अजमेर में कांग्रेस का बड़ा सियासी दावा 9 निर्दलीय साथ आए, कांग्रेस बोली—बोर्ड हमारा बनना तय अजमेर में कांग्रेस का बड़ा सियासी दावा 9 निर्दलीय साथ आए, कांग्रेस बोली—बोर्ड हमारा बनना तय अजमेर (सरेराह न्यूज) नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद अजमेर की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस ने 9 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा कर भाजपा के सामने सीधी चुनौती पेश कर दी है। पुष्कर के एक रिसोर्ट में आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जयपाल और महेंद्र सिंह रलावता ने कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दूरभाष पर तीनों नेताओं से बातचीत कर शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता राठौड़ ने दावा किया कि 9 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संख्या अब कांग्रेस के पक्ष में है और अजमेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। कांग्रेस के इस दावे ने चुनाव परिणाम के बाद चल रही सियासी जोड़तोड़ को नया मोड़ दे दिया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि निर्दलीयों का यह समर्थन अध्यक्ष पद के चुनाव तक कायम रहता है या नहीं।
अजमेर में कांग्रेस का बड़ा सियासी दावा 9 निर्दलीय साथ आए, कांग्रेस बोली—बोर्ड हमारा बनना तय अजमेर में कांग्रेस का बड़ा सियासी दावा 9 निर्दलीय साथ आए, कांग्रेस बोली—बोर्ड हमारा बनना तय अजमेर (सरेराह न्यूज) नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद अजमेर की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस ने 9 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा कर भाजपा के सामने सीधी चुनौती
पेश कर दी है। पुष्कर के एक रिसोर्ट में आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जयपाल और महेंद्र सिंह रलावता ने कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दूरभाष पर तीनों नेताओं से बातचीत कर शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता राठौड़ ने दावा किया कि 9 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के साथ खड़े
हैं। उन्होंने कहा कि संख्या अब कांग्रेस के पक्ष में है और अजमेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। कांग्रेस के इस दावे ने चुनाव परिणाम के बाद चल रही सियासी जोड़तोड़ को नया मोड़ दे दिया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि निर्दलीयों का यह समर्थन अध्यक्ष पद के चुनाव तक कायम रहता है या नहीं।
- Vishnu Prakash Paliwalaअजमेर, अजमेर, राजस्थानgood 👍15 hrs ago
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer दूसरे राउंड में कांग्रेस के जीते हुए पार्षद पहुंच शपथ लेने दैनिक न्यूज़ अजमेर1
- अजमेर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी! ₹70 हजार तक की नकदी पार, CCTV में कैद हुआ चोर अजमेर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। 14 सितंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ₹1600 नकद और मिट्टी के गुल्लक में जमा करीब ₹60 से ₹70 हजार की रकम चोरी कर ली। वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कृष्ण गंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प पर जनता की मुहर है। हमारी सरकार शहरी विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं, सुदृढ़ आधारभूत ढांचे और पारदर्शी सुशासन के माध्यम से शहरों के सर्वांगीण विकास को नई गति दे रही है। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार! भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई! #सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान #कोने_कोने_में_भाजपा1
- 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ अजमेर में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत। #Ajmer #AjmerNews #Rain #बारिश #मूसलाधारबारिश #मौसम #Rajasthan1
- अजमेर इस बार 11 निर्दलीय पार्षद बने महापौर की डोर निर्दलीय के हाथों में1
- नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा1
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना’ के ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी का हार्दिक आभार! राजस्थान सहित 6 राज्यों के लिए यह परियोजना जल को विकास की नई धारा से जोड़ते हुए भविष्य की जल-सुरक्षा को मजबूत करेगी।1