Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समाधान हेतु दिए निर्देश जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं,शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
VBed Vyas
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समाधान हेतु दिए निर्देश जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं,शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़ (संवाददाता) आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐलाही पुलिया के पास से एक युवक को 3 जिंदा अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद विस्फोटक सामग्री को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ऐलाही पुलिया के पास ग्राम ऐलाही से प्रेमचन्द्र गौतम पुत्र प्यारेलाल गौतम निवासी पीथापुर, थाना आसपुर देवसरा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव में कई लोगों से उसकी दुश्मनी चल रही है, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध देशी बम साथ लेकर चलता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि यदि कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता तो वह बम का इस्तेमाल कर सकता था। आरोपी ने यह भी बताया कि एक दिन पहले पुलिस से कहासुनी के दौरान भी उसके पास यही बम थे, लेकिन वह भागने में सफल हो गया था । बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- Post by REPORTER ANKIT2
- प्रतापगढ़। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत से किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी केवल न्यायालय तक सीमित न होकर समाज के प्रति भी है। इस मौके पर पर्यावरण से संबंधित कानूनों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने जनहित याचिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी कांत द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, वासिनी विश्वकर्मा, इन्द्र कुमार उर्फ दीपू सिंह, उपाध्यक्ष जया शर्मा, महामंत्री शिवेश शुक्ल एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मामलों पर मार्गदर्शन प्रदान किया । अंत में अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उदित गिरी, मंत्री विनीत शुक्ल, विनोद शर्मा,अश्वनी पाण्डेय, श्रवण कुमार, विनोद सरोज, परमानंद मिश्र,शिवानी सरोज, बब्लू कुमार, श्रिषी त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।1
- हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। यह केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु आत्मा की उस पुकार का उत्तर है, जो शाश्वत सत्य की ओर अग्रसर होती है। यहाँ पत्थरों में भी भक्ति स्पंदित होती है, और बर्फ से ढके पर्वत भी 'हर हर महादेव' का घोष करते प्रतीत होते हैं। इस पुण्य अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें। ॐ नमः शिवाय जय बाबा केदारनाथ पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड1
- 22 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने दो दिवसीय दौरे पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आगामी चुनावों का शंखनाद करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता और विशेषकर महिला शक्ति विपक्ष के 'महिला विरोधी' एजेंडे को समझ चुकी है। *नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विपक्ष का विरोध* डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करके देश की आधी आबादी को कमजोर बनाए रखने की साजिश कर रहा है।" मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं अपने अपमान का बदला लेंगी और विपक्ष को कड़ा दंड देंगी। *अखिलेश के 'PDA' पर पलटवार* अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को डिप्टी सीएम ने पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछड़े और दलितों के नाम पर केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटा मांगने की मांग पर मौर्य ने कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण मांगना संविधान के विरुद्ध है। सपा केवल वोट बैंक की खातिर संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है।" "समाजवादी पार्टी का PDA असल में परिवार विकास और अपराधी संरक्षण का गठबंधन है। प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय फाइटर विमानों का शक्ति प्रदर्शन सुल्तानपुर हवाई पट्टी पर वायु सेना का दमदार युद्धाभ्यास राफेल, मिराज, सुखोई और जगुआर ने आसमान में भरी उड़ान वायु सेना के लड़ाकू विमानों का भव्य एयर शो जारी इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ का किया गया रिहर्सल सुल्तानपुर में आज दो शिफ्ट में होगा एयर शो दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पहला एयर शो शाम 6 से रात 9 बजे तक दूसरा एयर शो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना वायु सेना के अभ्यास का केंद्र आसमान में गूंजा फाइटर जेट्स का रोमांचक प्रदर्शन।1
- रायबरेली सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में मंगलवार को एक शादी उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया,लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा।बाद में जो सच्चाई सामने आई,उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।जानकारी के अनुसार,सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय थी।शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं।लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है।यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया।पीड़िता के अनुसार तिलक,बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया।सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।3
- *थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*1