Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सागर की देवरी विधानसभा के बीजेपी विधायक की बेटी ने बताया क्यों उसने मारे थे अधेड़ व्यक्ति को जूते*
कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
*सागर की देवरी विधानसभा के बीजेपी विधायक की बेटी ने बताया क्यों उसने मारे थे अधेड़ व्यक्ति को जूते*
More news from Narsinghpur and nearby areas
- नरसिंहपुर नगर निवासी गोलू खत्री के साथ कुछ युवक कोतवाली थाने पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी को एक आवेदन दिया जिसमें उन्होंने सुनीता गोट और उनके परिजनों पर ठगी का आरोप लगाया है गोलू खत्री का कहना है कि इसके पहले वह एसपी ऑफिस में भी एसपी को आवेदन दे चुके है। वही उन्होंने बताया की नगर के युवा छोटे व्यापारियों के साथ सुनीता गोट लाली और उनके भतीजे ने धोखाधड़ी कर ठगी की घटना को अंजाम दिया हैं। वही आवेदन देते हुए युवाओ ने मांग की हैं कि पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले में एक निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की1
- *_ बेखौफ बदमाशों का तांडव, इतवारा बाजार में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल_* नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय के हृदय स्थल कहे जाने वाले इतवारा बाजार से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर काल बनकर टूट रहा है। सरेराह हो रही इस मारपीट से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाथों के बाद पाइप से किया हमला वायरल वीडियो के अनुसार, हमलावर के मन में कानून का रत्ती भर भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। शुरुआत में वह युवक को हाथों से थप्पड़ और घूंसे मारता रहा, लेकिन इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने पास ही पड़ा एक लोहे का पाइप उठा लिया। हमलावर ने पाइप से युवक पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया। 'सिर फूट गया' की चीखें आईं सुनाई वीडियो में आसपास मौजूद लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिसमें स्पष्ट कहा जा रहा है कि मारपीट की वजह से पीड़ित का सिर फूट गया है। पाइप के लगातार प्रहार से युवक गंभीर रूप से चोटिल हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि बाजार जैसे सार्वजनिक स्थान पर यह कृत्य चलता रहा, लेकिन आरोपी को रोकने वाला कोई नहीं था। पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगरवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक (SP) और कोतवाली थाना प्रभारी से मांग की है कि: वीडियो के आधार पर आरोपी की तत्काल शिनाख्त की जाए। सार्वजनिक शांति भंग करने और जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज हो। ऐसे अपराधियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता में पुलिस का विश्वास और अपराधियों में कानून का डर बना रहे। अब देखना यह होगा कि नरसिंहपुर पुलिस इन बेखौफ तत्वों के खिलाफ कितनी जल्दी और क्या एक्शन लेती है।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- गाडरवारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी भीषण आग गाडरवारा (नरसिंहपुर): बस स्टैंड क्षेत्र में खड़ी एक निजी यात्री बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना के समय बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की कार्रवाई दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस काफी जल चुकी थी। कारण: शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके में समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की दुकानों और वाहनों को नुकसान होने से बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Narmada Nadini food &Herbel1
- तहसील के ग्राम बेड़ियाव में गेहूं के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 40 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में हंगामा कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को ग्राम बेड़ियाव निवासी बृजलाल पिता रामेश्वर का गांव के ही गौरी शंकर पिता सुखदेव से करीब 50 किलो गेहूं को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी गौरी शंकर ने बृजलाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बृजलाल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। अब मृतक की मौत के बाद प्रकरण में धाराएं और बढ़ाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि मृतक बृजलाल आरोपी के खेत में काम करता था और इसी दौरान गेहूं को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पंच-ज अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई है। इस अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे बाँधने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- छतरपुर के अजयपार सरकार को किसका खतरा,एसपी से मांगी सुरक्षा1