logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर सेवा मंचमुक्तिधाम यात्री शेड में बोरिंग सफल, सेवा और संकल्प की मिसाल मुंगेर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुक्तिधाम यात्री शेड में मुंगेर सेवा मंच द्वारा कराया जा रहा बोरिंग कार्य अंततः सफल हो गया। प्रारंभिक तीन प्रयासों में असफलता के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त की। कार्य के दौरान बालू और मिट्टी की परतों से बार-बार बाधाएं उत्पन्न हुईं, लेकिन मजदूरों और मिस्त्रियों ने कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम जारी रखा। मंच के सेवक शिवदयाल यादव ने पूरे कार्य की निगरानी करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। इस कार्य में मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं, चापानल निर्माण में अप्रवासी समाजसेवी उमाशंकर वर्मा ‘बबलू’ (दिल्ली) का आर्थिक योगदान सराहनीय रहा। मंच अध्यक्ष संजय बाब्लू ने कहा कि यह सफलता टीम के सामूहिक प्रयास और जनसमर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। मंच आगे भी जनहित में ऐसे कार्य करता रहेगा।

11 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
11 hrs ago

मुंगेर सेवा मंचमुक्तिधाम यात्री शेड में बोरिंग सफल, सेवा और संकल्प की मिसाल मुंगेर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुक्तिधाम यात्री शेड में मुंगेर सेवा मंच द्वारा कराया जा रहा बोरिंग कार्य अंततः सफल हो गया। प्रारंभिक तीन प्रयासों में असफलता के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त की। कार्य के दौरान बालू और मिट्टी की परतों से बार-बार बाधाएं उत्पन्न हुईं, लेकिन मजदूरों और मिस्त्रियों ने कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम जारी रखा। मंच के सेवक शिवदयाल यादव ने पूरे कार्य की निगरानी करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। इस कार्य में मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं, चापानल निर्माण में अप्रवासी समाजसेवी उमाशंकर वर्मा ‘बबलू’ (दिल्ली) का आर्थिक योगदान सराहनीय रहा। मंच अध्यक्ष संजय बाब्लू ने कहा कि यह सफलता टीम के सामूहिक प्रयास और जनसमर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। मंच आगे भी जनहित में ऐसे कार्य करता रहेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • परशुराम जयंती पर समाज को शिक्षित और संगठित बनाने का लिया संकल्प
    1
    परशुराम जयंती पर समाज को शिक्षित और संगठित बनाने का लिया संकल्प
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • मुंगेर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया। पुरानी रंजिश में अपने ही गोतिया की हत्या करने जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवा पहाड़ तौफीर इलाके में एक व्यक्ति कमर में देशी कट्टा खोंसे संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
    1
    मुंगेर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया। पुरानी रंजिश में अपने ही गोतिया की हत्या करने जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवा पहाड़ तौफीर इलाके में एक व्यक्ति कमर में देशी कट्टा खोंसे संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
    user_Diwakar kumar
    Diwakar kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    7 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष: दो पक्षों में भिड़ंत, 10 लोग घायल दीवार निर्माण को लेकर बवाल, तीन गिरफ्तार – गांव में तनाव का माहौल
    1
    जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष: दो पक्षों में भिड़ंत, 10 लोग घायल
दीवार निर्माण को लेकर बवाल, तीन गिरफ्तार – गांव में तनाव का माहौल
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • प्यार पर पहरे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी दिखाने जा रहे हैं जहाँ ग्रामीणों ने 'विलेन' बनने के बजाय 'मैरैज ब्यूरो' की भूमिका निभाई। मामला पसराहा थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत पसराहा गाँव एवं गोगरी थाना क्षेत्र का शेरगढ़ गाँव का है, जहाँ रात के अंधेरे में छिप-छिपकर मिल रहे एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों नें पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। हंगामा करने के बजाय, मौके पर ही दोनों की शादी करवा दी। आईए जानते हैं विस्तार से पूरी कहानी। दरअसल पूरा मामला भागलपुर जिले अंतर्गत नवगछिया दुर्गा मंदिर के समीप का है। जहां यह दोनों प्रेमी जोड़े आपने किसी निजी रिश्तेदार के यहां जाकर मिलने का प्लान बनाया, वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी चहल-पहल को देखकर समझ गए कि यह कोई प्रेमी जोड़े हैं, जब पूछताछ किया तो मामला सच साबित हुआ, और वहां के कुछ ग्रामीण युवा और प्रेमी जोड़े के रिश्तेदारों ने मिलकर दोनों की शादी करवा दिया। वही इस संबंध में प्रेमी जोड़े ने बताया की , हम डरे हुए थे, लेकिन गांव वालों ने जो हमारा साथ दिया, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।
    1
    प्यार पर पहरे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी दिखाने जा रहे हैं जहाँ ग्रामीणों ने 'विलेन' बनने के बजाय 'मैरैज ब्यूरो' की भूमिका निभाई। मामला पसराहा थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत पसराहा गाँव एवं गोगरी थाना क्षेत्र का शेरगढ़ गाँव का है, जहाँ रात के अंधेरे में छिप-छिपकर मिल रहे एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों नें पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। हंगामा करने के बजाय, मौके पर ही दोनों की शादी करवा दी।
आईए जानते हैं विस्तार से पूरी कहानी।
दरअसल पूरा मामला भागलपुर जिले अंतर्गत नवगछिया दुर्गा मंदिर के समीप का है। जहां यह दोनों प्रेमी जोड़े आपने किसी निजी रिश्तेदार के यहां जाकर मिलने का प्लान बनाया, वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी चहल-पहल को देखकर समझ गए कि यह कोई प्रेमी जोड़े हैं, जब पूछताछ किया तो मामला सच साबित हुआ, और वहां के कुछ ग्रामीण युवा और प्रेमी जोड़े के रिश्तेदारों ने मिलकर दोनों की शादी करवा दिया। 
वही इस संबंध में प्रेमी जोड़े ने बताया की , हम डरे हुए थे, लेकिन गांव वालों ने जो हमारा साथ दिया, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।
    user_Reshu Ranjan
    Reshu Ranjan
    साहस हमेशा सच दिखाने की गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • शाम्हो पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शाम्हो आकहा कुरहा चौक के समीप से एक बाइक 10 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    1
    शाम्हो पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शाम्हो आकहा कुरहा चौक के समीप से एक बाइक 10 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.