logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UP: होमगार्ड भर्ती के लिए दौड रहे नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, शामली के युवक की मौत, एक वेंटिलेटर पर Meerut News: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 4.8 किलोमीटर दौड पूरी करने के लिए 26 मिनट का समय दिया गया था। दौड़ते समय अभ्यर्थियों की हालत बिगड गई, उनका सांस लेना भी मुश्किल हो गया। शामली के अंकुज मलिक की मेडिकल कॉलेज मे मौत हो गई। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम मे मंगलवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा के दौरान नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड गई। इनमें से शामली निवासी एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 4.8 किलोमीटर की दौड लगाने के दौरान अभ्यर्थियों का बुरा हाल हो गया, उनका सांस लेना भी दूभर हो गया। सात को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का अभी इलाज चल रहा है। भर्ती प्रक्रिया मे भाग लेने पहुंचे कुल 1,017 अभ्यर्थियों से अलग-अलग चरण मे दौड लगवाई जा रही थी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। इसी दौरान नौ अभ्यर्थियों की स्थिति बिगड़ने लगी। मैदान मे उपस्थित स्वास्थ्य दल ने रोगी वाहन की सहायता से सभी नौ अभ्यर्थियों को तुरंत लाला लाजपत राय स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया। वहा उपचार के दौरान शामली जिले के निसार निवासी अभ्यर्थी अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद सात अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य मे सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य अभ्यर्थियों का चिकित्सा महाविद्यालय में उपचार चल रहा है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इनमें से सचिन कुमार निवासी गुर्जरपुर, थाना झिंझाना, शामली की हालत गंभीर है, वह वेंटिलेटर पर है। इनकी बिगड़ी हालात बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवम, अस्फराबाद निवासी शौकीन, सिंघावली निवासी मोनू, शामली के मानपुर निवासी अर्जुन, शामली के झिंझाना निवासी रितिक, शामली के सलावार निवासी निशु, अंकित, सचिन और गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण। ये बोले अधिकारी नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होते ही सभी अभ्यर्थियों को तुरंत रोगी वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई।

4 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
553cb6c6-ec27-430c-8e9f-1e10108175a6

UP: होमगार्ड भर्ती के लिए दौड रहे नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, शामली के युवक की मौत, एक वेंटिलेटर पर Meerut News: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 4.8 किलोमीटर दौड पूरी करने के लिए 26 मिनट का समय दिया गया था। दौड़ते समय अभ्यर्थियों की हालत बिगड गई, उनका सांस लेना भी मुश्किल हो गया। शामली के अंकुज मलिक की मेडिकल कॉलेज मे मौत हो गई। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम मे मंगलवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा के दौरान नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड गई। इनमें से शामली निवासी एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 4.8 किलोमीटर की दौड लगाने के दौरान अभ्यर्थियों का बुरा हाल हो गया, उनका सांस लेना भी दूभर हो गया। सात को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का अभी इलाज चल रहा है। भर्ती प्रक्रिया मे भाग लेने पहुंचे कुल 1,017 अभ्यर्थियों से अलग-अलग चरण मे दौड लगवाई जा रही थी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। इसी दौरान नौ अभ्यर्थियों की स्थिति बिगड़ने लगी। मैदान मे उपस्थित स्वास्थ्य दल ने रोगी वाहन की सहायता से सभी नौ अभ्यर्थियों को तुरंत लाला लाजपत राय स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया। वहा उपचार के दौरान शामली जिले के निसार निवासी अभ्यर्थी अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद सात अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य मे सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य अभ्यर्थियों का चिकित्सा महाविद्यालय में उपचार चल रहा है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इनमें से सचिन कुमार निवासी गुर्जरपुर, थाना झिंझाना, शामली की हालत गंभीर है, वह वेंटिलेटर पर है। इनकी बिगड़ी हालात बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवम, अस्फराबाद निवासी शौकीन, सिंघावली निवासी मोनू, शामली के मानपुर निवासी अर्जुन, शामली के झिंझाना निवासी रितिक, शामली के सलावार निवासी निशु, अंकित, सचिन और गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण। ये बोले अधिकारी नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होते ही सभी अभ्यर्थियों को तुरंत रोगी वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई।

More news from Panipat and nearby areas
  • लाल मिर्च पाउडर आंखों में फेंक कर अकेले आदमी ने लूट लिया SBI बैंक से 4.50 लाख रुपए घटना माहा राष्ट्र की है
    1
    लाल मिर्च पाउडर आंखों में फेंक कर अकेले आदमी ने लूट लिया SBI बैंक से 4.50 लाख रुपए घटना माहा राष्ट्र की है
    user_Saleem Khan gujjar
    Saleem Khan gujjar
    Taxi Driver Samalkha, Panipat•
    6 hrs ago
  • Sonipat News: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut तथा राखी सावंत के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर जुबानी जंग बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut तथा राखी सावंत के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई है। राखी सावंत ने हाल ही में कंगना रनौत, Smriti Irani और प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर बयान दिए थे, जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर उन्हें जवाब दिया। कंगना ने कहा कि असफलता और जलन से भरे लोग अक्सर सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाते हैं।
    1
    Sonipat News: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut तथा राखी सावंत के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर जुबानी जंग
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut तथा राखी सावंत के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई है। राखी सावंत ने हाल ही में कंगना रनौत, Smriti Irani और प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर बयान दिए थे, जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर उन्हें जवाब दिया। कंगना ने कहा कि असफलता और जलन से भरे लोग अक्सर सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाते हैं।
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • भारत से पढ़ने के लिए रूस में गए तीन छात्रों को जबरन रुसी सेना में भर्ती करने का आरोप परिजनों से टूटा संपर्क भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार
    1
    भारत से पढ़ने के लिए रूस में गए तीन छात्रों को जबरन रुसी सेना में भर्ती करने का आरोप परिजनों से टूटा संपर्क भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • पुरानी दिल्ली की क्लब पार्किंग में MCD के नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां। निगम आखिर कर क्या रहा है। पुरानी दिल्ली स्थित क्लब पार्किंग में MCD के नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस पार्किंग परिसर में मुख्य रूप से वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, वहां नियमों को ताक पर रखकर बसों और ट्रकों में बड़े पैमाने पर माल की लोडिंग-अनलोडिंग की जा रही है। और छोटे वाहन भी खड़े किए जा रहे है बताया जा रहा है कि पार्किंग परिसर का इस्तेमाल धीरे-धीरे पार्किंग के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। बसों और ट्रकों में माल चढ़ाने और उतारने की गतिविधियां न केवल पार्किंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि आसपास के यातायात और आम लोगों की परेशानी को भी बढ़ा रही है सबसे गंभीर सवाल GST चोरी की आशंका को लेकर उठ रहे हैं। आरोप है कि पार्किंग परिसर में आने-जाने वाले माल में से कुछ माल बिना उचित बिल या दस्तावेजों के हो सकता है। यदि ऐसा पाया जाता है, तो इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है और पूरे मामले की जांच जरूरी हो जाती है। अब सवाल यह है कि क्या MCD और संबंधित विभाग पार्किंग परिसर का औचक निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करेंगे? क्या अवैध लोडिंग-अनलोडिंग और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई होगी
    1
    पुरानी दिल्ली की क्लब पार्किंग में MCD के नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां। निगम आखिर कर क्या रहा है।
पुरानी दिल्ली स्थित क्लब पार्किंग में MCD के नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस पार्किंग परिसर में मुख्य रूप से वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, वहां नियमों को ताक पर रखकर बसों और ट्रकों में  बड़े पैमाने पर माल की लोडिंग-अनलोडिंग की जा रही है। और छोटे वाहन भी खड़े किए जा रहे है 
बताया जा रहा है कि पार्किंग परिसर का इस्तेमाल धीरे-धीरे पार्किंग के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। बसों और ट्रकों में माल चढ़ाने और उतारने की गतिविधियां न केवल पार्किंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि आसपास के यातायात और आम लोगों की परेशानी को भी बढ़ा रही है
सबसे गंभीर सवाल GST चोरी की आशंका को लेकर उठ रहे हैं। आरोप है कि पार्किंग परिसर में आने-जाने वाले माल में से कुछ माल बिना उचित बिल या दस्तावेजों के हो सकता है। यदि ऐसा पाया जाता है, तो इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है और पूरे मामले की जांच जरूरी हो जाती है। 
अब सवाल यह है कि क्या MCD और संबंधित विभाग पार्किंग परिसर का औचक निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करेंगे? क्या अवैध लोडिंग-अनलोडिंग और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई होगी
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम जोड़ने की मांग *कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम जोड़ने की मांग* *सहारनपुर।* जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम छोड़ने के विरोध में आज जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने कलेक्ट्रेट गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ओबीसी समाज की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ओबीसी वर्ग के दबाव में भाजपा सरकार ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 2027 में ओबीसी जनगणना का वादा किया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना अधिसूचना में ओबीसी कॉलम नहीं जोड़ा गया। इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम जोड़ने की मांग की और इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन में अशोक सैनी, वीर सेन योगी, शुभम प्रजापति, भूपेंद्र सैनी, प्रवीण चौधरी, गुलिशेर, करण सिंह सैनी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मधु सहगल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC  कॉलम जोड़ने की मांग
*कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम जोड़ने की मांग*
*सहारनपुर।* जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम छोड़ने के विरोध में आज जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने कलेक्ट्रेट गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ओबीसी समाज की अनदेखी कर रही है।
नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ओबीसी वर्ग के दबाव में भाजपा सरकार ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 2027 में ओबीसी जनगणना का वादा किया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना अधिसूचना में ओबीसी कॉलम नहीं जोड़ा गया।
इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम जोड़ने की मांग की और इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शन में अशोक सैनी, वीर सेन योगी, शुभम प्रजापति, भूपेंद्र सैनी, प्रवीण चौधरी, गुलिशेर, करण सिंह सैनी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मधु सहगल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के वर्मा मार्केट के पास सोमवार देर रात रोडरेज के विवाद में फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, ऋषभ गर्ग और अशोक देशवाल के बीच रोडरेज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद अशोक देशवाल ने 3-4 युवकों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में थाना कोतवाली शामली पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शामली से अविनाश शर्मा
    1
    रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली
रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार
शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के वर्मा मार्केट के पास सोमवार देर रात रोडरेज के विवाद में फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
पुलिस के अनुसार, ऋषभ गर्ग और अशोक देशवाल के बीच रोडरेज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद अशोक देशवाल ने 3-4 युवकों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में थाना कोतवाली शामली पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शामली से अविनाश शर्मा
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुड़गांव में कार वाले की सरे आम गुंडागर्दी बाइक राइडर्स लेडिज कों मारी जोरदार टक्कर हिंट एण्ड रन का केस दर्ज जल्द ही गिरफ्तार होगा कार वाला
    1
    गुड़गांव में कार वाले की सरे आम गुंडागर्दी बाइक राइडर्स लेडिज कों मारी जोरदार टक्कर हिंट एण्ड रन का केस दर्ज जल्द ही गिरफ्तार होगा कार वाला
    user_Saleem Khan gujjar
    Saleem Khan gujjar
    Taxi Driver Samalkha, Panipat•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या की सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा एवं इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश कुमार शर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो। मृतक की शिनाख्त किनौनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। हत्या के संबंध में प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम किनौनी के एक युवक एवं युवती, जो एक ही जाति के हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी प्रकरण से संबंधित रंजिश के चलते आज दिनांक 15.09.2026 को युवती पक्षh द्वारा युवक के पिता सुभाष उपरोक्त को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। 
मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या की सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा एवं इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश कुमार शर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो। मृतक की शिनाख्त किनौनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। हत्या के संबंध में प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम किनौनी के एक युवक एवं युवती, जो एक ही जाति के हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी प्रकरण से संबंधित रंजिश के चलते आज दिनांक 15.09.2026 को युवती पक्षh द्वारा युवक के पिता सुभाष उपरोक्त को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
    user_खालिद सिददीकी
    खालिद सिददीकी
    Court reporter बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.