नदी में डूबे किशोरों के शव बरामद, पीएम के लिए भेजे गए औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलपुर के मजरा टीका का नगला में गुरुवार को शाम 4 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के किनारे बह रही सेंगर नदी में नहाने गए दो बालक डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुट गए। टीका का नगला निवासी भुवनेश पाल के यहां उनके एक रिश्तेदार का लड़का आया हुआ था। गुरुवार को भुवनेश का पुत्र हिमांशु अपने रिश्तेदार नितिन पुत्र राकेश निवासी औरैया के साथ गांव के पास स्थित सेंगर नदी में नहाने के लिए गया था। दोनों बच्चों ने नदी किनारे अपने कपड़े और जूते-चप्पल उतारकर रख दिए और नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद चरवाहों ने बच्चों के कपड़े रखे देखे लेकिन वहां कोई नहाता दिखाई नहीं दिया। शोर मचाने पर जब गांव में सूचना पहुंची तो पता चला कि भुवनेश का पुत्र अपने रिश्तेदार के साथ नदी में नहाने गया था। बच्चों के डूबने की आशंका की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी की ओर दौड़ पड़े। सभी लोग बच्चों की तलाश में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिषेक भारती, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, शहर कोतवाली प्रभारी ललित त्रिपाठी तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। टीम द्वारा दोनों किशोरों के शव को बरामद कर लिटा गया। वहीं डीएम ने ब्राय की शवो को पीएम के लिए भेजा जा रहा है और आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी।

- अजीतमल क्षेत्र में सेंगर नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, गांव में मचा हड़कंप। सबलपुर के मजरा टीका का नगला निवासी हिमांशु (13) और बदनपुर निवासी नितिन (15) हादसे का हुए शिकार। नितिन रिश्तेदारी में गांव आया था, घटना के बाद परिजनों में कोहराम और गांव में छाया मातम। सूचना पर डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व गोताखोर मौके पर पहुंचे, नदी में सर्च ऑपरेशन जारी। सपा विधायक प्रदीप यादव भी मौके पर पहुंचे, प्रशासन हरसंभव प्रयास में जुटा।3
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों ने तालाब को अबैध अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने की अधिकारियों से मांग की है। तालाब को कब्जे मुक्त कराये जाने को लेकर मौजूद ग्रामीणों में महेशचंद्र, रामू, पातीराम, रामाधार, बदन सिंह, लाखन सिंह, नीलेश पाल, चंद्रशेखर, सुनील कुमार, राजवीर, धनपाल, महेंद्र, संतराम, हुकुम सिंह, नारायण सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, अमर सिंह, राजाराम, अनंतराम, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।1
- यूजीसी रोल बैक के साथ ही जातिय आरक्षण का विरोध कर अपने चुनावी अधिकारों की स्वतंत्रता के लिये लड़ना होगा -: सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत1
- Post by Jolly Star1
- औरैया। उपज़िलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दल को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला कन्नौज के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझने और नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है। छात्र उत्साहपूर्वक भ्रमण के लिए रवाना हुए।2
- औरैया,उत्तर प्रदेश हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हजारों लोगों की उमड़ी भीड़1
- औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सेंगर नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, गांव में मचा हड़कंप।, सबलपुर के मजरा टीका का नगला निवासी हिमांशु (13) और बदनपुर निवासी नितिन (15) हादसे का हुए शिकार।, नितिन रिश्तेदारी में गांव आया था, घटना के बाद परिजनों में कोहराम और गांव में छाया मातम। सूचना पर डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व गोताखोर मौके पर पहुंचे, नदी में सर्च ऑपरेशन जारी।, सपा विधायक प्रदीप यादव भी मौके पर पहुंचे, प्रशासन हरसंभव प्रयास में जुटा।1
- फफूंद थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बाबरपुर से फफूंद की ओर बाइक से आ रहे दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक चलाते समय स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल युवक डेरा बंजारा के निवासी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को संभालने में पुलिस की मदद की। फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घायल युवक अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे थे। पुलिस उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।1
- कानपुर के संचेडी स्थित Pranveer Singh Institute of Technology में बीसीए फाइनल ईयर के छात्र प्रखर सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की गई। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।1