जोगबनी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, उपस्थित लोगों ने दी अपनी अपनी प्रतिक्रिया जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के खजूरबाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अंबेडकर चौक पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, युवा मोर्चा के घनश्याम राम एवं मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों—समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपनाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन शोषितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा और सशक्त दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। इस मौके पर हिमांशु सिंह, दिवाकर दुबे, गंगाधर राम, राकेश राम, संजय राम, रंजन राम, मुकेश राम, राम कुमार, विनोद राम, चंदन राम, राजनंदन यादव, रणजीत झा, सतीश कौशिक, राकेश राणा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
जोगबनी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, उपस्थित लोगों ने दी अपनी अपनी प्रतिक्रिया जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के खजूरबाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अंबेडकर चौक पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, युवा मोर्चा के घनश्याम राम एवं मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को
समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों—समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपनाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन शोषितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा और सशक्त दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। इस मौके पर हिमांशु सिंह, दिवाकर दुबे, गंगाधर राम, राकेश राम, संजय राम, रंजन राम, मुकेश राम, राम कुमार, विनोद राम, चंदन राम, राजनंदन यादव, रणजीत झा, सतीश कौशिक, राकेश राणा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
- जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा से सटे जोगबनी के निकट नेपाल के रानी मिल्स क्षेत्र स्थित जनविकास माध्यमिक विद्यालय में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल, कोशी संभाग के तत्वावधान में प्रारम्भिक वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य केवल नारों तक सीमित न रहकर युवाओं में संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रातः शाखा, संध्या शाखा एवं बौद्धिक सत्रों का नियमित आयोजन किया गया। प्रातः शाखा में व्यायाम, खेल, गीत और प्रार्थना के माध्यम से प्रतिभागियों में ऊर्जा, समयपालन एवं आत्मनियंत्रण का विकास किया गया। वहीं संध्या शाखा में समूह आधारित गतिविधियों से सहयोग, नेतृत्व और सेवाभाव को मजबूत किया गया। इस मौके पर राज्य सभा प्रमुख अरविंद ठाकुर ने कहां की बौद्धिक सत्रों में इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जैसे विषयों पर चर्चा कर युवाओं की सोच को सकारात्मक दिशा दी गई। वर्ग के समापन अवसर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने घोष के साथ पथ संचलन (नगर परिक्रमा) किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।2
- सिमराही EO पर 2.49 करोड़ की खरीद में अनियमितता के आरोप, EO ने बताया बेबुनियाद1
- Post by Araria News1
- Post by Sarkar hamara hai Jay Yadav Jay Madhav1
- Post by Gulshankumar1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- sios2
- Post by Araria News1