सिविल लाइंस और सराय रोहिल्ला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 7 वारदातों का खुलासा, पिस्टल-कारतूस समेत 5 चोरी के दोपहिया वाहन और मोबाइल बरामद नई दिल्ली। उत्तर जिला पुलिस की सिविल लाइंस और सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीमों ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से लूट, चोरी और वाहन चोरी के कुल 7 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 5 चोरी के दोपहिया वाहन, एक चोरी का मोबाइल फोन और एक लूटा हुआ पर्स बरामद किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस ने लूट के आरोपी को दबोचा 14 अगस्त को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 13-14 अगस्त की रात करीब 3 बजे वह हिसार से बस द्वारा दिल्ली के मजनूं का टीला पहुंचा था। रास्ता पूछने के दौरान एक युवक उसे संकरी गली में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ हाथापाई कर जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 9 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और फोटो थे। आरोपी ने उसका बैग छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन पीड़ित किसी तरह वहां से निकल गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने भी संदिग्ध की पहचान की। स्थानीय सूचना और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान विवेक उर्फ कालू के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 21 अगस्त को बदरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पीड़ित का पर्स, आधार कार्ड और फोटो बरामद किए गए। सराय रोहिल्ला पुलिस ने हथियार समेत वाहन चोर पकड़ा दूसरी कार्रवाई में सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीम को 23 अगस्त की रात सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। पुलिस टीम ने भारत नगर गंदा नाला पुल, शास्त्री नगर के पास निगरानी बढ़ाई। रात करीब 12:15 बजे संदिग्ध रितिक कुमार उर्फ गोलू को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक चोरी का रियलमी मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और चार स्कूटी बरामद कीं। दोनों आरोपी पुराने अपराधी पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय विवेक उर्फ कालू अरुणा नगर, मजनूं का टीला का रहने वाला है। वह स्कूल छोड़ चुका है और नशे का आदी बताया गया है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं 25 वर्षीय रितिक कुमार उर्फ गोलू कन्हैया नगर, त्रिनगर की झुग्गियों का निवासी है। उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, स्नैचिंग, चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के 22 मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वह थाना केशवपुरम का हिस्ट्रीशीटर (BC) है और दिल्ली से एक्सटर्न भी किया जा चुका है। उत्तर जिला पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने और चोरी-लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। #DelhiPolice #NorthDistrict #CivilLines #SaraiRohilla #CrimeNews #CrimeBranch #Arrested #Robbery #Theft #VehicleTheft #StolenVehicles #IllegalWeapon #DesiKatta #DelhiCrime #PoliceAction #
सिविल लाइंस और सराय रोहिल्ला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 7 वारदातों का खुलासा, पिस्टल-कारतूस समेत 5 चोरी के दोपहिया वाहन और मोबाइल बरामद नई दिल्ली। उत्तर जिला पुलिस की सिविल लाइंस और सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीमों ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से लूट, चोरी और वाहन चोरी के कुल 7 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 5 चोरी के दोपहिया वाहन, एक चोरी का मोबाइल फोन और एक लूटा हुआ पर्स बरामद किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस ने लूट के आरोपी को दबोचा 14 अगस्त को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 13-14 अगस्त की रात करीब 3 बजे वह हिसार से बस द्वारा दिल्ली के मजनूं का टीला पहुंचा था। रास्ता पूछने के दौरान एक युवक उसे संकरी गली में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ हाथापाई कर जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 9 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और फोटो थे। आरोपी ने उसका बैग छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन पीड़ित किसी तरह वहां से निकल गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने भी संदिग्ध की पहचान की। स्थानीय सूचना और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान विवेक उर्फ कालू के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 21 अगस्त को बदरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पीड़ित का पर्स, आधार कार्ड और फोटो
बरामद किए गए। सराय रोहिल्ला पुलिस ने हथियार समेत वाहन चोर पकड़ा दूसरी कार्रवाई में सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीम को 23 अगस्त की रात सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। पुलिस टीम ने भारत नगर गंदा नाला पुल, शास्त्री नगर के पास निगरानी बढ़ाई। रात करीब 12:15 बजे संदिग्ध रितिक कुमार उर्फ गोलू को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक चोरी का रियलमी मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और चार स्कूटी बरामद कीं। दोनों आरोपी पुराने अपराधी पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय विवेक उर्फ कालू अरुणा नगर, मजनूं का टीला का रहने वाला है। वह स्कूल छोड़ चुका है और नशे का आदी बताया गया है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं 25 वर्षीय रितिक कुमार उर्फ गोलू कन्हैया नगर, त्रिनगर की झुग्गियों का निवासी है। उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, स्नैचिंग, चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के 22 मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वह थाना केशवपुरम का हिस्ट्रीशीटर (BC) है और दिल्ली से एक्सटर्न भी किया जा चुका है। उत्तर जिला पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने और चोरी-लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। #DelhiPolice #NorthDistrict #CivilLines #SaraiRohilla #CrimeNews #CrimeBranch #Arrested #Robbery #Theft #VehicleTheft #StolenVehicles #IllegalWeapon #DesiKatta #DelhiCrime #PoliceAction #
- उत्तम नगर और बिंदापुर-मटियाला रोड की हालत बहुत खराब है, जहाँ जर्जर सड़कें, टूटे नाले और जलभराव के कारण लोगों का चलनाँनं-फिरना दूभर हो गया है। विधायक, निगम परिषद,एमडी, मटियाला और बिंदापुर रोड पर महीनों से नाले और सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जलभराव (Waterlogging): थोड़ी सी बारिश होते ही जैन कॉलोनी, मटियाला एक्सटेंशन और नन्हे पार्क जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी और दलदल जैसी स्थिति बन जाती है खराब सड़कों और गंदगी के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कई बार शिकायत की है, लेकिन स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कई बार शिकायत की है, लेकिन स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हुआ है।1
- रक्षा बंधन के त्योहार पर मेंहदी कार्यक्रम का निःशुल्क आयोजन रक्षा बंधन के त्योहार पर मेंहदी कार्यक्रम का निःशुल्क आयोजन1
- चीनी संकट के बीच CM योगी का बड़ा बयान, बोले- यूपी में पूरे देश की जरूरत पूरी करने लायक चीनी चीनी संकट के बीच CM योगी का बड़ा बयान, बोले- यूपी में पूरे देश की जरूरत पूरी करने लायक चीनी देशभर में चीनी की बढ़ती कीमतों और चीनी संकट की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चीनी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और राज्य के पास इतनी चीनी है कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार में संभावित कमी को लेकर देशभर में चर्चा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान सामने आया है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों और गन्ना किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में चीनी का उत्पादन बड़े स्तर पर होता है और यहां पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में शामिल है। बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती से जुड़े हैं और प्रदेश में कई चीनी मिलें संचालित होती हैं। ऐसे में चीनी के उत्पादन में उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब सवाल यह है कि अगर उत्तर प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है, तो देश के दूसरे हिस्सों में कीमतों और उपलब्धता को लेकर चिंता क्यों सामने आ रही है? सरकार की ओर से चीनी के उत्पादन, स्टॉक और बाजार में आपूर्ति को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों पर इसका क्या असर पड़ेगा। फिलहाल चीनी संकट की चर्चाओं के बीच सीएम योगी का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक होने का दावा अगर बाजार में आपूर्ति के जरिए दिखाई देता है, तो इससे देश के कई हिस्सों में चीनी की उपलब्धता और कीमतों को लेकर राहत मिल सकती है। यानी एक तरफ देश में चीनी की कीमतों और उपलब्धता को लेकर चर्चा तेज है, तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में चीनी की कमी नहीं है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों और बाजार की आपूर्ति पर इसका क्या असर पड़ता है।1
- जन्माष्टमी पर ISKCON द्वारका में सजेगा भव्य भक्तिमय उत्सव नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को ISKCON द्वारका में भव्य और भक्तिमय आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य दर्शन के साथ आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान आत्मा को आनंदित करने वाले कीर्तन, भव्य दर्शन और विभिन्न devotional celebrations आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भक्तिमय वातावरण, कृष्ण नाम संकीर्तन और भगवान के दर्शन के बीच श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आएंगे। 4 सितंबर को ISKCON द्वारका में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति, भक्ति और आनंद से जुड़ने का विशेष अवसर होगी। ✨🦚1
- Jo Pass Wahi Hai Tera #SanatanDharma #JaiShriRam #gangaarti "सनातन संस्कृति, भक्ति और आत्मिक शांति का सफर। 🌿 हर दिन पाएं प्रेरणादायक और मन को सुकून देने वाले स्पिरिचुअल वीडियोज। ✨ चैनल को फॉलो करना न भूलें!"1
- राहुल पागल थे हैं रहेंगे बोले हिमंता, गोड़से बाबरी के कारण भागवत विरोध, मनुस्मृति पर पेचिस लग जाएगी-ओवैसी, योगी की बुजुर्ग महिला बस यात्रा मुफ्त योजना, पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक बंद और नन्हे नेताजी को गोदी में उठा ले गयी पुलिस.... देखिए छ: बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... राहुल पागल थे हैं रहेंगे बोले हिमंता, गोड़से बाबरी के कारण भागवत विरोध, मनुस्मृति पर पेचिस लग जाएगी-ओवैसी, योगी की बुजुर्ग महिला बस यात्रा मुफ्त योजना, पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक बंद और नन्हे नेताजी को गोदी में उठा ले गयी पुलिस.... देखिए छ: बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- जनता आग में जले तो पानी नहीं, साहब की गाड़ी चमकाने को फायर ब्रिगेड तैयार!1
- 😱 जिम के बाहर मौत का तांडव! हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को गोलियों से भूना 🚨 शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से सनसनी! उत्तर प्रदेश के शामली में 26 अगस्त 2026 की शाम जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियान पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान व तलाश की जा रही है। हत्या की जिम्मेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए दावों की भी जांच की जा रही है। ⚠️ नोट: इस मामले में सामने आए सोशल मीडिया दावों को जांच पूरी होने तक दावे के रूप में ही देखें। 📺 पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें 🔔 SBharatNews को SUBSCRIBE करें 📲 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें 💬 अपनी राय COMMENT में जरूर बताएं। SBharatNews — झूठ के खिलाफ... जंग1