logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहनों ने पुलिस की कलाई पर बांधा सुरक्षा का धागा। थाने में महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन पर्व। पुलिस ने दिया रक्षा का वचन। पुलिस-जनता के रिश्ते में घुला अपनापन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शाहपुरा थाने में गुरुवार सायं आज भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सुरक्षा का अनूठा बंधन देखने को मिला। क्षेत्र की बहनों ने थाने पहुंचकर थानाधिकारी लीलाधर मालवीय, एएसआई मुकेश मीणा, हेडकानिस्टेबल महावीर शर्मा, बनवारी लाल कुमावत रामनिवास, पवन, ख़ुशराज व किशनगोपाल खटीक सहित पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी, मस्तक पर रोली का विजय तिलक लगाते हुए मुंह मीठा करवाया और भगवान से उनकी लंबी उम्र, खुशहाली एवं सफलता की कामना की। इस भावुक अवसर पर थाने का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भर गया। बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई का स्नेह दिया। वहीं थानाधिकारी लीलाधर मालवीय और पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि रक्षा का यह धागा केवल कलाई पर नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करता है। किसी भी परेशानी, भय या संकट की स्थिति में बहनें बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।

2 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago
6a14b00b-4f8d-4ea9-807d-7dab34847bd7

बहनों ने पुलिस की कलाई पर बांधा सुरक्षा का धागा। थाने में महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन पर्व। पुलिस ने दिया रक्षा का वचन। पुलिस-जनता के रिश्ते में घुला अपनापन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शाहपुरा थाने में गुरुवार सायं आज भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सुरक्षा का अनूठा बंधन देखने को मिला। क्षेत्र की बहनों ने थाने पहुंचकर थानाधिकारी लीलाधर मालवीय, एएसआई मुकेश मीणा, हेडकानिस्टेबल महावीर शर्मा, बनवारी लाल कुमावत रामनिवास, पवन, ख़ुशराज व किशनगोपाल खटीक सहित पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी, मस्तक पर रोली का विजय तिलक लगाते हुए मुंह मीठा करवाया और भगवान से उनकी लंबी उम्र, खुशहाली एवं सफलता की कामना की। इस भावुक अवसर पर थाने का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भर गया। बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई का स्नेह दिया। वहीं थानाधिकारी लीलाधर मालवीय और पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि रक्षा का यह धागा केवल कलाई पर नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करता है। किसी भी परेशानी, भय या संकट की स्थिति में बहनें बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खटीक समाज ने मंशापूर्ण महादेव के किया जलाभिषेक राधा-कृष्ण, मंशापूर्ण महादेव के लगाया खीर-मालपुए का भोग एवं माणा घाट महादेव के बैठे पांच जोड़े शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा-पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।
    1
    खटीक समाज ने मंशापूर्ण महादेव के किया जलाभिषेक 
राधा-कृष्ण, मंशापूर्ण महादेव के लगाया खीर-मालपुए का भोग एवं माणा घाट महादेव के बैठे पांच जोड़े
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
शाहपुरा-पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन* *30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है। बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। तत्काल समाधान की मांग वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
    1
    पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन*

*30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल*
शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है।
बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत
बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
तत्काल समाधान की मांग
वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    1
    भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू
पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल 
दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव 
आसींद/आसींद  नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से  चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    8 hrs ago
  • चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया
    1
    चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    1
    नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

नसीराबाद भाजपा मंडल में संजय निर्मल यादव की धमाकेदार वापसी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • नेपाल : फेल्ड बाढ़ फेल भर मैं जिंदगी का कोई भरोसा नही केसे बह गया 3 मजिला घर
    1
    नेपाल : फेल्ड बाढ़ फेल भर मैं जिंदगी का कोई भरोसा नही केसे बह गया 3 मजिला घर
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.