logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जींस पहनकर आईजी के सामने पहुंचने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड, आदेश की अवहेलना पर ASI-आरक्षक भी निलंबित* शहडोल। मध्य प्रदेश पुलिस के शहडोल जोन में अनुशासनहीनता को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिरीक्षक एन. चैत्रा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने और गरिमा के प्रतिकूल आचरण करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक पुलिसकर्मी जींस पहनकर आईजी के सामने उपस्थित हुआ था, जिसे अनुशासनहीनता माना गया। वहीं दो पुलिसकर्मी समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए जिसके चलते उनको निलंबित किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अप्रैल 2025 में एक आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत उप पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के भ्रमण और बैठकों की जानकारी मांगी गई थी। शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों से यह जानकारी लंबे समय से लंबित थी और इसे आईजी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया था। जब इस संबंध में आईजी एन. चैत्रा ने जवाब-तलब किया, तो रीडर शाखा के कर्मचारी न केवल जानकारी देने में विफल रहे, बल्कि प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार तिवारी वर्दी के बजाय जींस पहनकर आईजी के समक्ष उपस्थित हुए। उच्चाधिकारी के सामने इस तरह की वेशभूषा में आना पुलिस नियमावली और अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया। आईजी ने सहायक उप निरीक्षक परवेज खान रीडर शाखा जिला अनूपपुर, प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार तिवारी जिला उमरिया, आरक्षक गौरव सिंह जिला अनूपपुर को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी को उनके संबंधित जिलों के रक्षित केंद्र में संबद्ध कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन कर्मचारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय को प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी सौंपी है और 10 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

on 22 March
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
on 22 March
a4947b08-635a-43b3-b40e-fffd31346260

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Prakash Pathak Satna
    1
    Post by Prakash Pathak Satna
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आज कल के दौर में ऑनलाइन ठगी आम बात है गए हैं लोगों को अपना कमाया हुआ धन भी नहीं बचा पा रहे लोग इसी तरह का मामला जैतवारा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ घटना हुई युवक के मोबाइल पर अज्ञात लोग फोन किए युटुब वाले बाबा के नाम से और करीब 10000रु की हेरा फेरी की गई युवक द्वारा थाना जैतवारा में मामला की शिकायत की गई और प्रशासन से न्याय की मांग की गई युवक मनोज का कहना है कि दोनों नो राजस्थान से है और यूट्यूब वाले बाबा के नाम से फेस बुक भी चल रहा है साइबर क्राइम 1030पर भी कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई
    2
    आज कल के दौर में ऑनलाइन ठगी आम बात है गए हैं लोगों को अपना कमाया हुआ धन भी नहीं बचा पा रहे लोग इसी तरह का मामला जैतवारा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ घटना हुई युवक के मोबाइल पर अज्ञात लोग फोन किए युटुब वाले बाबा के नाम से और करीब 10000रु की हेरा फेरी की गई युवक द्वारा थाना जैतवारा में मामला की शिकायत की गई और प्रशासन से न्याय की मांग की गई युवक मनोज का कहना है कि दोनों नो राजस्थान से है और यूट्यूब वाले बाबा के नाम से फेस बुक भी चल रहा है साइबर क्राइम 1030पर भी कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई
    user_Mahakal rudra Construction
    Mahakal rudra Construction
    Interior designer बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • Post by Devendra yadav
    1
    Post by Devendra yadav
    user_Devendra yadav
    Devendra yadav
    Nurse जावा, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बेला-सिलपरी रिंग रोड की खराब स्थिति, यात्रियों को हो रही परेशानी सतना रीवा जिले में बेला से सिलपरी जाने वाली रिंग रोड की स्थिति बहुत खराब है, खासकर बड़ाहरी मोड़ पर। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, धूल और ट्रैफिक जाम आम समस्या है। रिंग रोड के निर्माण कार्य के कारण ऐसी समस्याएं आम हैं।
    1
    बेला-सिलपरी रिंग रोड की खराब स्थिति, यात्रियों को हो रही परेशानी
सतना रीवा जिले में बेला से सिलपरी जाने वाली रिंग रोड की स्थिति बहुत खराब है, खासकर बड़ाहरी मोड़ पर। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, धूल और ट्रैफिक जाम आम समस्या है। रिंग रोड के निर्माण कार्य के कारण ऐसी समस्याएं आम हैं।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सरकर परिजनों ने रीवा सीधी नेशनल हाईवे किया जाम जानकारी निकलकर सामने आ रही युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घटना की वजह अभी तक अनजान है पुलिस समझाएं करके किसी तरह से मामले को काबू में लिया
    1
    सरकर परिजनों ने रीवा सीधी नेशनल हाईवे किया जाम जानकारी निकलकर सामने आ रही युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घटना की वजह अभी तक अनजान है पुलिस समझाएं करके किसी तरह से मामले को काबू में लिया
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा जी ने लोगों के बीच में बैठकर उनकी समस्याएं सुनी
    1
    सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा जी ने लोगों के बीच में बैठकर उनकी समस्याएं सुनी
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    9 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak Satna
    1
    Post by Prakash Pathak Satna
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.