पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम प्रवाहित हुई ध्यान, भक्ति और साधना की त्रिवेणी शाहजहांपुर,17 फरवरी। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के दूसरे चरण के दूसरे दिन का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे सहस्रों अभ्यासी एकात्म भाव से ध्यान में लीन होकर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की मंगल कामना करते दिखाई दिए। सम्पूर्ण आश्रम परिसर शांति, श्रद्धा और साधना के आलोक से आलोकित हो उठा। दाजी ने बाबूजी महाराज के वचनों का स्मरण कराते हुए कहा कि आत्मा अपनी जंजीरों से मुक्त होना चाहती है, और यही सर्वोच्च स्तर की महत्वाकांक्षा का स्वरूप है। हम वही बनना चाहते हैं, जो वास्तव में हम हैं, किंतु जिसे हम विस्मृत कर बैठे हैं। बाबूजी महाराज ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि हमारा लक्ष्य ईश्वर के साथ पूर्ण रूप से एकमय होना है और जब तक ध्येय की प्राप्ति न हो, तब तक विश्राम नहीं करना चाहिए। लक्ष्य के प्रति जागरूकता बनी रहे तो आलस्य स्वयं ही पराजित हो जाता है। ध्यान सत्र के उपरांत मिशन के अभ्यासी एवं ख्यातिलब्ध भजन गायक चरन प्रीत ने अपने मधुर स्वर और संगीत से “सजा दो घर गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं” तथा “लालाजी की याद में हम सब खो जाएँ” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल भक्ति और अध्यात्म की रसधारा में सराबोर हो उठा। सायंकालीन ध्यान सत्र में भी पूज्य दाजी ने साधकों को ध्यान कराया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपने तीन दिन के प्रवास पर ध्यान साधना करने पहुंचे। रिलायंस में बने हैलीपैड पर जिला अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। यहां से पूर्व राष्ट्रपति भारी काफिले के साथ आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका मिशन के सचिव उमा शंकर बाजपेई,संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, राज गोपाल अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने आश्रम पहुंचकर पूज्य दाजी को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने पूज्य दाजी से मुलाकात की और ध्यान किया।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम प्रवाहित हुई ध्यान, भक्ति और साधना की त्रिवेणी शाहजहांपुर,17 फरवरी। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के दूसरे चरण के दूसरे दिन का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे सहस्रों अभ्यासी एकात्म भाव से ध्यान में लीन होकर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की मंगल कामना करते दिखाई दिए। सम्पूर्ण आश्रम परिसर
शांति, श्रद्धा और साधना के आलोक से आलोकित हो उठा। दाजी ने बाबूजी महाराज के वचनों का स्मरण कराते हुए कहा कि आत्मा अपनी जंजीरों से मुक्त होना चाहती है, और यही सर्वोच्च स्तर की महत्वाकांक्षा का स्वरूप है। हम वही बनना चाहते हैं, जो वास्तव में हम हैं, किंतु जिसे हम विस्मृत कर बैठे हैं। बाबूजी महाराज ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि हमारा लक्ष्य ईश्वर के साथ पूर्ण रूप से एकमय होना है और जब तक ध्येय की प्राप्ति न हो, तब तक विश्राम नहीं करना चाहिए।
लक्ष्य के प्रति जागरूकता बनी रहे तो आलस्य स्वयं ही पराजित हो जाता है। ध्यान सत्र के उपरांत मिशन के अभ्यासी एवं ख्यातिलब्ध भजन गायक चरन प्रीत ने अपने मधुर स्वर और संगीत से “सजा दो घर गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं” तथा “लालाजी की याद में हम सब खो जाएँ” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल भक्ति और अध्यात्म की रसधारा में सराबोर हो उठा। सायंकालीन ध्यान सत्र में भी पूज्य दाजी ने साधकों को ध्यान कराया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपने तीन दिन के प्रवास
पर ध्यान साधना करने पहुंचे। रिलायंस में बने हैलीपैड पर जिला अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। यहां से पूर्व राष्ट्रपति भारी काफिले के साथ आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका मिशन के सचिव उमा शंकर बाजपेई,संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, राज गोपाल अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने आश्रम पहुंचकर पूज्य दाजी को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने पूज्य दाजी से मुलाकात की और ध्यान किया।
- चेक बाउंस केस में राहत: अग्रिम जमानत पर तिहाड़ से बाहर आए राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद अभिनेता Rajpal Yadav तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया। राजपाल यादव ने कहा कि अब वह पूरी तरह अपने काम पर फोकस करेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।1
- शाहजहांपुर : होली पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र की पट्टी गली में बड़े लाड साहब के जुलूस के संबंध में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार सिंह, पार्षद दिवाकर मिश्रा, दीप मिश्रा व मेहंदी हसन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- छोटे लाट साहब जुलूस से पूर्व प्रशासन का रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी शाहजहाँपुर, / आगामी छोटे लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत जुलूस मार्ग पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से रूट मार्च किया गया। रूट मार्च में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व सदर सहित जुलूस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर समन्वय एवं सतर्कता बनाए रखें। जुलूस कमेटी के साथ संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की गई। जनपद पुलिस एवं प्रशासन ने आमजन से जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।1
- शाहजहाँपुर में छोटे लाट साहब जुलूस से पहले प्रशासन का रूट मार्च2
- पीलीभीत। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पॉश कॉलोनी बल्लभ नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरी कॉलोनी और शहर में हड़कंप मच गया है। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, बल्लभ नगर स्थित एक बंद मकान में अज्ञात चोर दीवार फांदकर या ताला तोड़कर दाखिल हुए। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने इत्मीनान से अलमारी और लॉकर खंगाल डाले। * चोरी का सामान: लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण। * नकदी: भारी मात्रा में कैश गायब। * खुलासा: सुबह जब पड़ोस के लोग टहलने निकले, तो घर के हालात देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत गृह स्वामी और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम सक्रिय सूचना मिलते ही थाना सुनगढ़ी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। सुरक्षा पर सवाल स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि: * पॉश कॉलोनी होने के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं। * सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। * लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। > "पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन > क्या आप चाहेंगे कि मैं इस रिपोर्ट के लिए एक प्रभावशाली हेडलाइन वाला सोशल मीडिया पोस्ट (जैसे फेसबुक या इंस्टाग्राम के लिए) भी तैयार करूँ?3
- Post by Asha Rani1
- उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में पति से केस हारने के बाद पत्नी ने कोर्ट के बाहर अपने पति को मारा थप्पड़, फिर पति के अधिवक्ताओं ने बीच सड़क पत्नी पर बरसाई जमकर लाते और मुक्के, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़ #virelvideo1