Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विधानसभा में उठाया सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा विधानसभा में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में हर वर्ष हजारों परिवार सड़क दुर्घटनाओं की वजह से उजड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक एवं प्रभावी इंतज़ाम किए जाएं, दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों की पहचान कर सुधार किया जाए तथा जागरूकता अभियान तेज किए जाएं, ताकि जनहानि पर रोक लग सके।
असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विधानसभा में उठाया सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा विधानसभा में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में हर वर्ष हजारों परिवार सड़क दुर्घटनाओं की वजह से उजड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक एवं प्रभावी इंतज़ाम किए जाएं, दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों की पहचान कर सुधार किया जाए तथा जागरूकता अभियान तेज किए जाएं, ताकि जनहानि पर रोक लग सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश में पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई के बीच कराना मुश्किल नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर साफ किया है कि चुनाव से पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC आयोग) बनाया जाएगा। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी, जिस पर कोर्ट की पीठ सुनवाई कर रही है। सरकार के अनुसार पंचायतों में सीटों का आरक्षण नए आयोग की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा। आयोग को डेटा जुटाने और आरक्षण तय करने में लगभग 2 महीने का समय लग सकता है। इसी वजह से पंचायत चुनाव आगे बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। अब आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही चुनाव की नई तारीखों पर फैसला होगा। #ThePinchDiary #PanchayatElection #OBCReservation #UPNews #BreakingNews1
- लखीमपुर-खीरी विधानसभा में पलिया के विधायक हरविंदर सिंह साहनी (रोमी साहनी) के जन्मदिवस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सदन के माननीय सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं, इस दौरान सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।1
- Post by Rajeev Mishra1
- सैलगांव में जन चौपाल, विकास कार्यों की दी जानकारी लखीमपुर खीरी। विकासखंड नकहा के ग्राम पंचायत सैलगांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने बताया कि पंचायत द्वारा सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं तथा आगे भी गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे। जन चौपाल में सचिव सतवीर सिंह राना सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- लखनऊ रात की पार्टी, तेज रफ्तार कार और लापरवाही… इन सबकी कीमत एक 6 साल के मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। राजधानी लखनऊ में एक और दर्दनाक हिट एंड रन की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार सवार लोग किसी पार्टी से लौट रहे थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध भी जताया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। बड़ा सवाल आखिर कब तक तेज रफ्तार का यह कहर यूं ही मासूम जिंदगियां निगलता रहेगा? क्या नाइट पार्टियों और शराब के नशे में ड्राइविंग पर सख्त नियंत्रण नहीं होना चाहिए? हिट एंड रन मामलों में सजा का डर क्यों नहीं दिखता? एक मासूम की मौत ने फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर लापरवाही अब सीधे मौत का कारण बनती जा रही है। मांग उठ रही है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।1
- Post by अमित कुमार3
- नीचे खड़ी भीड़ रोकती रही, लेकिन लड़की नहीं मानी चौथे मंजिल से कूद गई लड़की ये लड़की दिल्ली में एक होटल में अपने मित्र के साथ ठहरी थी कोई बात हुई और, इसने कूदकर जान देने की कोशिश की, ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण लड़की की हालत गंभीर है, अस्पताल में भर्ती कराया गया है1
- Post by अमित कुमार2
- Post by Mukesh Kumar1