सिवान जिला के रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक के घर पर पुलिस कि छापेमारी सीवान में राजद विधायक के आवास पर पुलिस की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप। सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजद के रघुनाथपुर विधायक ओसामा साहब और दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के सिवान के नया किला स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी में सारण डीआईजी निलेश कुमार, सीवान एसपी पूरण कुमार झा सहित कई थानों की पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो हाल ही में विधायक ओसामा साहब के खिलाफ एक महीने के अंदर दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पहला मामला एम नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र में चंदन सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरा मामला महादेव थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर दंपति द्वारा जमीन विवाद को लेकर दर्ज कराया गया था।

- पटना में गुंडाराज दिन के उजाले में हथियारबंद बदमाशो ने घर मे की सोने चांदी की लूट/हाथ मलती रह गयी पुलिस। पटना के फतुहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के नैन कॉपरेटिव कॉलोनी की है, जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे 6 नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर घर में घुस आए। बताया जा रहा है कि बदमाश सीधे अशोक सिंह के घर में दाखिल हुए, और सबसे पहले उन्हें निशाना बनाते हुए बेरहमी से मारपीट की... इसके बाद अशोक सिंह को नीचे के कमरे में बंद कर दिया गया। लेकिन बदमाश यहीं नहीं रुके... इसके बाद सभी बदमाश ऊपर दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी उषा देवी के साथ भी मारपीट की गई, और पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया गया। इसके बाद बदमाशों ने घर के लॉकर को तोड़ा और करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, और उसके बाद फतुहा थाना की पुलिस भी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है,। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान में जुटी है। देखना होगा कि आखिर कब तक इन बेखौफ अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाता है।3
- फतुहा में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर पूरे परिवार के लोगों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की , घटना नन कॉपरेटिव कॉलोनी, फतुहा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 6 नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर अशोक सिंह के घर में घुस आए। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने सबसे पहले अशोक सिंह को बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें नीचे के कमरे में बंद कर दिया। लेकिन अपराधी यहीं नहीं रुके। इसके बाद सभी बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां अशोक सिंह की पत्नी उषा देवी मौजूद थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की और पिस्टल दिखाकर डराया धमकाया. लूटेरों ने घर के लॉकर को तोड़कर करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 20,000 रुपये नकद लूट लिए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद फतुहा थाना की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है. की क्या फतुहा में अपराधियों का खौफ पुलिस से ज्यादा है? फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक इन बेखौफ बदमाशों को गिरफ्तार किया जाता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Patna #Craime #PatnaCity1
- “आम आदमी पार्टी के सांसद Sanjay Singh ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा – ‘मरते दम तक भाजपा में नहीं जाऊँगा… अगर गया तो मुँह काला कर देना।’ संजय सिंह ने 7 सांसदों के दल-बदल पर भी सवाल उठाए हैं और उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला कोर्ट तक जाएगा। साथ ही उन्होंने ED और CBI के इस्तेमाल, महंगाई और LPG के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरा। संजय सिंह का सीधा सवाल – अगर यही लोकतंत्र है, तो तानाशाही क्या है?”1
- उपाध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु शर्मा से विशेष साक्षात्कार1
- Post by Gulchu Bhagwan1
- Mukhiyajee Reporter | Patna पटना में बदला मौसम का तेवर। शाम 4 बजे ही घुप अंधेरा छा गया। बिलकुल रात जैसा नजारा हो गया। तेज बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गयी है। देखिए वीडियो..2
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- फतुहा में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर पूरे परिवार के लोगों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की , घटना नन कॉपरेटिव कॉलोनी, फतुहा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 6 नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर अशोक सिंह के घर में घुस आए। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने सबसे पहले अशोक सिंह को बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें नीचे के कमरे में बंद कर दिया। लेकिन अपराधी यहीं नहीं रुके। इसके बाद सभी बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां अशोक सिंह की पत्नी उषा देवी मौजूद थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की और पिस्टल दिखाकर डराया धमकाया. लूटेरों ने घर के लॉकर को तोड़कर करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 20,000 रुपये नकद लूट लिए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद फतुहा थाना की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है. की क्या फतुहा में अपराधियों का खौफ पुलिस से ज्यादा है? फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक इन बेखौफ बदमाशों को गिरफ्तार किया जाता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Patna #Craime #PatnaCity3