बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग कोरबा। ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जेत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक) के CSR मद से लगभग 15–16 लाख रुपये की लागत से निर्मित CC सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण पूरा होने के महज तीन माह के भीतर पहली ही बारिश में सड़क के उखड़ने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मंदीप शर्मा, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने तथा दोषी निर्माण एजेंसी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई और निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया। निर्माण के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले संबंधित कर्मचारियों तथा निर्माण एजेंसी पर भी सवाल उठाए गए हैं। आवागमन में हो रही परेशानी सड़क के उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे बनने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवागमन की समस्या का उल्लेख किया गया है। चार प्रमुख मांगें पत्र के माध्यम से प्रशासन से— 1. स्वतंत्र विशेषज्ञों की टीम गठित कर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने। 2. दोषी ठेकेदार/निर्माण एजेंसी एवं संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने। 3. सड़क निर्माण में हुए नुकसान की Financial Recovery कराने। 4. सड़क का पुनः मानक स्तर पर मजबूत निर्माण कराने की मांग की गई है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामवासियों के जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग कोरबा। ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जेत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक) के CSR मद से लगभग 15–16 लाख रुपये की लागत से निर्मित CC सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण पूरा होने के महज तीन माह के भीतर पहली ही बारिश में सड़क के उखड़ने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मंदीप शर्मा, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय एवं
निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने तथा दोषी निर्माण एजेंसी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई और निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया। निर्माण के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले संबंधित कर्मचारियों तथा निर्माण एजेंसी पर भी सवाल उठाए गए हैं। आवागमन में हो रही परेशानी सड़क के उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे बनने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में विशेष रूप
से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवागमन की समस्या का उल्लेख किया गया है। चार प्रमुख मांगें पत्र के माध्यम से प्रशासन से— 1. स्वतंत्र विशेषज्ञों की टीम गठित कर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने। 2. दोषी ठेकेदार/निर्माण एजेंसी एवं संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने। 3. सड़क निर्माण में हुए नुकसान की Financial Recovery कराने। 4. सड़क का पुनः मानक स्तर पर मजबूत निर्माण कराने की मांग की गई है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामवासियों के जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
- नेशनल हाईवे 149 बी पर एक और सड़क हादसा विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल1
- devri chicholi picknik Ghat band shasan ne liya hai bada faisla ab devri Chicholi me koi picknik manane nahi ja sakta hai shasan ka bada kadam1
- सक्ती में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सक्ति में गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीएम कावेरी मरकाम, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन, जुलूस के दौरान अनुशासन, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजन समितियों से प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने आश्वस्त किया कि गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।1
- कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।1
- बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।1
- धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है1
- न डीजे, न आतिशबाजी… खिलौने के बाजे और नन्हे हाथों से हुआ बप्पा का भव्य स्वागत, पाली का दृश्य जीत लेगा दिल1
- कुदुरमाल स्थित हसदेव नदी में वह युवक की लाश 50 घंटे बाद बरामद1
- Raigarh stetion me bada hadsa tala aachank Bijli ki tar toot gai logo me afra tafi mach gai Raigarh stetion me tala bada khatra1