- पेंच टाइगर रिजर्व के 350 से अधिक वनकर्मियों को मिला “सुरक्षा कवच” विशेष वेतन पैकेज से दुर्घटना एवं मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा, एक करोड़ तक का कवर #सिवनी/ #पेंच_टाइगर_रिजर्व प्रबंधन द्वारा वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामाजिक एवं वित्तीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कर्मचारी कल्याण पहल की गई है। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से वनकर्मियों के वेतन खातों को विशेष वेतन पैकेज में अपग्रेड कराया गया है। वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए नियमित गश्ती, वन्यजीव रेस्क्यू तथा अन्य मैदानी कार्यों के दौरान वनकर्मियों एवं हाथी महावतों को वन्यजीवों के साथ-साथ अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं अपराधियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे जोखिमपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए विशेष वेतन पैकेज के माध्यम से कर्मचारियों को अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया है। प्रबंधन के अनुसार, विशेष वेतन पैकेज के अंतर्गत पात्रता एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा एवं जीवन सुरक्षा के रूप में एक करोड़ तक का कवर प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त पैकेज में उपलब्ध अन्य बैंकिंग सुविधाओं के साथ दुर्घटना की स्थिति में एयर एम्बुलेंस, आयातित दवाइयों, आकस्मिक कोमा एवं मृत्यु जैसी परिस्थितियों में निर्धारित अतिरिक्त लाभ भी उपलब्ध हो सकते हैं। पहल के प्रथम चरण में 350 से अधिक वनकर्मियों को इस सुविधा से जोड़ा गया है। आगामी चरणों में पेंच टाइगर रिजर्व के अन्य पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इस सुविधा के दायरे में लाने का प्रयास किया जाएगा। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि जोखिमपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्यरत वनकर्मियों को वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1
- स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 पाकिस्तान ने माना— भारत की सैन्य क्षमता का सम्मान, हथियारों की रेस में शामिल नहीं स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/इस्लामाबाद | 17 सितंबर 2026 पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता और DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में Al Arabiya English को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ किसी भी तरह की हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं है। उन्होंने भारतीय सैन्य क्षमताओं का सम्मान जताया और बताया कि पाकिस्तान का पूरा फोकस केवल रक्षात्मक (डिफेंसिव) क्षमताओं पर है। मुख्य बातें (जैसा बयान में कहा गया): “हम भारतीय सैन्य क्षमताओं का सम्मान करते हैं। हम समझते हैं कि भारत अपने सैन्य शस्त्रागार और क्षमताओं को बढ़ाने पर बड़ी मात्रा में पैसा और संसाधन खर्च कर रहा है।” “लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम भारतीयों के साथ किसी तरह की हथियारों की दौड़ में शामिल हैं।” पाकिस्तान की क्षमताएँ रक्षात्मक हैं और दुनिया के किसी भी देश के खिलाफ कोई आक्रामक इरादा नहीं है। यह बयान भारत की बढ़ती एयर डिफेंस, मिसाइल और कन्वेंशनल स्ट्राइक क्षमताओं के संदर्भ में दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ: यह टिप्पणी मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के लगभग 16 महीने बाद आई है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले (26 नागरिक मारे गए) के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए थे। इसके बाद 4 दिनों का सैन्य टकराव हुआ और 10 मई 2025 को सीजफायर हुआ। फैक्ट चेक: कुछ पोस्ट और वीडियो में इसे “पाक का सरेंडर” बताकर दिखाया जा रहा है। असल में पाकिस्तान ने कोई सैन्य या राजनीतिक सरेंडर नहीं किया है। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी का बयान उनकी पुरानी पोजीशन का ही दोहराव है कि पाकिस्तान भारत जैसे बड़े रक्षा बजट वाले देश के साथ हथियारों की रेस नहीं लड़ सकता। उनका जोर हमेशा डिफेंसिव कैपेबिलिटी पर रहा है। स्रोत: Al Arabiya English इंटरव्यू (सितंबर 2026), Moneycontrol, Outlook, Firstpost आदि। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर* *धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।4