Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड के नोनिया चौक पर आलू ₹30 प्रति किलो बिक रहा है। आलू की सामान्य से अधिक इस कीमत ने स्थानीय उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
Pawan Mahto Reporter
मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड के नोनिया चौक पर आलू ₹30 प्रति किलो बिक रहा है। आलू की सामान्य से अधिक इस कीमत ने स्थानीय उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के मधुबनी ज़िले में सार्वजनिक ज़मीन पर अवैध कब्ज़े को लेकर ज़िलाधिकारी आनंद शर्मा ने लोगों से अपील की है। उन्होंने मैथिली भाषा में कहा कि अतिक्रमण विकास में बाधा है, इसलिए इसे हटाकर मधुबनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में प्रशासन का साथ दें। इसका उद्देश्य ज़िले को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त बनाना है।1
- मधुबनी जिले के विश्वामित्र स्थान और कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के विकास के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। यह पहल राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, जिससे इन ऐतिहासिक स्थलों को नया स्वरूप मिलेगा। लगभग 26 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी, जिससे बेहतर सुविधाएँ और स्थानीय रोजगार के अवसर मिलेंगे।2
- मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल में एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। उन्होंने लंबित मामलों के निपटारे, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और शराबबंदी पर सख्त निर्देश दिए। सभी केसों को 15 दिन के भीतर खत्म करने का अल्टीमेटम दिया गया है।1
- दरभंगा के मनीगाछी स्थित मोकरपुर गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- दरभंगा के जाले प्रखंड में बारिश के कारण लोगों को कीचड़ और बिजली कटौती की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन दिक्कतों से स्थानीय निवासियों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- एक ही छत के नीचे सैकड़ों विवादों का समाधान। राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हेतु उद्घाटन दरभंगा 09 मई 2026:- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, दरभंगा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा, जिलाधिकारी दरभंगा, उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवाप्राधिकार श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर विवादों का त्वरित, सुलभ एवं शुलभ समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विशेष रूप से शमनीय (कम्पाउंडेबल) मामलों का निस्तारण कर न्यायालयों में लंबित वादों का बोझ कम किया जाता है तथा आम नागरिकों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जाता है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में इसका लाभ उठाने की अपील किए। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा कुल 35 बेंचों का गठन किया गया। इनमें व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में 27, व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में 04 तथा व्यवहार न्यायालय, बिरौल में 04 बेंच शामिल हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई की गई। जिनमें मुकदमा पूर्व एवं न्यायालयों में लंबित वाद जैसे—शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन.आई. एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत एवं पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी मामले (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), जिला न्यायालय में लंबित राजस्व संबंधी मामले तथा अन्य दीवानी वाद जैसे किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल सहित विभिन्न संस्थानों से संबंधित मामलों का भी आपसी सुलह के आधार पर तत्काल निष्पादन होंगे। बताया गया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर,पोलो मैदान एवं लहेरियासराय में लम्बित ट्रैफिक चालानों के निपटारे हेतु प्रेक्षागृह,दरभंगा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसकी सफलता के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा ने बताया कि अभी तक 444 ट्रैफिक चालान का निवारण कर दिया गया, अभी काउंटर पर कार्य हो रहे हैं । आज जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, उपनिदेशक जनसंपर्क, नजारत उप समाहर्ता इसकी कि सफलता के लिए लगातार प्रयासत रहे। उद्घाटन के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी काउंटरों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। पूरे आयोजन के दौरान न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में तीनों स्थानों पर लोक अदालत का संचालन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक न्यायिक पदाधिकारी,अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का आपसी सहमति से समाधान कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं प्रभावी बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर प्रमोद कुमार पंकज, नीरज कुमार, संतोष कुमार पांडे, नवीन कुमार ठाकुर,मनोज कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिंह,आदि देव,मो.जुनैद आलम,आरती कुमारी, भूपेंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, उपेंद्र कुमार, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, चंद्रधर मल्लिक सहित बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी,अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- मधुबनी जिले में दिन-रात लगातार बारिश के कारण मूंग की फसल बर्बाद होना शुरू हो गई है। किसानों की मेहनत और लागत पानी में बह गई है, जिससे वे गहरे संकट में आ गए हैं।1
- Darbhanga में Dubai नौकरी का बड़ा मौका, AZIZI और ALEMCO कंपनी, फूड, ओवरटाइम और अच्छी सैलरी, देखिए! #jobopportunities #jobalert #jobs #jobopportunity #jobsearch #jobopening #vacances #vacancy #darbhanga #darbhanga_mithila #darbhangadiaries #DarbhangaNews #gulf #gulfvacancy #gulfvacancies #dubaijobs #dubai #gulfjobs #dubaijobs #dubaijobs2025 #dubaijobswithvisa #dubaijobvacancies #viralvideochallenge #trendingvideo #viralchallenge #viralreelschallenge #jobopportunities #dubaijobs #DubaiJobOpportunities #dubaijobsearch Darbhanga में Dubai नौकरी का बड़ा मौका, AZIZI और ALEMCO कंपनी, फूड, ओवरटाइम और अच्छी सैलरी, देखिए! #jobopportunities #jobalert #jobs #jobopportunity #jobsearch #jobopening #vacances #vacancy #darbhanga #darbhanga_mithila #darbhangadiaries #DarbhangaNews #gulf #gulfvacancy #gulfvacancies #dubaijobs #dubai #gulfjobs #dubaijobs #dubaijobs2025 #dubaijobswithvisa #dubaijobvacancies #viralvideochallenge #trendingvideo #viralchallenge #viralreelschallenge #jobopportunities #dubaijobs #DubaiJobOpportunities #dubaijobsearch1
- बिहार के दरभंगा में दुबई की जानी-मानी अजीजी कंपनी 12 मई को सीधे इंटरव्यू लेगी। यह उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जिनके पास पासपोर्ट है और जो दुबई में काम करना चाहते हैं। अनुभवी और फ्रेशर दोनों ही इस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।1