प्रतापगढ़। जनपद में हुए चर्चित पंकज शुक्ला हत्याकांड के बाद शोकाकुल परिजनों ने अंतिम संस्कार से पूर्व प्रशासन के समक्ष सुरक्षा एवं सहायता को लेकर मांग पत्र प्रस्तुत किया है। मृतक के भाई अंकित शुक्ला ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को उनके भाई की शिव शंकर मिश्रा व उसके साथियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के दौरान उन पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे पूरे परिवार में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से मृतक की पत्नी एवं छोटे बच्चों के भरण-पोषण के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान करने की मांग की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में परिवार का जीवन यापन सुचारू रूप से हो सके। इसके अतिरिक्त आत्मरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है। इस बीच सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

- प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खेत में काटी फसल, गेहूं की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को लेकर क्रॉप कटिंग कराई, क्रॉप कटिंग बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है, डीएम ने किसानों से गेहूं की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने की अपील की, किसान पराली न जलाएं, गौशाला में पशुओं के लिए चारा दान करें, एसडीएम सदर नैंसी सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी, तहसीलदार आदि रहे मौजूद,1
- थाना लीलापुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से संबंधित 05 अभियुक्त/अभियुक्ता को थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मत्तपुर बोझी से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा की बाइट ।1
- प्रतापगढ़। खून से लथपथ महिला सुनसान जगह मिली, महिला के गले, पेट व सिर में चाकू से हमले के निशान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, अफसरी बानो के रूप में हुई घायल महिला की शिनाख्त, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, दिलीपपुर थाना के सरखेलपुर गांव का मामला,1
- Post by REPORTER ANKIT2
- रायबरेली दिशा की बैठक हुई समाप्त अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में चली बैठक सदर विधायिका अदिति सिंह ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे सालोंन विधायक अशोक कोरी बैठक में नहीं हुए शामिल बैठक के बाद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह पर चुटकी लेते हुए होमवर्क कर कर आने की दी सलाह वही हरचंदपुर समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिकायत करने पर अधिकारियों का करते हैं बचाव क्षेत्र की जनता हो रही परेशान जबरन जमीन कब्जा करना आवाज उठाने पर मुकदमा दर्ज करवाना हरचंदपुर विधानसभा में पहले भ्रष्टाचार को लेकर पोस्टर जारी करते हुए हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने दिया बयान दिशा की बैठक कहीं ना कहीं कोरम पूरा करती हुई नजर आई बाइट- सांसद किशोरी लाल शर्मा अमेठी बाइट- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह बाइट- हरचंदपुर विधानसभा विधायक समाजवादी पार्टी राहुल लोधी3
- *प्रतापगढ़ :* डीएम ने सदर तहसील के भदौसी गांव में गेहूँ की क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता। इस दौरान डीएम ने स्वयं खेत में जाकर काटी गेहूं की फसल, किसानों को दी महत्वपूर्ण सलाह।1
- रायबरेली जिले के सरेनी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय चिंता खेड़ा ने जहां निपुण भारत और जागरूकता रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण पूर्ण किया गया जिसमें प्रधानाध्यापक और शिक्षिकाओं द्वारा गांव मैं घर घर जाकर जागरूकता फैलाई गई। और अभिभावक बच्चों को सरकारी विद्यालय में बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।1
- प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने ग्राम भदौसी में गेहूं की क्रॉप कटिंग कर फसल की उत्पादकता को परखा। उन्होंने स्वयं खेत में जाकर गेहूं की फसल काटी और किसानों को महत्वपूर्ण सलाह दी। क्रॉप कटिंग से पता चला कि गेहूं की उत्पादकता 47.47 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। डीएम ने किसानों से अपील की कि वे गेहूं की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें और पराली न जलाएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे 🌾।1