बऱवा कला ग्राम में ‘ग्रामीण पाइप पेयजल योजना’ का शुभारंभ, 4500 ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पानी कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के विकास खंड पडरौना अंतर्गत बऱवा कला ग्राम में ‘ग्रामीण पाइप पेयजल योजना’ के तहत जलापूर्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने योजना का लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सौगात दी। यह योजना भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत चयनित फर्म मेसर्स एसएसपीसी लिमिटेड द्वारा निर्मित की गई है। परियोजना के तहत 3 उच्च जलाशयों में कुल 250 किलोलीटर क्षमता का निर्माण किया गया है तथा 14.6 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इस योजना से लगभग 4500 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम में पानी की टंकी का निर्माण पूर्ण हो चुका है और प्रतिदिन प्रातः 7 बजे नियमित जलापूर्ति की जा रही है। योजना के अंतर्गत 850 एलपीएम क्षमता का ट्यूबवेल, 250 केएल का शिरोपरि जलाशय, एक पम्प हाउस, बाउंड्रीवाल, 15 एचपी का पंपिंग प्लांट, 23.5 किलोवाट का सोलर प्लांट तथा 704 गृह जल संयोजन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मुख्य अभियंता, गोरखपुर क्षेत्र जल निगम (ग्रामीण) ने जानकारी दी कि कुशीनगर जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 453 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिन्हें वर्ष 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बऱवा कला पाइप पेयजल योजना के माध्यम से विगत 6 माह से ग्रामवासियों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

- भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला से जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी प्राप्त करने के बाद श्रीमती मीनू जिंदल को लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि श्रीमती जिंदल समाजसेविका के रूप में एक अपना अलग स्थान बनाई हुई है। ऐसे में उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में लगातार मेहनत आखिरकार रंग लाई। नतीजा यह है पार्टी ने श्रीमती जिंदल पर भरोसा जताते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुशीनगर का महत्वपूर्ण पद सौंप दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक संगठनों सहित राजनीतिक क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। ऐसे में मीडिया से मुखातिब होते हुए श्रीमती मीनू जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर की "जिला उपाध्यक्ष" बनाये जाने पर मैं पार्टी संगठन का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती हूँ और आपको विश्वास दिलाती हूँ की आपके मार्गदर्शन व संगठनहित में कार्य करूँगी। इसके अलावा भी उन्होंने सामाजिक क्षेत्र के अपने अनुभव और राजनीतिक क्षेत्र में आगमन और संभावनाओं को लेकर और क्या कुछ कहा आइए देखते हैं।1
- कुशीनगर बुद्ध बिहार नगरी1
- कुशीनगर | जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कसया पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.505 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद साहनी (पश्चिमी चंपारण, बिहार) और राहुल कुमार (चतरा, झारखंड) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पूछताछ में बड़ा खुलासा: आरोपियों ने बताया कि वे अफीम खरीदकर उससे हेरोइन तैयार करते थे और फिर उसे महंगे दामों पर बेचते थे। दोनों आरोपी तैयार माल को बेचने के लिए कुशीनगर आए थे, जहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कानूनी कार्रवाई जारी: मामले में थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- 5 करोड़ की हेरोइन को पुलिस ने पकड़ा - पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर को भी किया गिरफ्तार - कसया पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - 2.505 किलो अवैध हेरोइन बरामद - अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये - 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त - बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - अफीम से खुद बनाते थे हेरोइन - तस्कर ऊंचे दामों पर करते थे सप्लाई - NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने केस किया दर्ज - पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी - पुलिस अब पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी बाइट - केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर।2
- कुशीनगर, 04 अप्रैल। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा “स्कूल चलो अभियान 2026-27” का शुभारंभ आज वाराणसी स्थित कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कुशीनगर के विकास भवन सभागार में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विनय प्रकाश गोंड की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। सांसद विजय कुमार दुबे ने इस मौके पर सभी को संकल्प दिलाया कि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में “स्कूल चलो अभियान 2026-27” के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वन्दिता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० राम जियावन मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- अफीम और हीरोइन 2.50 ग्राम के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर 1.विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) 2. राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 2.505 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040/- नगद रूपये बरामद किया गया । बरमदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।1