खेल प्रेमियों और तैराकी सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर प्रयागराज के खेल प्रेमियों और तैराकी सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जार्जटाउन स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग का स्वीमिंग पूल करीब छह साल बाद एक बार फिर खुलने जा रहा है। विभाग ने 15 मई से इसके संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। फिलहाल निर्माण और मरम्मत का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 2019 के बाद बंद हो गया था पूल जार्जटाउन के लिडिल रोड पर स्थित यह स्वीमिंग पूल लंबे समय तक शहर के प्रमुख तैराकी केंद्रों में शामिल रहा। यहां बच्चों से लेकर युवाओं तक बड़ी संख्या में लोग तैराकी सीखने और अभ्यास करने पहुंचते थे। वर्ष 2019 तक इसका नियमित संचालन होता रहा, लेकिन इसके बाद मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण इसे बंद कर दिया गया। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि कुछ महीनों में पूल दोबारा चालू हो जाएगा, लेकिन काम लंबा खिंचता गया और छह साल तक यह बंद पड़ा रहा। इस दौरान शहर के तैराकों को निजी स्वीमिंग पूल का सहारा लेना पड़ा। 20 साल पुराना हो चुका था ढांचा बताया जा रहा है कि इस स्वीमिंग पूल का निर्माण करीब दो दशक पहले हुआ था। लगातार उपयोग के कारण इसका ढांचा पुराना पड़ने लगा था और कई तकनीकी दिक्कतें सामने आने लगी थीं। पुराने सिस्टम से चल रहे पूल में फिल्ट्रेशन व्यवस्था भी कमजोर हो चुकी थी, जिससे पानी की गुणवत्ता बनाए रखना चुनौती बन गया था। इसी वजह से विभाग ने पूल का व्यापक जीर्णोद्धार कराने का फैसला लिया। इसके तहत फिल्ट्रेशन सिस्टम बदला गया, टाइल्स और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, साथ ही अन्य जरूरी तकनीकी सुधार भी किए गए हैं। अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण कार्य क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग के अनुसार फिलहाल मरम्मत और निर्माण कार्य आखिरी दौर में है। कर्मचारियों की टीम लगातार काम में जुटी हुई है ताकि तय समय पर पूल को पूरी तरह तैयार कर शुरू किया जा सके। विभाग का दावा है कि इस बार आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा पूल के दोबारा शुरू होने से शहर के युवाओं, खिलाड़ियों और तैराकी सीखने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को निजी पूल में महंगी फीस देकर प्रशिक्षण लेना पड़ता था। सरकारी पूल शुरू होने के बाद कम खर्च में तैराकी सीखने और अभ्यास का मौका मिलेगा। क्या बोले रीजनल स्पोर्ट्स अफसर रीजनल स्पोर्ट्स अफसर प्रेम कुमार ने बताया कि 15 मई से स्वीमिंग पूल को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और उद्घाटन से पहले अंतिम निरीक्षण भी कराया जाएगा।

- जबलपुर के बरगी बांध में टूरिस्टों से भरा क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हो गया. अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और कई अब भी लापता हैं.1
- प्रयागराज जिला प्रशासन से निवेदन है कि इसका समाधान निकलकर पुराने पुल पर लाइट की व्यवस्था करवाई जाए _______________________ प्रयागराज। 1 मई 2026/ नैनी पुराना पुल आने जाने वाला रास्ता है जिसपर आम जनमानस का रोज आना जाना लता रहेता है रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और रात के समय अंधेरा होने के कारण एक्सीडेंट भी होने की संभावना रहती है। रात में तो चोर भी एक्टिव रहते हैं चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए। प्रयागराज जिला प्रशासन से निवेदन है कि इसका समाधान निकलकर पुराने पुल पर लाइट की व्यवस्था करवाई जाए, समाधान यही है कि प्लास्टिक का पीवीसी पाइप पहले लोहे के एंग्लोपर पर लगाया जाए और उसी पीवीसी पाइप के अन्दर से तार पार करते हुए प्लास्टिक पाइप के बीच-बीच में छोटी लाइट लगाई जाए जिससे बारिश के मौसम में कोई भी करंट लगने की संभावना नहीं रहेगी। और जिसकी वजह से आम जनमानत के साथ कोई अनहोनी नहीं हो पाएगी लाइट की रोशनी में...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- Post by Ghatnaein News1
- Post by Suresh kumar1
- मिर्जापुर, यूपी — ई-रिक्शा टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया, लेकिन आरोप है कि सिपाही द्वारा मोबाइल छीने जाने पर माहौल अचानक बिगड़ गया। इसके बाद नाराज़ लोगों ने चौकी के अंदर ही सिपाही और चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी, थप्पड़ और घूंसे चलने लगे, यहां तक कि वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस चौकी के भीतर ही पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं रह पाए। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- *मिर्जापुर - पुलिस चौकी में घुस कर दबंगों ने की सिपाही और दरोगा की पिटाई* ई रिक्सा से टक्कर के विवाद को लेकर चालक की हुई पिटाई मनबढ़ लोगो ने पुलिस चौकी पर किया बवाल चौकी इंचार्ज अस्पताल और सिपाही को पुलिस चौकी के अंदर पीटा सिपाही के सर पर आई चोट दरोगा की फाड़ी वर्दी, नोचा बैज सूचना पर पहुची भारी पुलिस फोर्स मौके से भाग निकले उपद्रवी दबंग पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी का मामला।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- चाचा ने शादी में बंदूक चलाकर ड्रोन फोड़ दिया शादी में हर्ष फायरिंग का अजीब मामला सामने आया, जहां एक चाचा ने कैमरा मैन के ड्रोन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही ड्रोन के परखच्चे उड़ गए और शादी का वीडियो शूटिंग बीच में ही बंद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #viralvideos #weddingfunny #desiwedding #trendingreels #khichdishorts1