logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मास इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बहादुरपुर स्थित मास इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मुरारी मोहन झा (विधायक, केवटी विधानसभा क्षेत्र), मिथिला रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े विद्वान डॉ. मित्रनाथ झा, जीसस एंड मैरी अकादमी की प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा झा, डॉन बॉस्को स्कूल के प्रिंसिपल फहद आब्दी तथा डायरेक्टर अबू बकर आब्दी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा कुमारी झा ने की। विद्यालय के निदेशक अवधेश कुमार चौधरी एवं सह निदेशक अश्वनी चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट छात्रों एवं उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नाफिसूल हसन (रिंकू), साहब मुखिया (एकमिघाट), डॉ. कुमारी निशा, अविनाश कुमार चौधरी (भारत विकास परिषद), डॉ. सी.एन. झा, श्री विवेकानंद ठाकुर, शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। दरभंगा जिला बल्लोंपूर इस्थित मास इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित मास इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, डॉ. मित्रनाथ झा (मिथिला रिसर्च इंस्टीट्यूट), जीसस एंड मैरी अकादमी की प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा झा, तथा डॉन बॉस्को स्कूल के प्रिंसिपल फहद आब्दी एवं डायरेक्टर अबू बकर आब्दी शामिल हुए। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा कुमारी झा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निदेशक अवधेश कुमार चौधरी एवं सह निदेशक अश्वनी चौधरी ने सभी आगत अतिथियों का मिथिला के परंपरागत पाग चादर से स्वागत किए एवं विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास भी उतना ही आवश्यक है। विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। समारोह के अंत में शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नाफिसूल हसन (रिंकू), साहब मुखिया (एकमिघाट), डॉ. कुमारी निशा, अविनाश कुमार चौधरी (भारत विकास परिषद), डॉ. सी.एन. झा, श्री विवेकानंद ठाकुर, शंकर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Rahul Chaubey
    7
    Post by Rahul Chaubey
    user_Rahul Chaubey
    Rahul Chaubey
    Darbhanga, Bihar•
    12 min ago
  • 32 साल की गौरवशाली यात्रा: डॉ RLR पब्लिक स्कूल का भव्य फाउंडेशन डे समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान! #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #political #schoolsupplies #school #schoollife #schoolevents #schoolsafety #schooldays #annualevent #annualday #annual #dance #dancecompetition
    1
    32 साल की गौरवशाली यात्रा: डॉ RLR पब्लिक स्कूल का भव्य फाउंडेशन डे समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान!
#BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #political #schoolsupplies #school #schoollife #schoolevents #schoolsafety #schooldays #annualevent #annualday #annual #dance #dancecompetition
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    9 hrs ago
  • दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी के घर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
    1
    दरभंगा नगर  विधायक संजय सरावगी के घर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    9 hrs ago
  • Post by Shaquib Press
    1
    Post by Shaquib Press
    user_Shaquib Press
    Shaquib Press
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • दरभंगा में दुबई की AROMA इंटरनेशनल कंपनी का इंटरव्यू 25 फरवरी को, 500+ पदों पर भर्ती। संपर्क नंबर।9608430775/9122206594 #vacances #dubaijobs #jobalert #jobs #labour #vacancy #vacancyannouncement #gulfvacancy #jobopening #jobopportunities #jobopportunity #jobsearch #dubaijobs2025 #dubai #saudiarabia #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews
    1
    दरभंगा में दुबई की AROMA इंटरनेशनल कंपनी का इंटरव्यू 25 फरवरी को, 500+ पदों पर भर्ती। संपर्क नंबर।9608430775/9122206594
#vacances #dubaijobs #jobalert #jobs #labour #vacancy #vacancyannouncement #gulfvacancy #jobopening #jobopportunities #jobopportunity #jobsearch #dubaijobs2025 #dubai #saudiarabia  #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    13 hrs ago
  • बिहार शराबबंदी की खुलती पोल सदन मे हंगामा ptbgramin sarabbandi
    1
    बिहार शराबबंदी की खुलती पोल सदन मे हंगामा 
ptbgramin sarabbandi
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    14 hrs ago
  • Post by Bhagirath Sada
    1
    Post by Bhagirath Sada
    user_Bhagirath Sada
    Bhagirath Sada
    बहादुरपुर, दरभंगा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Shaquib Press
    1
    Post by Shaquib Press
    user_Shaquib Press
    Shaquib Press
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.