Kissing Car Viral Video गर्लफ्रेंड ने किया 3400 किस ! पुलिस ने लगवाया पोछा Kissing Car Viral Video गर्लफ्रेंड ने किया 3400 किस ! पुलिस ने लगवाया पोछा ग्वालियर से सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी ‘किसिंग कार’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद स्विफ्ट कार लिपस्टिक से बने हजारों किस यानी चुम्मे के निशानों से पूरी तरह ढकी नजर आ रही है। दावा है कि कार पर करीब 3,400 किस के निशान बनाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने कार के मालिक आदित्य सिकरवार की पहचान कर उसका 5,500 रुपये का चालान काट दिया। बताया जा रहा है कि कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए. मामला सामने आने के बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए. मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है. पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई. कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया. सोशल मीडिया ट्रेंड के लिए बनाई गई ‘किसिंग कार’ Kissing Car Viral Video नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा. कार पर बने 3400 किसिंग निशानों की वजह से यह मामला सामान्य ट्रैफिक कार्रवाई से हटकर चर्चा में आ गया. बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर प्यार जताने के लिए इतने निशान बनाए थे. कार पर जगह-जगह बने निशानों को देखकर राहगीर भी इसे कौतूहल के साथ देखते नजर आए.बता दें कि इस कारनामे के बाद कार की वीडियो कपल्स द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक सुर्खियों में आ गया है. यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. मामले के बाद युवक ने पुलिस से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. पुलिस आगे से ऐसा न करने की नसीहत दी है. पूछताछ में लड़के ने बताया कि कार पर किस के निशान बनाने का आइडिया उनकी गर्लफ्रेंड का था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार पार्क की थी और कुछ देर के लिए वहां से चले गए थे। इसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड ने कार पर लिपस्टिक से किस के निशान बना दिए। बाद में उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की और थाने में ही कार से लिपस्टिक के निशान हटाए। पुलिस ने उन्हें भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने की सलाह दी। क्या कार पर किस के निशान होना अपराध है? इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कार पर लिपस्टिक से किस के निशान बनाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है? पुलिस ने आदित्य का 5,500 रुपये का चालान तो काटा है, लेकिन सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट की किस सटीक धारा के तहत चालान किया गया। इसलिए सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मोटर व्हीकल एक्ट में कार पर लिपस्टिक या किस के निशान होने को सीधे तौर पर अपराध नहीं बताया गया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आधार पर हो सकती है।

- पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया लखीमपुर खीरी । पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।2
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकला. ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकाला गया। जुलूस में🥰 बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा खबर दृष्टिकोण संवाददाता: पुनीत कुमार, बिजुआ खीरी बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के ग्राम नौरंगावासी स्थित देवी स्थान से कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव के पूर्व प्रधान श्री तोताराम जी द्वारा कांवड़ियों के लिए जलेबी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारे की व्यवस्था में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे जारी रखी और गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी की ओर प्रस्थान किया।1
- गोला गोकर्णनाथ बारावफात पर आकर्षक रोशनी से सजी खुटार रोड ईदगाह, बारावफात पर आकर्षक रोशनी से सजी खुटार रोड ईदगाह, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी,बारावफात के मुबारक मौके पर खुटार रोड स्थित ईदगाह को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया।ईदगाह परिसर को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और फूल-पत्तियों से सजाया गया,शाम होते ही रंगीन लाइटों से पूरा परिसर रोशन हो उठा और देखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा।1
- ग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिला, जिला लखीमपुर खीरी ग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिलाग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिलाग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिला1
- "Some rides aren’t just about the destination, they are about holding onto the moment forever. Chasing quiet roads and endless vibes where time completely stands still." Double tap if this vibe made your heart skip a beat, and drop a ❤️ in the comments!1
- मैगलगंज लखीमपुर खीरी पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन मुलायम सिंह जिला संवाददाता मैगलगंज। गुरुदेवखेड़ा के पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगाए गए छेड़छाड़ व अवैध धर्मांतरण के आरोपों को लेकर आरोप लगाने वाली महिला की बहू ने सामने आकर इन आरोपों का खंडन किया है। बहू ने मीडिया के सामने कहा कि इरफान खान पर लगाए गए आरोप वास्तविकता से परे हैं और उन्होंने मुश्किल समय में उसकी मदद की थी। बहू के मुताबिक, गर्भावस्था के अंतिम समय में उसकी सास उसे मैगलगंज चौराहे पर छोड़कर चली गई थीं। बाद में उसकी मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बहू का कहना है कि इस कठिन परिस्थिति में इरफान खान ने उसकी मदद की। उसने बताया कि आरोपों में जिस दिन का जिक्र किया गया है, उस दिन इरफान खान उसे मोहम्मदी न्यायालय लेकर गए थे। उसके अनुसार, न्यायालय ने प्रतिमाह 5,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया है। बहू ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत विवाद और खुन्नस के चलते इरफान खान को बदनाम करने के लिए गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई कमीशन बांटने की कसम, वायरल हुआ वीडियो ‘धोखा दिया तो…’, गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई बराबर कमीशन बांटने की कसम, वायरल होते ही मचा हड़कंप उच्च अधिकारियों के जांच के बाद पोस्ट होगी की वीडियो कहां का है रिपोर्टर इस बात की पोस्ट नहीं करता शाहजहांपुर । नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. इसने लोकतंत्र के प्रतिनिधियों की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में विकास कार्यों के लिए चुने गए पार्षद पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर यह कसम खाते दिख रहे हैं कि निगम से आने वाला ‘कमीशन और बंदरबांट’ का पैसा सभी में बराबर बांटा जाएगा. इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब एक पार्षद ने धोखा देने वाले की मां के बारे में घिनौनी और मर्यादा को तार तार करने वाली बात कह दी. पार्षदों की कसम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, मैं इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हूं शाहजहांपुर में पार्षदों का वायरल वीडियो. 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खाते दिखे शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शाहजहांपुर नगर निगम के सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. वे यह भी कसम खाते हैं कि उनके समूह के किसी भी सदस्य पर आंच आने पर सभी एक साथ खड़े होंगे और कोई गद्दारी नहीं करेगा1