Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 भारतीय हलधर किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष — धीरेंद्र सोलंकी किसानों की समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने उठाई आवाज 1. नमामि गंगे प्रोजेक्ट में जैविक खेती के नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप जनपद कासगंज में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगभग 1650 हेक्टेयर भूमि को इस परियोजना के हिसाब से पूर्ण रूप से जैविक बताया जा रहा है तथा वहां का उत्पादन भी जैविक होने का दावा किया जा रहा है। भारतीय हलधर किसान यूनियन का आरोप है कि यदि उक्त भूमि एवं उत्पादन वास्तव में पूर्ण रूप से जैविक है, तो किसानों को सरकारी समितियों के माध्यम से खाद खरीदने के लिए क्यों बाध्य किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में कृषि एवं किसानों की वास्तविक स्थिति पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। यूनियन का कहना है कि यदि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदेश के लगभग 27 जिलों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच एवं धरातलीय समीक्षा कराई जानी चाहिए। किसान संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित समितियों एवं अधिकारियों की कार्यप्रणाली की उचित जांच न होने के कारण किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। 2. पॉली हाउस, नेट हाउस एवं एग्री-नर्सरी योजना में अनुदान को लेकर किसानों की शिकायत पॉली हाउस, नेट हाउस एवं एग्री-नर्सरी से संबंधित हॉर्टिकल्चर विभाग की योजनाएं किसानों के लिए बेहद उपयोगी एवं लाभकारी हैं। किसानों का आरोप है कि योजना की शुरुआत में पात्र किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन जानकारी बढ़ने के बाद अनुदान को घटाकर लगभग 35 प्रतिशत किए जाने से किसानों को नुकसान हो रहा है। भारतीय हलधर किसान यूनियन का आरोप है कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है तथा किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। यूनियन ने मांग की है कि योजना में मिलने वाले अनुदान, लाभार्थियों के चयन और भुगतान की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 3. खाद की कीमतों में कथित अनियमितता किसानों का यह भी आरोप है कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध यूरिया खाद की निर्धारित कीमत लगभग ₹267 प्रति बोरी है, जबकि किसानों को कई स्थानों पर लगभग ₹450 प्रति बोरी तक में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय हलधर किसान यूनियन का आरोप है कि संबंधित जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि एवं थोक विक्रेताओं की मिलीभगत से किसानों का शोषण किया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि जब किसान इस संबंध में शिकायत करते हैं तो कार्रवाई छोटे दुकानदारों तक सीमित कर दी जाती है और बड़े स्तर पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। भारतीय हलधर किसान यूनियन की मांग यूनियन सरकार से मांग करती है कि उपरोक्त सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के सीधे और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। किसान हित में आवाज उठाना ही भारतीय हलधर किसान यूनियन का संकल्प है। जारीकर्ता धीरेंद्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय हलधर किसान यूनियन Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222
Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 भारतीय हलधर किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष — धीरेंद्र सोलंकी किसानों की समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने उठाई आवाज 1. नमामि गंगे प्रोजेक्ट में जैविक खेती के नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप जनपद कासगंज में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगभग 1650 हेक्टेयर भूमि को इस परियोजना के हिसाब से पूर्ण रूप से जैविक बताया जा रहा है तथा वहां का उत्पादन भी जैविक होने का दावा किया जा रहा है। भारतीय हलधर किसान यूनियन का आरोप है कि यदि उक्त भूमि एवं उत्पादन वास्तव में पूर्ण रूप से जैविक है, तो किसानों को सरकारी समितियों के माध्यम से खाद खरीदने के लिए क्यों बाध्य किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर
स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में कृषि एवं किसानों की वास्तविक स्थिति पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। यूनियन का कहना है कि यदि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदेश के लगभग 27 जिलों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच एवं धरातलीय समीक्षा कराई जानी चाहिए। किसान संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित समितियों एवं अधिकारियों की कार्यप्रणाली की उचित जांच न होने के कारण किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। 2. पॉली हाउस, नेट हाउस एवं एग्री-नर्सरी योजना में अनुदान को लेकर किसानों की शिकायत पॉली हाउस, नेट हाउस एवं एग्री-नर्सरी से संबंधित हॉर्टिकल्चर विभाग की योजनाएं किसानों के लिए बेहद उपयोगी एवं लाभकारी हैं।
किसानों का आरोप है कि योजना की शुरुआत में पात्र किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन जानकारी बढ़ने के बाद अनुदान को घटाकर लगभग 35 प्रतिशत किए जाने से किसानों को नुकसान हो रहा है। भारतीय हलधर किसान यूनियन का आरोप है कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है तथा किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। यूनियन ने मांग की है कि योजना में मिलने वाले अनुदान, लाभार्थियों के चयन और भुगतान की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 3. खाद की कीमतों में कथित अनियमितता किसानों का यह भी आरोप है कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध यूरिया खाद की निर्धारित कीमत लगभग ₹267 प्रति बोरी है, जबकि किसानों को कई स्थानों पर लगभग ₹450 प्रति बोरी तक में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय हलधर किसान यूनियन
का आरोप है कि संबंधित जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि एवं थोक विक्रेताओं की मिलीभगत से किसानों का शोषण किया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि जब किसान इस संबंध में शिकायत करते हैं तो कार्रवाई छोटे दुकानदारों तक सीमित कर दी जाती है और बड़े स्तर पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। भारतीय हलधर किसान यूनियन की मांग यूनियन सरकार से मांग करती है कि उपरोक्त सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के सीधे और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। किसान हित में आवाज उठाना ही भारतीय हलधर किसान यूनियन का संकल्प है। जारीकर्ता धीरेंद्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय हलधर किसान यूनियन Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222
- अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्लोब कैफे के बगल में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप.. ग्लोब कैफे के बगल में लगी आग पर पुलिस ने पाया काबू.. अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्लोब कैफे के बगल में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप.. सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी अलीगंज ध्रुव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर पाया काबू.. समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा हादसा.. मौके पर पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है।1
- लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया मृतक की पहचान जवाहर उम्र 26 वर्ष जबकि 25 वर्षी जगदीश बुरी तरह घायल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को भेजा अस्पताल जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया बाकी आगे की कार्रवाई में जुटी लखनऊ सीतापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर1
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट यूपी विधानसभा चुनाव इस बार भगवान भरोसे लड़ा जाएगा।1
- दिल्ली /लखनऊ: शुरू लोकल न्यूज़ ऑल इंडिया स्टेट मुख्यालय प्रमुख हेड संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सहारनपुर से बड़ी खबर सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के बाजार में खपा चुका है। नेटवर्क के पंजाब, यूपी और बिहार तक फैले होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और नकली नोटों से कनेक्शन की जांच में जुटी है2
- लखनऊ के इंदिरा नगर विकास भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन* *लखनऊ न्यूज* *लखनऊ के इंदिरा नगर विकास भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन* अपनी मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश पांडे का निलंबन वापस लेना, अन्य निलंबित अधिकारियों की बहाली, वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान और अधिकारियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर राहत शामिल है। संघ का कहना है कि कठवारा ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन उत्सव भवन से जुड़े मामले में दिनेश पांडे के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए। संघ ने तकनीकी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्राउंड पर मौजूद संवाददाता समीर नक़वी ने निलंबित अधिकारी दिनेश पांडे से भी बातचीत की। दिनेश पांडे ने अपने निलंबन और पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष माइक आईडी पर साझा किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कोई फैसला लेते हैं, या फिर यह आंदोलन आगे और बड़ा रूप लेगा? प्रदर्शन की सूचना पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम व एसीपी गाज़ीपुर अतुल कुमार पांडे भी पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों से वार्तालाप की।। *समीर नक़वी* ✍️4
- थाना कृष्णानगर क्षेत्रांतर्गत महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट1
- महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट। राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर क्षेत्रांतर्गत महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट।1
- लखनऊ में दारू के ठेके के पास मामूली विवाद पर चाकू से गोदकर की हत्या।हत्या के मामले पर 7 साल से फरार बदमाश राज कुमार ने दादा-पोते पर किया था चाकू से हमला।अवस्था में घायलों को पहुंचाया गया था ट्रामा सेंटर, दादा की इलाज के दौरान हुई थी मौत।चाकू से हुए हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन बिहारी तिवारी की इलाज के दौरान मौत।पोते संकल्प तिवारी का गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज।लखीमपुर के सदर कोतवाली से हत्या मामले पर 7 साल से फरारी काट रहा था राज कुमार नामक बदमाश।पकड़े गए बदमाश राज कुमार पर हत्या, लूट, अपहरण समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं, गैंगस्टर भी लगा हुआ था।शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने के दौरान बदमाश ने खुद को छिपा कर रखा हुआ था।लखीमपुर के मैलानी थाना से आरोपी राजकुमार के खिलाफ हो चुकी गैंगस्टर की कार्रवाई ।मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित मड़ियांव चौराहा पर हुई थी हत्या की वारदात। लखनऊ में दारू के ठेके के पास मामूली विवाद पर चाकू से गोदकर की हत्या।हत्या के मामले पर 7 साल से फरार बदमाश राज कुमार ने दादा-पोते पर किया था चाकू से हमला।अवस्था में घायलों को पहुंचाया गया था ट्रामा सेंटर, दादा की इलाज के दौरान हुई थी मौत।चाकू से हुए हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन बिहारी तिवारी की इलाज के दौरान मौत।पोते संकल्प तिवारी का गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज।लखीमपुर के सदर कोतवाली से हत्या मामले पर 7 साल से फरारी काट रहा था राज कुमार नामक बदमाश।पकड़े गए बदमाश राज कुमार पर हत्या, लूट, अपहरण समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं, गैंगस्टर भी लगा हुआ था।शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने के दौरान बदमाश ने खुद को छिपा कर रखा हुआ था।लखीमपुर के मैलानी थाना से आरोपी राजकुमार के खिलाफ हो चुकी गैंगस्टर की कार्रवाई ।मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित मड़ियांव चौराहा पर हुई थी हत्या की वारदात।1
- कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिला का खून से सना शव मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस लखनऊ लखनऊ की कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिला का खून से सना शव मिलने से मचा हड़कंप कृष्णा नगर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दूसरी हत्या से इलाके में मची सनसनी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा कृष्णा नगर इलाके में लगातार दो हत्या से पुलिस प्रशासन के इकबाल पर सवाल मृतक महिला की पहचान राधा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर मार्केट की एक खाली पड़ी दुकान के बाहर रक्त रंजित अवस्था में मिला था महिला का शव वहीं दूसरी तरफ सोमवार को शुभम नामक युवक की हुई थी हत्या शुभम के गले पर धारदार हथियार से हमला करने के मिले थे निशान लगातार दो हत्याओं से कृष्णा नगर क्षेत्र बना चर्चा का विषय पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है जांच पड़ताल3