logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेहंदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई,48.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दोलाइनर गिरफ्तार अरवल मेहंदिया थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.750 लीटर अंग्रेजी शराब, एक ऑटो, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में शराब के कारोबार से जुड़े दो कथित लाइनरों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तम कुमार ग्राम बंभई थाना शहर तेलपा जिला अरवल , बृजमोहन कुमार ग्राम गोपलपुर थाना मेहंदिया के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरवरपुर-जमूहारी कैनाल पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर नाथखरसा के बुढ़वा महावीर मंदिर के समीप से की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑटो के माध्यम से शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ऑटो का पीछा करना शुरू किया और नाथ खरसा गांव स्थित बुढ़वा महावीर मंदिर के पास नाहर रोड पर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की. पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. शराब कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा बृजमोहन. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बृजमोहन को शराब के अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. बताया जाता है कि वह बाहर से शराब की खेप मंगाकर मेहंदिया थाना क्षेत्र में उसकी बिक्री कराता था. शराब की खेप को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए लाइनरों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आ रही है. पुलिस काफी दिनों से उत्तम कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था. इस बार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीछा कर कार्रवाई की और उसे शराब की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसे थाना क्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी सामने आ सकती है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने में मदद मिलेगी.कार्रवाई के बाद बरामद शराब और वाहनों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

4 hrs ago
user_Anjani Kumar Press
Anjani Kumar Press
पत्रकार Arwal, Arwal•
4 hrs ago
104e9b19-a3d5-4637-9bb5-d66088300b94

More news from Bhojpur and nearby areas
  • मां का दूध का कर्ज नहीं दिया जाएगा,बेटा कु लपुत्र हो सकता है हो सकता है लेकिन मां नहीं, कहते हैं, मां की ममता को नापने के लिए अगर समुद्र भी सामने रख दिया जाए, तो शायद समुद्र का पानी कम पड़ जाए। मां के लिए उसका बच्चा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह हमेशा वही मासूम बच्चा रहता है, जिसे उसने अपनी गोद में खिलाया था। यह कहानी है 65 वर्ष की एक मां की, जो पिछले एक साल से अपने खोए हुए बेटे की तलाश में भटक रही है। उम्र ने शरीर को कमजोर जरूर किया है, लेकिन बेटे को पाने की उम्मीद ने उसके कदमों को आज भी रोकने नहीं दिया। हाथ में कोरा कागज, जिस पर लिखा है “गुमशुदा”, साथ में गोंद और आंखों में बेटे के लौट आने की उम्मीद—वह मां गांव-गांव, गली-गली और चौक-चौराहे पर अपने बेटे की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाती फिर रही है। धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
    1
    मां का दूध का कर्ज नहीं दिया जाएगा,बेटा कु लपुत्र हो सकता है हो सकता है लेकिन मां नहीं,
कहते हैं, मां की ममता को नापने के लिए अगर समुद्र भी सामने रख दिया जाए, तो शायद समुद्र का पानी कम पड़ जाए। मां के लिए उसका बच्चा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह हमेशा वही मासूम बच्चा रहता है, जिसे उसने अपनी गोद में खिलाया था।
यह कहानी है 65 वर्ष की एक मां की, जो पिछले एक साल से अपने खोए हुए बेटे की तलाश में भटक रही है। उम्र ने शरीर को कमजोर जरूर किया है, लेकिन बेटे को पाने की उम्मीद ने उसके कदमों को आज भी रोकने नहीं दिया।
हाथ में कोरा कागज, जिस पर लिखा है “गुमशुदा”, साथ में गोंद और आंखों में बेटे के लौट आने की उम्मीद—वह मां गांव-गांव, गली-गली और चौक-चौराहे पर अपने बेटे की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाती फिर रही है।
धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक उमैराबाद। हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    4
    हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया।
साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
उमैराबाद। हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे।
पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    12 hrs ago
  • छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    1
    छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू
हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • महिला दिवस पर विशेष रूप से महिलाओं को आज का दिन समर्पित है अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की सभी कार्यकर्ता बहनों एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में महिला नेतृत्व का बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी के आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक - महिलाओं ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। हमारी बहनों की अथक मेहनत, संघर्ष और प्रतिबद्धता पर हम सबको गर्व है।
    1
    महिला दिवस पर विशेष रूप से महिलाओं को आज का दिन समर्पित है 
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की सभी कार्यकर्ता बहनों एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में महिला नेतृत्व का बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी के आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक - महिलाओं ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। हमारी बहनों की अथक मेहनत, संघर्ष और प्रतिबद्धता पर हम सबको गर्व है।
    user_प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    Association or organisation आरा, भोजपुर, बिहार•
    19 min ago
  • बिहार को हर साल बाढ़ झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। स्थायी समाधान के लिए आज से ही गंभीर और ईमानदार प्रयास शुरू करने होंगे। मुख्यमंत्री जी बिहार में बाढ़ के स्थायी समाधान की बात कर रहे हैं। यह सही दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन यह चर्चा केवल बयान और बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बिहार की इस गंभीर समस्या पर हर राजनीतिक दल को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ आना होगा। अगले साल की बाढ़ आने में अब 12 महीने भी नहीं बचे हैं। एक साल में पूरी समस्या का समाधान शायद संभव न हो, लेकिन युद्धस्तर पर ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम शुरू जरूर किया जा सकता है। बिहार की बाढ़ में सिर्फ पानी नहीं आता, हर साल हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन भी कटकर नदियों में समा जाती है। सवाल सिर्फ आज की बाढ़ का नहीं है—सवाल यह भी है कि आने वाले वर्षों में लोग रहेंगे कहाँ? शहर, एयरपोर्ट और उद्योग कहाँ विकसित होंगे? खेती के लिए जमीन कहाँ बचेगी? इसलिए बिहार की बाढ़ अब सिर्फ राहत और बचाव का विषय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य, अर्थव्यवस्था, कृषि, रोजगार और विकास से जुड़ा सवाल है। इस मुद्दे पर मेनस्ट्रीम मीडिया में लगातार और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। राजनीतिक व्यवस्था को भी आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर विशेषज्ञों, इंजीनियरों, जल संसाधन विशेषज्ञों, किसानों और प्रभावित लोगों के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। सिर्फ दोषारोपण से बिहार की बाढ़ का समाधान नहीं निकलेगा। चर्चा से आगे बढ़कर अब समाधान की दिशा में जमीन पर काम शुरू करने का समय है। बिहार को हर साल बाढ़ झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। स्थायी समाधान के लिए आज से ही गंभीर और ईमानदार प्रयास शुरू करने होंगे।
    1
    बिहार को हर साल बाढ़ झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। स्थायी समाधान के लिए आज से ही गंभीर और ईमानदार प्रयास शुरू करने होंगे।
मुख्यमंत्री जी बिहार में बाढ़ के स्थायी समाधान की बात कर रहे हैं। यह सही दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन यह चर्चा केवल बयान और बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
बिहार की इस गंभीर समस्या पर हर राजनीतिक दल को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ आना होगा। अगले साल की बाढ़ आने में अब 12 महीने भी नहीं बचे हैं। एक साल में पूरी समस्या का समाधान शायद संभव न हो, लेकिन युद्धस्तर पर ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम शुरू जरूर किया जा सकता है।
बिहार की बाढ़ में सिर्फ पानी नहीं आता, हर साल हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन भी कटकर नदियों में समा जाती है। सवाल सिर्फ आज की बाढ़ का नहीं है—सवाल यह भी है कि आने वाले वर्षों में लोग रहेंगे कहाँ? शहर, एयरपोर्ट और उद्योग कहाँ विकसित होंगे? खेती के लिए जमीन कहाँ बचेगी?
इसलिए बिहार की बाढ़ अब सिर्फ राहत और बचाव का विषय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य, अर्थव्यवस्था, कृषि, रोजगार और विकास से जुड़ा सवाल है।
इस मुद्दे पर मेनस्ट्रीम मीडिया में लगातार और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। राजनीतिक व्यवस्था को भी आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर विशेषज्ञों, इंजीनियरों, जल संसाधन विशेषज्ञों, किसानों और प्रभावित लोगों के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
सिर्फ दोषारोपण से बिहार की बाढ़ का समाधान नहीं निकलेगा।
चर्चा से आगे बढ़कर अब समाधान की दिशा में जमीन पर काम शुरू करने का समय है।
बिहार को हर साल बाढ़ झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। स्थायी समाधान के लिए आज से ही गंभीर और ईमानदार प्रयास शुरू करने होंगे।
    user_सही सूचना बिहार
    सही सूचना बिहार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • 🚨 जवैनिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह! 🚨 जवैनिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह!
    1
    🚨 जवैनिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह!
🚨 जवैनिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह!
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • *भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा रात्रि में पीरो थाना का किए निरीक्षण* *भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा रात्रि में पीरो थाना का किए निरीक्षण*
    1
    *भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा रात्रि में पीरो थाना का किए निरीक्षण* 

*भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा रात्रि में पीरो थाना का किए निरीक्षण*
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.