Shuru
Apke Nagar Ki App…
कसबा में 60.91 प्रतिशत मतदान, 480 मतदाताओं ने डाले वोट कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कसबा में 60.91 प्रतिशत मतदान, 480 मतदाताओं ने डाले वोट कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को कसबा प्रखंड स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, जबकि दोपहर बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। कुल 788 मतदाताओं में से 480 ने मतदान किया, जिनमें 383 पुरुष और 97 महिलाएं शामिल थीं। मतदान केंद्र पर 60.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, दिनेश कुमार और आईजी विवेकानंद ने केंद्र का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
SHIPRA KUMARI
कसबा में 60.91 प्रतिशत मतदान, 480 मतदाताओं ने डाले वोट कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कसबा में 60.91 प्रतिशत मतदान, 480 मतदाताओं ने डाले वोट कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को कसबा प्रखंड स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, जबकि दोपहर बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। कुल 788 मतदाताओं में से 480 ने मतदान किया, जिनमें 383 पुरुष और 97 महिलाएं शामिल थीं। मतदान केंद्र पर 60.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, दिनेश कुमार और आईजी विवेकानंद ने केंद्र का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
More news from बिहार and nearby areas
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- जलालगढ़ में 72.04 प्रतिशत मतदान, आयुक्तों और आईजी ने किया निरीक्षण कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 75 पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। केंद्र पर कुल 254 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 183 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 143 पुरुष और 40 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार कुल 72.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, दिनेश कुमार और आईजी विवेकानंद ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लिया। केंद्र पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ।1
- पूर्णिया: केनगर चक परोरा नूरी चौक पर इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का शुभारंभ, किफायती कीमत पर मिलेंगे कई मॉडल #KhabarHarPal #BreakingNews #KNagar #Purnea #PurniaNews #ChakParora #NooriChowk #ParwajAutomobiles #ElectricBike #EVShowroom #ElectricScooter #RolaElectricBike #EVIndia #ElectricVehicle #ShowroomOpening #GrandOpening #AffordableElectricBike #EVScooter #ElectricBikeShowroom #ElectricScooterIndia #GoGreen #SaveFuel #TestDrive #FinanceFacility #BiharNews #LocalNews #LatestNews #खबरहरपल #केनगर #पूर्णियान्यूज #इलेक्ट्रिकबाइक #शोरूमकाउद्घाटन1
- चकला गांव में अगलगी, दो परिवारों की गृहस्थी राख मरंगा थाना क्षेत्र की रहुआ पंचायत के वार्ड छह स्थित चकला गांव में आग लगने से मोहम्मद तसलीम और मोहम्मद आबिद के घर केनगर। मरंगा थाना क्षेत्र की रहुआ पंचायत के वार्ड छह स्थित चकला गांव में आग लगने से मोहम्मद तसलीम और मोहम्मद आबिद के घर जलकर राख हो गए। अगलगी में अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और जरूरी कागजात समेत तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आपदा राहत राशि दी जाएगी।1
- 🎤 ककोड़ा बागनगर, अररिया (बिहार सीमांचल) के मुशायरे में चांदनी शबनम की नई ग़ज़ल! 🎶 वीडियो पूरा देखें, पसंद आए तो लाइक, कमेंट और शेयर ज़रूर करें। ❤️ 🎤 ककोड़ा बागनगर, अररिया (बिहार सीमांचल) के मुशायरे में चांदनी शबनम की नई ग़ज़ल! 🎶 वीडियो पूरा देखें, पसंद आए तो लाइक, कमेंट और शेयर ज़रूर करें। ❤️ #ChandniShabnam #NewGhazal #ArariaMushaira #Kakoda #Bagnagar #Araria #Bihar #Seemanchal #BiharMushaira #Ghazal #UrduPoetry #Mushaira2026 #LiveMushaira #nonfollowers #foryouシ #facebookreelsviral #ArariaKaMudda #BiharNews1
- कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान, 56 प्रतिशत वोटिंग डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शाम पांच बजे तक बूथ पर मुस्तैद रहे अधिकारी कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोढ़ा में कुल 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मतदान केंद्र पर निगरानी करते रहे। मतदान केंद्र पर चुनावी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा, बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। 849 मतदाताओं में 483 ने किया मतदान कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 849 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 672 पुरुष और 177 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान समाप्त होने तक कुल 483 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 374 पुरुष और 109 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार केंद्र पर लगभग 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, प्रशासनिक आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत 56 बताया गया।मतदान के दौरान पुरुषों के साथ महिला मतदाताओं ने भी भागीदारी निभाई। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। शाम पांच बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य अधिकारी केंद्र पर मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की प्राथमिकता मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। अधिकारियों की निगरानी में मतदान केंद्र पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की गई। कोढ़ा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।4
- कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में जारी है मतदान, चुनावी व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में आज कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनावी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सदर-2 एसडीपीओ सुनील शर्मा, कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद और कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। फिलहाल कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में मतदान जारी है।1
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1