logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत को पानी किसान का अधिकार, हक के लिए संघर्ष रहेगा जारी – मोहिनी मोहन मिश्र। रायपुर 12 अप्रैल। भारतीय किसान संघ झालावाड़ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत के तत्वावधान में रविवार को प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल 'जनजातीय क्षेत्र किसान सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के साथ ही भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय समीक्षा योजना बैठक का भी समापन हुआ। प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि इस अवसर पर धूणी चौपाल कर किसानों ने पारंपरिक रीति से सरकार को सुबुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने माही और जाखम बांधों का पानी क्षेत्र के सूखे खेतों तक पहुँचाने की मांग की। इस दौरान मंडी पहुंचने पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किसानों का आत्मीय स्वागत किया। ​सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अपने संबोधन में कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि किसान सरकार से कोई दान नहीं, बल्कि अपना वाजिब हक मांग रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपनी जेब से पानी नहीं देती, यह प्रकृति और जनता का संसाधन है। मिश्र ने कहा, "खेत को पानी पहुंचाना हमारा अधिकार है और अनुभव बताता है कि सरकार की नाक दबाने से ही पानी मिलता है।" उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए किसानों को स्वाभिमान के साथ अपनी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। ​प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सीवर ने किसानों की समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बुनियादी समस्याओं का समाधान दशकों पूर्व हो जाना चाहिए था, वे आज भी विकट रूप में हमारे सामने खड़ी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना संगठन की मूल मांग है। प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन किया गया, ताकि किसानों की आवाज को शासन तक मजबूती से पहुँचाया जा सके। ​सम्मेलन को अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, सीमा क्षेत्र कार्य प्रमुख कैलाश गैंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर और संभाग संरक्षक कर्नल जयराज सिंह, संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी, जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांचाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट और जगदीश कलमंडा, झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री किशन पाटीदार, कोटा संभाग संरक्षक सीताराम नागर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जगदीश शर्मा रामलाल डांगी मनीष श्रृंगी, पूरी लाल डांगी, जिला मंत्री कालूराम दांगी, सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_Mukesh Mehar
Mukesh Mehar
रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
10 hrs ago

खेत को पानी किसान का अधिकार, हक के लिए संघर्ष रहेगा जारी – मोहिनी मोहन मिश्र। रायपुर 12 अप्रैल। भारतीय किसान संघ झालावाड़ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत के तत्वावधान में रविवार को प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल 'जनजातीय क्षेत्र किसान सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के साथ ही भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय समीक्षा योजना बैठक का भी समापन हुआ। प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि इस अवसर पर धूणी चौपाल कर किसानों ने पारंपरिक रीति से सरकार को सुबुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने माही और जाखम बांधों का पानी क्षेत्र के सूखे खेतों तक पहुँचाने की मांग की। इस दौरान मंडी पहुंचने पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किसानों का आत्मीय स्वागत किया। ​सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अपने संबोधन में कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि किसान सरकार से कोई दान नहीं, बल्कि अपना वाजिब हक मांग रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपनी जेब से पानी नहीं देती, यह प्रकृति और जनता का संसाधन है। मिश्र ने कहा, "खेत को पानी पहुंचाना हमारा अधिकार है और अनुभव बताता है कि सरकार की नाक दबाने से ही पानी मिलता है।" उन्होंने भगवान

बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए किसानों को स्वाभिमान के साथ अपनी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। ​प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सीवर ने किसानों की समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बुनियादी समस्याओं का समाधान दशकों पूर्व हो जाना चाहिए था, वे आज भी विकट रूप में हमारे सामने खड़ी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना संगठन की मूल मांग है। प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन किया गया, ताकि किसानों की आवाज को शासन तक मजबूती से पहुँचाया जा सके। ​सम्मेलन को अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, सीमा क्षेत्र कार्य प्रमुख कैलाश गैंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर और संभाग संरक्षक कर्नल जयराज सिंह, संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी, जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांचाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट और जगदीश कलमंडा, झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री किशन पाटीदार, कोटा संभाग संरक्षक सीताराम नागर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जगदीश शर्मा रामलाल डांगी मनीष श्रृंगी, पूरी लाल डांगी, जिला मंत्री कालूराम दांगी, सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar yati
    1
    Post by Sanjay Kumar yati
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट मध्यप्रदेश पुलिस मंदसौर पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस -- प्रेस नोट- दिनांक 11-04-26 ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर कोतवाली पुलिस द्वारा 10 माह पूर्व अपत की गई बालिका का पता लगाया जाकर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 13 वर्ष पुराने थाना पिपलियामंडी के नकबजनी के अपराध में भी था फरार थाना पिपलियामंडी के अपराध क्र 187/2013 में था फरार पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीना द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को दिये है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके अपह्त बालिकाओं की पतारसी हेत पर संभव प्रयास किये जावें। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में दिनांक 13-06-25 को अलावदाखेडी से अपहरण की गई बालिका का पता लगाने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14-06-25 को फरियादी निवासी अलावदाखेडी ने थाने पर आकर प्रथम सूचना लेख करवाई की उसकी नाबालिक बालिका आयु 17 वर्ष को कोई अज्ञात बदमाश दिनांक 13-06-25 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 309/25 धारा 137(2) बीएनएस की प्रथम सूचना लेख कर तकनीकी जानकारी साइबर सेल से प्राप्त की गई तथा बालिका के निवास के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बालिका के पूर्व में आने जाने वाले परिचितों से भी जानकारी प्राप्त की जाकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमे नीमच, छोटीसादडी, निंबाहेडा राजस्थान की ओर लगातार रवाना की जाकर बालिका का पता लगाने के प्रयास किए गए। अंततः दिनांक 11-04-26 को शहर कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को कानाखेडा नीमच से तलाश कर पता लगाने व आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त अपराध में बालिका के कथनों के आधार पर पाक्सो एक्ट की एवं बलात्कार से संबंधित सुसंगत धाराओं को बढाया गया है। प्रकरण में मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि उषा बारिया, प्रआर रामनारायण नागदा, प्रआर दिनेश धाकड, आर भानु प्रताप, म.आर शायर गुर्जर, मंआर शानु राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    मंदसौर ब्रोकिंग 
रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट 
मध्यप्रदेश पुलिस
मंदसौर पुलिस
मध्यप्रदेश पुलिस
-- प्रेस नोट-
दिनांक 11-04-26
ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर कोतवाली पुलिस द्वारा 10 माह पूर्व अपत की गई बालिका का पता लगाया जाकर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 13 वर्ष पुराने थाना पिपलियामंडी के नकबजनी के अपराध में भी था फरार थाना पिपलियामंडी के अपराध क्र 187/2013 में था फरार
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीना द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को दिये है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके अपह्त बालिकाओं की पतारसी हेत पर संभव प्रयास किये जावें।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में दिनांक 13-06-25 को अलावदाखेडी से अपहरण की गई बालिका का पता लगाने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14-06-25 को फरियादी निवासी अलावदाखेडी ने थाने पर आकर प्रथम सूचना लेख करवाई की उसकी नाबालिक बालिका आयु 17 वर्ष को कोई अज्ञात बदमाश दिनांक 13-06-25 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 309/25 धारा 137(2) बीएनएस की प्रथम सूचना लेख कर तकनीकी जानकारी साइबर सेल से प्राप्त की गई तथा बालिका के निवास के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बालिका के पूर्व में आने जाने वाले परिचितों से भी जानकारी प्राप्त की जाकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमे नीमच, छोटीसादडी, निंबाहेडा राजस्थान की ओर लगातार रवाना की जाकर बालिका का पता लगाने के प्रयास किए गए।
अंततः दिनांक 11-04-26 को शहर कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को कानाखेडा नीमच से तलाश कर पता लगाने व आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त अपराध में बालिका के कथनों के आधार पर पाक्सो एक्ट की एवं बलात्कार से संबंधित सुसंगत धाराओं को बढाया गया है। प्रकरण में मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि उषा बारिया, प्रआर रामनारायण नागदा, प्रआर दिनेश धाकड, आर भानु प्रताप, म.आर शायर गुर्जर, मंआर शानु राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Bhastrika Pranayam and Dynamic meditation
    1
    Bhastrika Pranayam and Dynamic meditation
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सेकुड़ में लोधा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज, विधि विधान के साथ हुआ झंडा स्थापित, 29 अप्रैल को होगा आयोजन छीपाबड़ौद - क्षेत्र के ग्राम सेकुड़ में श्री लोधा (लववंशी) समाज का 13वाॅं आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को संपन्न होगा, आयोजन के सदस्य शिवराज लववंशी ने बताया कि रविवार को सभी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन समिति द्वारा विधि विधान से झंडे की स्थापना की गई, वर-वधुओं के पंजीयन व लग्न पत्रिका वितरण का हुआ शुभारंभ,उपस्थित ग्रामवासियों व आयोजन समिति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के कुशल मंगल व सफल आयोजन की कामना की, सामूहिक विवाह सम्मेलन के सभी मांगलिक कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन समाज में सादगी और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए किया जा रहा है। इस दौरान 'सामाजिक समरसता' का संदेश दिया गया। आयोजन समिति ने विवाह में होने वाले अपव्यय को कम करने पर जोर दिया। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने की अपील की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण लववंशी, चंद्र प्रकाश लववंशी, आचार्य मनीष गौतम, पुजारी धनराज वैष्णव, हेमराज लववंशी, मुकेश लववंशी, करण सिंह लववंशी, तेजमल लववंशी, मदनलाल लोधा, हेमराज लोधा, बाबूलाल लोधा, रमेश लोधा, ललित लववंशी, नरेश लववंशी, देवलाल लोधा, मूलचंद लोधा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    4
    सेकुड़ में लोधा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज, विधि विधान के साथ हुआ झंडा स्थापित, 29 अप्रैल को होगा आयोजन
छीपाबड़ौद - 
क्षेत्र के ग्राम सेकुड़ में श्री लोधा (लववंशी) समाज का 13वाॅं आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को संपन्न होगा, आयोजन के सदस्य शिवराज लववंशी ने बताया कि रविवार को सभी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन समिति द्वारा विधि विधान से झंडे की स्थापना की गई, वर-वधुओं के पंजीयन व लग्न पत्रिका वितरण का हुआ शुभारंभ,उपस्थित ग्रामवासियों व आयोजन समिति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के कुशल मंगल व सफल आयोजन की कामना की,
सामूहिक विवाह सम्मेलन के सभी मांगलिक कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन समाज में सादगी और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए किया जा रहा है।
इस दौरान 'सामाजिक समरसता' का संदेश दिया गया। आयोजन समिति ने विवाह में होने वाले अपव्यय को कम करने पर जोर दिया।
क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने की अपील की गई।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण लववंशी, चंद्र प्रकाश लववंशी, आचार्य मनीष गौतम, पुजारी धनराज वैष्णव, हेमराज लववंशी, मुकेश लववंशी, करण सिंह लववंशी, तेजमल लववंशी, मदनलाल लोधा, हेमराज लोधा, बाबूलाल लोधा, रमेश लोधा, ललित लववंशी, नरेश लववंशी, देवलाल लोधा, मूलचंद लोधा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Sarvan Savita
    1
    Post by Sarvan Savita
    user_Sarvan Savita
    Sarvan Savita
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Samudra manthan Pranayam
    1
    Samudra manthan Pranayam
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा स्थानीय स्तर पर मजबूती का फायदा इमरान अली के जुड़ने से बदल सकते हैं बारां के सियासी समीकरण #Baran #BJP #Politics #Rajasthan #VasundharaRaje #BreakingNews #BaranNews #LocalPolitics
    1
    भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा स्थानीय स्तर पर मजबूती का फायदा इमरान अली के जुड़ने से बदल सकते हैं बारां के सियासी समीकरण
#Baran #BJP #Politics #Rajasthan #VasundharaRaje #BreakingNews #BaranNews #LocalPolitics
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.