logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जौनपुर (बदलापुर*) *कृपाशंकर सिंह के 76वें जन्मदिन *(तेजीबाजार) जौनपुर* पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन शनिवार को जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के संगम के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मदिवस को "जनसेवा संकल्प समारोह" का स्वरूप देते हुए दिनभर स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम सहोदरपुर-खमपुर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी योगिता सिंह एवं सीएमओ गंगाराम गौतम किया। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजन समिति की ओर से लोगों को बरसात के मौसम को देखते हुए छातों का भी वितरण किया गया, जिससे लोगों ने इस पहल की सराहना की।स्वास्थ्य शिविर के उपरांत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इसके बाद प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का वैदिक विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, समृद्ध भविष्य तथा पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने केक काटकर कृपाशंकर सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि कृपाशंकर सिंह का सार्वजनिक जीवन सदैव जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा है तथा उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।इस अवसर पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह सहित श्यामराज सिंह, सुनीता सिंह, सुषमा पटेल, डॉ. विकास सिंह, डॉ. आर. एन. त्रिपाठी, रत्नाकर सिंह, शशि, मुन्ना सिंह, डॉ. विनोद कन्नौजिया, डॉ रामयश यादव,सुधांशु सिंह, विवेक मौर्य, शशि प्रकाश सिंह, राममोहन सिंह,सतीश सिंह, विजय यादव,अमरीश सिंह,धीरू सिंह,राहुल मिश्रा,चंचल सिंह,आशु सिंह,डॉ श्रीनिवास,दिवाकर सिंह, विकास यादव,समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।पूरे आयोजन में जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं तथा नई पीढ़ी को सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की इस पहल की लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

6 hrs ago
user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
7f48a80b-4a46-4b5f-9a89-aab7b18f8b25

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर ज़िले के मशहूर फोड़ा/फुंसी के डॉक्टर मरहूम हाजी एजाज़ अहमद सलमानी निवासी मछली शहर का आखरी रसुमात के लिए ले जाते लोग, जौनपुर ज़िले के मशहूर फोड़ा/फुंसी के डॉक्टर मरहूम हाजी एजाज़ अहमद सलमानी निवासी मछली शहर का आखरी रसुमात के लिए ले जाते लोग, कसीर तादाद में लोग मौजूद रहे। मरहूम के जनाज़े की नमाज़ मरहूम के बेटे मौलाना अतिकुर्रहमान ने पढ़ाई।
    1
    जौनपुर ज़िले के मशहूर फोड़ा/फुंसी के डॉक्टर मरहूम हाजी एजाज़ अहमद सलमानी निवासी मछली शहर का आखरी रसुमात के लिए ले जाते लोग,
जौनपुर ज़िले के मशहूर फोड़ा/फुंसी के डॉक्टर मरहूम हाजी एजाज़ अहमद सलमानी निवासी मछली शहर का आखरी रसुमात के लिए ले जाते लोग, कसीर तादाद में लोग मौजूद रहे। मरहूम के जनाज़े की नमाज़ मरहूम के बेटे मौलाना अतिकुर्रहमान ने पढ़ाई।
    user_The Live
    The Live
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *लखनऊ: फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का अभियान* *लखनऊ* : राजधानी में खुद को पत्रकार बताकर रौब झाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों पर 'PRESS' स्टीकर लगाकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को रोका और उनमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे। पुलिसकर्मी पत्रकारों से उनके संस्थान का नाम, कवरेज का मकसद और उनकी दैनिक एक्टिविटी के बारे में भी पूछताछ करते नजर आए। जिनके पास वैध प्रेस कार्ड या संस्थान से अधिकृत पत्र नहीं था, उनसे स्टीकर हटवाए गए और कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गाड़ियों पर 'PRESS' लिखवाकर चेकिंग से बचते हैं और वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि भी खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। हजरतगंज में करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असली पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपना प्रेस कार्ड साथ रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा न हो। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे 'PRESS' के स्टीकर चेक करते और दस्तावेज मांगते दिखाई दे रहे हैं।
    1
    *लखनऊ: फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का अभियान*

*लखनऊ* : राजधानी में खुद को पत्रकार बताकर रौब झाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों पर 'PRESS' स्टीकर लगाकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को रोका और उनमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे। पुलिसकर्मी पत्रकारों से उनके संस्थान का नाम, कवरेज का मकसद और उनकी दैनिक एक्टिविटी के बारे में भी पूछताछ करते नजर आए। जिनके पास वैध प्रेस कार्ड या संस्थान से अधिकृत पत्र नहीं था, उनसे स्टीकर हटवाए गए और कड़ी हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गाड़ियों पर 'PRESS' लिखवाकर चेकिंग से बचते हैं और वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि भी खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है।
हजरतगंज में करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असली पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपना प्रेस कार्ड साथ रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा न हो।
इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे 'PRESS' के स्टीकर चेक करते और दस्तावेज मांगते दिखाई दे रहे हैं।
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,, *सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।* प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। *अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।* जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है। *अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।* आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    1
    तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल 
सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग 
तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,,
*सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।*
प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। 
*अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।*
जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है।
*अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।*
आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🌹!!!:::::::::::::::!!!🌹#Good♥️!!!.............!!!♥️ #मॉर्निंग🙏🙏!!!............!!!👌👌#दोस्तों💐💐!!!::::::::::!!!💐💐#राम #राम 🌹!!!..........!!!♥️🌹#राधे #राधे!!!.......!!!❤️#जय #श्री!!!!!...........!!!🙏♥️ #राम #हर #हर♥️🙏!!!::::::::!!!♥️🌹🌹#महादेव #सुप्रभात 🙏!!!.........!!!#मोटिवेशन!!!.........!!!#सायरी🌹🙏!!!:::::::::!!♥️🌹 #as 🌹!!!:::::::::::::::!!!🌹#Good♥️!!!.............!!!♥️ #मॉर्निंग🙏🙏!!!............!!!👌👌#दोस्तों💐💐!!!::::::::::!!!💐💐#राम #राम 🌹!!!..........!!!♥️🌹#राधे #राधे!!!.......!!!❤️#जय #श्री!!!!!...........!!!🙏♥️ #राम #हर #हर♥️🙏!!!::::::::!!!♥️🌹🌹#महादेव #सुप्रभात 🙏!!!.........!!!#मोटिवेशन!!!.........!!!#सायरी🌹🙏!!!:::::::
    1
    🌹!!!:::::::::::::::!!!🌹#Good♥️!!!.............!!!♥️ #मॉर्निंग🙏🙏!!!............!!!👌👌#दोस्तों💐💐!!!::::::::::!!!💐💐#राम #राम 🌹!!!..........!!!♥️🌹#राधे #राधे!!!.......!!!❤️#जय #श्री!!!!!...........!!!🙏♥️ #राम #हर #हर♥️🙏!!!::::::::!!!♥️🌹🌹#महादेव #सुप्रभात 🙏!!!.........!!!#मोटिवेशन!!!.........!!!#सायरी🌹🙏!!!:::::::::!!♥️🌹 #as
🌹!!!:::::::::::::::!!!🌹#Good♥️!!!.............!!!♥️ #मॉर्निंग🙏🙏!!!............!!!👌👌#दोस्तों💐💐!!!::::::::::!!!💐💐#राम #राम 🌹!!!..........!!!♥️🌹#राधे #राधे!!!.......!!!❤️#जय #श्री!!!!!...........!!!🙏♥️ #राम #हर #हर♥️🙏!!!::::::::!!!♥️🌹🌹#महादेव #सुप्रभात 🙏!!!.........!!!#मोटिवेशन!!!.........!!!#सायरी🌹🙏!!!:::::::
    user_Ashish Kumar Bhardwaj
    Ashish Kumar Bhardwaj
    Actor Shahganj, Jaunpur•
    9 hrs ago
  • *चौथे महारुद्राभिषेक का शुभारंभ, प्रथम दिन अशोक कुमार सोनी ने किया रुद्राभिषेक, पूरी खबर देखें
    1
    *चौथे महारुद्राभिषेक का शुभारंभ, प्रथम दिन अशोक कुमार सोनी ने किया रुद्राभिषेक, पूरी खबर देखें
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • * ब्रेकिंग प्रतापगढ़** **बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* **प्रतापगढ़।** शहर के बेल्हा देवी पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार **Hyundai i10** कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, i10 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक **मारुति अर्टिगा (UP32 NF 2657)** को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में **बच्चों समेत कुल 7 लोग सवार** थे। हादसे के बाद अर्टिगा चालक ने ओवरटेक कर i10 कार को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि i10 का चालक **नशे की हालत में** था। वहीं, कार के पीछे **"DM ऑफिस"** लिखा हुआ था तथा पीछे की सीट पर बड़ी संख्या में फाइलें रखी थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किसी सरकारी विभाग का था या नहीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही **चिलबिला पुलिस** मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
    1
    * ब्रेकिंग प्रतापगढ़**
**बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त*

**प्रतापगढ़।** शहर के बेल्हा देवी पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार **Hyundai i10** कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, i10 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक **मारुति अर्टिगा (UP32 NF 2657)** को भी जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि अर्टिगा में **बच्चों समेत कुल 7 लोग सवार** थे। हादसे के बाद अर्टिगा चालक ने ओवरटेक कर i10 कार को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि i10 का चालक **नशे की हालत में** था। वहीं, कार के पीछे **"DM ऑफिस"** लिखा हुआ था तथा पीछे की सीट पर बड़ी संख्या में फाइलें रखी थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किसी सरकारी विभाग का था या नहीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही **चिलबिला पुलिस** मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.