logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के संविदा शिक्षक भाजपा सरकार से त्रस्त है सरकार से नाराज़ हैं

19 hrs ago
user_Dwarika prasad Yadaw
Dwarika prasad Yadaw
Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago

छत्तीसगढ़ के संविदा शिक्षक भाजपा सरकार से त्रस्त है सरकार से नाराज़ हैं

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कस्तूरबा छात्रावास में फूटा छात्राओं का आक्रोश, गंभीर शिकायतों के बाद सड़क पर उतरीं छात्राएं कोरबा(सुघर गांव) । पोंडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को छात्राओं के विरोध ने प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया। छात्रावास की व्यवस्थाओं और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर नाराज छात्राओं ने कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर अपनी आवाज बुलंद की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ● आरोपों से गरमाया माहौल प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, अनुचित व्यवहार और दबाव बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। ● भोजन और सुविधाओं पर उठे सवाल छात्राओं ने छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक व्यवस्थाओं और अनुशासन के नाम पर किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कई बार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं होने से असंतोष लगातार बढ़ता गया। ● मौके पर पहुंचा प्रशासन, जांच के निर्देश चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, बीईओ के.आर. दयाल, बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं की बातें सुनने के बाद निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। ● जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई दूसरी ओर अधीक्षिका शारदा नेताम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से यह आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    3
    कस्तूरबा छात्रावास में फूटा छात्राओं का आक्रोश, गंभीर शिकायतों के बाद सड़क पर उतरीं छात्राएं
कोरबा(सुघर गांव) । पोंडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को छात्राओं के विरोध ने प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया। छात्रावास की व्यवस्थाओं और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर नाराज छात्राओं ने कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर अपनी आवाज बुलंद की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
● आरोपों से गरमाया माहौल
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, अनुचित व्यवहार और दबाव बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
● भोजन और सुविधाओं पर उठे सवाल
छात्राओं ने छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक व्यवस्थाओं और अनुशासन के नाम पर किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कई बार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं होने से असंतोष लगातार बढ़ता गया।
● मौके पर पहुंचा प्रशासन, जांच के निर्देश
चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, बीईओ के.आर. दयाल, बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं की बातें सुनने के बाद निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
● जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
दूसरी ओर अधीक्षिका शारदा नेताम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से यह आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vishnu Kumar Yadav
    Vishnu Kumar Yadav
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • तुरी धाम: आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम तुरी धाम: आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम
    1
    तुरी धाम: आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम
तुरी धाम: आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • जांजगीर चांपा; कोतवाली पुलिस का महा-अभियान: बाहरी मजदूरों और संदिग्धों की सघन चेकिंग, 130 बाहरी लोग सीधे कंट्रोल रूम तलब, फिंगरप्रिंट जप्त!
    1
    जांजगीर चांपा; कोतवाली पुलिस का महा-अभियान: बाहरी मजदूरों और संदिग्धों की सघन चेकिंग, 130 बाहरी लोग सीधे कंट्रोल रूम तलब, फिंगरप्रिंट जप्त!
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • "कस्तूरबा छात्रावास में बवाल: छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम" भोजन की गुणवत्ता, प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप; प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा। कोरबा/कटघोरा (सुघर गांव) जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। छात्राओं का यह भी कहना है कि अधीक्षिका उनसे हाथ-पैर की मालिश कराती थीं तथा मना करने पर मारपीट और कार्रवाई की धमकी देती थीं। इन परिस्थितियों के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। छात्राओं के अनुसार, उन्होंने पहले भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्राओं से अलग-अलग बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। प्रशासन की समझाइश के बाद लगभग आधे घंटे में चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य कराया गया। मौके पर तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षिका ने आरोपों को किया खारिज दूसरी ओर, छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम ने छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पदस्थापना के बाद उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के लिए कई कार्य किए हैं और सभी आरोप बेबुनियाद हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    "कस्तूरबा छात्रावास में बवाल: छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम"
भोजन की गुणवत्ता, प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप; प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा।
कोरबा/कटघोरा (सुघर गांव) जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। छात्राओं का यह भी कहना है कि अधीक्षिका उनसे हाथ-पैर की मालिश कराती थीं तथा मना करने पर मारपीट और कार्रवाई की धमकी देती थीं। इन परिस्थितियों के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं।
छात्राओं के अनुसार, उन्होंने पहले भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्राओं से अलग-अलग बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। प्रशासन की समझाइश के बाद लगभग आधे घंटे में चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य कराया गया।
मौके पर तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षिका ने आरोपों को किया खारिज
दूसरी ओर, छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम ने छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पदस्थापना के बाद उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के लिए कई कार्य किए हैं और सभी आरोप बेबुनियाद हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vishnu Kumar Yadav
    Vishnu Kumar Yadav
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • बोईदा में मूर्तिकार सोमू महंत के द्वारा छोटे से बड़े मूर्ति बनाएं जाता है
    1
    बोईदा में मूर्तिकार सोमू महंत के द्वारा छोटे से बड़े मूर्ति बनाएं जाता है
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.