बिलासपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद मकान पर चोरों का धावा, आभुषण सहित लाखों का समेटा माल, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया,जांच शुरू बिलासपुर में चोरो ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभुषणों सहित करीब चार लाख का माल समेटकर ले गए।सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के खौदलपुर गांव की गुरूनानक कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार मौर्य उत्तराखंड के रूद्रुपर स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित सर्वेश व उसकी पत्नी ने सुमन कुमारी ने बताया कि उनका परिवार सोमवार शाम अपने पैतृक गांव मिलक तहसील के गांव चैनपुर-मनौना गया था जहां गेहूं की फसल कटवाने के बाद मंगलवार सुबह नौ बजे घर पहुंचा था।मकान का मुख्य गेट खोलने के बाद अंदर संदूक आदि खुला और सारा सामान तितर-बितर देख उनके होश उड़ गए,और चोरी की सूचना से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।वही सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचें और परिजनों से जानकारी ली इसके पश्चात घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया।गृहस्वामी के मुताबिक चोर संदूक में रखे माथे का टीका,नाक की नथ, मंगलसूत्र,कमर बेल्ट,दो जोड़ी पायल और ओम आदि सोने-चांदी के आभुषण और लेपटॉप आदि इलेक्ट्रिक उपकरण आदि समेटकर ले गए।जिनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख से चार लाख रुपए है।जबकि चोर दीवार के सहारे या फिर मुख्य गेट के भीतर से घुसने का अनुमान लगाया जा रहा है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया परिवार की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है, शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

- बिलासपुर नगर में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास का माहौल में मनाई गई। वहीं कृषि राज्यमंत्री, पालिकाध्यक्ष समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मंगलवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल तथा ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर चेतन पारुथी, आंगनलाल राजपूत, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, परमजीत कौर पोला, प्रेम नरेश वाल्मीकि, रितु कुमारी, राजू सैनी, सौरभ सक्सेना, डॉ. बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां ने कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुराद हसन खां, जैद खां, जफर सुखनैन खां, मुकेश यादव, अमान खां आदि मौजूद रहे।व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां और सपा नेता मोहम्मद याकूब खां ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के नगर अध्यक्ष बनवारी लाल सागर, महामंत्री रमेश सागर ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। इस मौके पर त्रिवेंद्र मोहन सागर, माहिर खां, विजय अनार्य, जगतपाल सिंह, नरेश सागर आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने भी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खां अरोमा ने भी बाबासाहेब की जयंती मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहसिन खां, फैजान खां, फराज खां भूरा, बजाहत खां आदि मौजूद रहे।1
- योगी बाबा की बेलगाम हुई पुलिस,युवक के हाथ-पैर तोड़ने के आरोप, मामले की जांच में जुटे अधिकारी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर का मामला रूद्रविलास चौकी का मामला #BreakingNews #UttarakhandNews #rudrapur #UPBORDER #UPPolice #YogiAdityanath #PoliceBrutality #HumanRights #Justice #ViralNews #IndiaNews #LawAndOrder #Shocking #PoliceBrutality #BreakingNews #UttarPradesh #LawAndOrder #ViralNews1
- Post by Junaid Junaid1
- जयराम सिरोही बहादुरगढ़ तहसील बाड़ी जिला बरेली में गेहूं में आग लगने से किसान भाई हुए बर्बाद1
- रामपुर के वार्ड नंबर 36 में सीवर की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। करनाल साहब की कोठी मोहल्ले में चेंबर का ढक्कन टूटने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड मेंबर मोहम्मद जफर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका चेयरपर्सन और समाजसेवी मामून शाह खान से लोगों को अब बड़ी उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।1
- जी सर आप लोंगो से निवेदन है आवेदन करता हूं नाम अमर जीत पिता का नाम श्री बलवीर सिंह पता क्रिमचा का मजरा नौसना पोस्ट क्रिमचा ब्लाॅक तहसील थाना मिलक विकास मिलक जिला रामपुर मण्डल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी रहने वाले है1
- “देशभर में मनाई जा रही अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता को नमन” “आज का दिन सिर्फ एक जयंती नहीं… बल्कि समानता और अधिकारों की उस लड़ाई की याद है, जिसने भारत को नया संविधान दिया।”1
- बिलासपुर में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा द्वारा संगठन का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि स्तवन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता और नीमा केंद्रीय परिषद सदस्य डा. वीके शर्मा ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 13 अप्रैल 1948 को नीमा का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। कहा कि सरकार द्वारा अब इंटीग्रेटेड चिकित्सकों के क्लीनिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण पांच वर्ष के लिए किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की गई या चिकित्सकों का उत्पीड़न किया गया तो संगठन उनके विरुद्ध सख्त कानूनी और विधि सम्मत कार्रवाई करेगा। उन्होंने सभी आयुष चिकित्सकों से नियमानुसार प्रपत्र पूर्ण कर पंजीकरण कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. योगेश कुमार, डा. पीके जैन, डा. एसके शुक्ला, डा. असलम परवेज, डा. कुलविंदर सिंह बाजवा, डा. राजीव अरोरा, डा. भूपेंदर सिंह पन्नू, डा. शुभांशु जनार्दन और डा. शुभम शुक्ला समेत कई चिकित्सक उपस्थित रहे।1