उप निरीक्षक राहुल मिश्रा की मुस्तैदी रंग लाई, तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार। पुलिस टीम की चौकसी: दरोगा राहुल मिश्रा ने भाग रहे युवक को दबोचा जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली। महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा पहाड़पुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पूरे कुटी मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध 315 बोर का देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान विवेक सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी सेमरा गांव, थाना भदोखर के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना स्थानीय लोगों का मानना है कि समय रहते हुई इस कार्रवाई से किसी संभावित वारदात को रोका जा सका। क्षेत्र में लगातार चल रही चेकिंग और गश्त अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

- दो दिवसीय कथा भगवान चित्रगुप्त की समाप्त हुई रायबरेली का रिफॉर्म क्लब रिफॉर्म क्लब में भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की कथा समाप्त हुई1
- रायबरेली के ऊंचाहार में दबंगों ने एक घर में घुसकर माँ और बेटी पर बेरहमी से हमला किया। इस हिंसक हमले में बेटी काजल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को तहरीर दी गई है और मामले में जांच जारी है।1
- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने रायबरेली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई। बिहार की विधायक बेबी कुमारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के गुर सिखाए। प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और दिवंगत राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी।1
- रायबरेली के सलोन में डीजे की तेज आवाज से एक मेडिकल स्टोर की दवाएं नीचे गिर गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।1
- जय श्री राम ⚜️🙏❤️1
- raebareli u p 33 uttar pradesh1
- उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार के बाद रायबरेली के विधायक मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने अपनी नई भूमिका में पूरी निष्ठा और मेहनत से जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराया। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में आगामी जनहित कार्यों की प्राथमिकता को दर्शाता है।1
- ऊँचाहार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन, 560 मरीजों को मिली राहत ऊँचाहार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन, 560 मरीजों को मिली राहत ऊँचाहार, रायबरेली: संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 10 मई 2026 को 'विवेक क्लीनिक' द्वारा एक विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। साईं नगर (रेलवे क्रॉसिंग के पीछे) स्थित इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच कराई। मुख्य अतिथि और गणमान्य उपस्थिति कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आर. पी. मौर्य, ने फीता काट कर किया उनके साथ डॉ. संतोष कुमार, सुरेश कुमार, राम स्वरूप और प्रधानाचार्य मीरा मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने संस्थान के इस सेवाभावी कदम की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क शिविरों से निर्धन परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो पाता है। विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं उपचार शिविर में प्रयागराज, कौशाम्बी और रायबरेली के जाने-माने विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। डॉ. जे.आर. प्रजापति, डॉ. श्रवण कुमार मौर्य (MD Gold Medalist) और डॉ. आशीष मौर्य (Senior Medical Officer) सहित चिकित्सकों की पूरी टीम ने गठिया, सियाटिका, पथरी, बवासीर, त्वचा रोग और सर्वाइकल जैसे असाध्य रोगों का गहन परीक्षण किया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. रवि प्रताप और डॉ. रेनू प्रजापति ने मरीजों को जीवनशैली सुधारने के गुर सिखाए। सफलता के आंकड़े आयोजक डॉ. एस. एन. प्रजापति ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 560 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के साथ-साथ सभी जरूरतमंदों को संस्थान की ओर से मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्थानीय निवासियों ने विवेक क्लीनिक के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित में एक बड़ा कदम बताया।1