बरसठी में दो जगह ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर बरसठी। थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। पहली घटना खोइरी गांव के बंधवा-जमालापुर मार्ग पर स्थित शंकर जी मंदिर के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर और स्कूटी बंधवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार श्यामजी गौतम उर्फ कालिया (30) पुत्र पतिलाल निवासी खोइरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह व नाक से खून आने लगा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। बताया जाता है कि ट्रैक्टर सिंह ईंट उद्योग, कान्हपुर केशव सिंह के यहां कार्यरत चालक चला रहा था। दूसरी घटना कान्हपुर गांव के समीप हुई। यहां पिंटू गौतम (32) पुत्र नेहरूलाल निवासी सोतीपुर बाइक से जा रहा था। ओवरटेक करने के प्रयास में वह ट्रैक्टर के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर घायल हो गया। उसे हाथ में खरोंच सहित मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।

- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- चौबेपुर डाकघर में नन्हें बच्चों की पाठशाला, 51 छात्रों ने समझी कार्यप्रणाली1
- होली और अन्य प्रमुख त्योहारों के कारण मार्च महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। चंद्र ग्रहण को लेकर होली की तारीख को लेकर बने भ्रम के बीच 2 मार्च को होलिका दहन संपन्न हो चुका है, जबकि रंगों की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी।3 और 4 मार्च को कहां बंद रहेंगे बैंक 3 मार्च को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में धुलंडी, डोल जात्रा और अटुकल पोंगला जैसे पर्वों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं 4 मार्च को होली के अवसर पर दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।मार्च में आगे कब-कहां रहेगी छुट्टी मार्च महीने में त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में चरणबद्ध तरीके से बैंक बंद रहेंगे: 13 मार्च: मिजोरम में चापचार कुट के अवसर पर अवकाश। 17 मार्च: जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के कारण बैंक बंद। 19 मार्च: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा और राजस्थान में गुड़ी पड़वा, उगादी और तेलुगु नववर्ष के चलते अवकाश। 20 मार्च: जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण बैंक बंद। 21 मार्च: देश के अधिकांश राज्यों में ईद-उल-फितर के अवसर पर बैंक अवकाश (चांद दिखने पर तिथि में बदलाव संभव)।26 मार्च: रामनवमी पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद। 27 मार्च: मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में अवकाश। 31 मार्च: महावीर जयंती पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक हॉलिडे के दौरान एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, बैलेंस चेक और अन्य डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केवल शाखा-आधारित सेवाएं, जैसे चेक क्लियरिंग या नकद जमा/निकासी (काउंटर से), प्रभावित होंगी। सप्ताहांत का भी असर मार्च में कुल पांच रविवार पड़ रहे हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्यों की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनानी चाहिए।1
- गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं दिनांक 28.02.2026 रात्रि अपने ट्यूबेल से अपने घर जा रहा था रास्ते में मन्नू पटेल की चाय-पान की दुकान के पास अपनी गाड़ी खड़ी करके पान खाने जा रहा था कि दुकान पर पहले से ही मौजूद दो व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे तभी अचानक 03 मोटरसाइकिल से 06 व्यक्ति तेज रफ्तार में आये तब मैने उन्हें टोका कि आप इतनी तेज रफ्तार में आ रहे हो तो मुझे मारने का इरादा है क्या । इतनी बात पर वहाँ मौजूद 08 व्यक्ति मिलकर मुझे मारने पीटने लगे। उसके बाद मैं आवेश में आकर ट्युबेल पर जाकर ट्युबेल में रखा असलहा लाकर उनके ऊपर कई राउण्ड फायर कर दिया जिसमें वह लोग घायल हो गये और मैं वहां से भागकर बिहार चला गया।1
- Post by Rajesh pandey1
- होली के पावन पर्व पर आप सभी क्षेत्रवासी व देशवासियों को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। यह पर सारे शिकवे गिले भुला कर एक दूसरे को गले मिलकर गुलाल को लगाकर यह त्यौहार मनाया जाता है वह एक दूसरे को मिठाई खिलाई जाती है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह2
- पत्रकार द्वारा होली के मनाए गए त्यौहार ज्ञानपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पत्रकार रंग गौतम के द्वारा आज होली की पवित्र त्यौहार पर लोगों को रंग लगाकर होली मनाया गया तथा सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1