logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता, पेंशन योजना और पत्रकार कल्याण कोष को प्रभावी बनाने की मांग की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर एसोसिएशन की नवगठित प्रदेश कमिटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री ने फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या पर चिंता भी जताई और कहा कि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन, मीडिया संस्थानों और पत्रकार संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष परबिंद पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बनर्जी, धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, दिवाकर सिंह, सतीश प्रसाद, अमर सोनकर, दिलीप चंद महतो एवं अजय कुमार शामिल थे। प्रीतम सिंह भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए, जबकि नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मंत्री ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा पत्रकार कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

6 hrs ago
user_Hazaribag Today🇮🇳
Hazaribag Today🇮🇳
हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
6 hrs ago
9b3594c8-5fdf-4279-ba14-3237822b46c9

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता, पेंशन योजना और पत्रकार कल्याण कोष को प्रभावी बनाने की मांग की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर एसोसिएशन की नवगठित प्रदेश कमिटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन

8ca9b184-9cd6-48ad-8aec-a45d4956f8f3

के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री ने फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या पर चिंता भी जताई और कहा कि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन, मीडिया संस्थानों और पत्रकार संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष परबिंद पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बनर्जी, धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, दिवाकर

dd6e2516-dfe5-4b53-88c2-5283adea54b7

सिंह, सतीश प्रसाद, अमर सोनकर, दिलीप चंद महतो एवं अजय कुमार शामिल थे। प्रीतम सिंह भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए, जबकि नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मंत्री ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा पत्रकार कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रांची में आयोजित नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग के नूर आलम और राजवीर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हजारीबाग का परचम लहराते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
    1
    रांची में आयोजित नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग के नूर आलम और राजवीर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हजारीबाग का परचम लहराते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग की बेटी काजल कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिसके तहत उन्हें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन हुआ है। काजल की सफलता के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और उनके परिजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। काजल की यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि खेल जगत में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। हजारीबाग झील में नियमित अभ्यास करके उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व किया और कई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे उनका प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। काजल के पिता विपिन बिहारी सिंह वर्तमान में रामगढ़ जिले में पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और अपनी ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं; उन्होंने पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के अंगरक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी माता पुष्पा सिंह नमन विद्या विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत हैं और शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। काजल की सफलता में उनके माता-पिता के संस्कारों, अनुशासन और प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। काजल कुमारी की यह उपलब्धि उनके परिवार के लिए तो गर्व का विषय है ही, साथ ही पूरे हजारीबाग जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। सभी लोगों ने आशा व्यक्त की है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करेंगी, और समाज के वंचित, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
    1
    हजारीबाग की बेटी काजल कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिसके तहत उन्हें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन हुआ है। काजल की सफलता के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और उनके परिजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

काजल की यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि खेल जगत में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। हजारीबाग झील में नियमित अभ्यास करके उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व किया और कई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे उनका प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। काजल के पिता विपिन बिहारी सिंह वर्तमान में रामगढ़ जिले में पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और अपनी ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं; उन्होंने पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के अंगरक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी माता पुष्पा सिंह नमन विद्या विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत हैं और शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। काजल की सफलता में उनके माता-पिता के संस्कारों, अनुशासन और प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

काजल कुमारी की यह उपलब्धि उनके परिवार के लिए तो गर्व का विषय है ही, साथ ही पूरे हजारीबाग जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। सभी लोगों ने आशा व्यक्त की है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करेंगी, और समाज के वंचित, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • सन् 680 ईस्वी (61 हिजरी) में इराक के कर्बला नामक स्थान पर धर्म और हक को बचाने के लिए एक भीषण जंग हुई थी। यह जंग अत्याचारी राजा यजीद की फौज और इमाम हुसैन के बीच लड़ी गई थी। इस संघर्ष के दौरान, यजीद की सेना ने इमाम हुसैन और उनके पूरे परिवार का पानी बंद कर दिया था। अंततः, मुहर्रम की 10वीं तारीख को इमाम हुसैन को बेरहमी से शहीद कर दिया गया था।
    1
    सन् 680 ईस्वी (61 हिजरी) में इराक के कर्बला नामक स्थान पर धर्म और हक को बचाने के लिए एक भीषण जंग हुई थी। यह जंग अत्याचारी राजा यजीद की फौज और इमाम हुसैन के बीच लड़ी गई थी। इस संघर्ष के दौरान, यजीद की सेना ने इमाम हुसैन और उनके पूरे परिवार का पानी बंद कर दिया था। अंततः, मुहर्रम की 10वीं तारीख को इमाम हुसैन को बेरहमी से शहीद कर दिया गया था।
    user_MD. SARFARAZ AHMAD
    MD. SARFARAZ AHMAD
    Social worker हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में मोहर्रम की पांचवीं का जुलूस देर रात तक पूरे जोश और अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान युवाओं के हैरतअंगेज करतब और आग की लुप्पी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहे। जामा मस्जिद रोड, लेप्पो रोड, काजी मोहल्ला, सरदार चौक, खिरगांव खान रोड, खिरगांव अंसारी रोड, नूरा, लोहसिंघना और कोलघाट्टी से निकले जुलूस अपने तय मार्गों से होते हुए इमामबाड़ों तक पहुंचे। जुलूस के दौरान लगातार बारिश बरसती रही, जिसमें मूसलाधार बारिश भी शामिल थी, लेकिन इसके बावजूद 'या हुसैन' की सदाओं और अकीदत का जोश जरा भी कम नहीं हुआ। इस जुनून को बारिश भी नहीं रोक पाई, क्योंकि जैसा कहा गया है, "मंज़िल वही पाते हैं जिनके इरादों में जान होती है..."
    1
    हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में मोहर्रम की पांचवीं का जुलूस देर रात तक पूरे जोश और अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान युवाओं के हैरतअंगेज करतब और आग की लुप्पी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहे। जामा मस्जिद रोड, लेप्पो रोड, काजी मोहल्ला, सरदार चौक, खिरगांव खान रोड, खिरगांव अंसारी रोड, नूरा, लोहसिंघना और कोलघाट्टी से निकले जुलूस अपने तय मार्गों से होते हुए इमामबाड़ों तक पहुंचे।

जुलूस के दौरान लगातार बारिश बरसती रही, जिसमें मूसलाधार बारिश भी शामिल थी, लेकिन इसके बावजूद 'या हुसैन' की सदाओं और अकीदत का जोश जरा भी कम नहीं हुआ। इस जुनून को बारिश भी नहीं रोक पाई, क्योंकि जैसा कहा गया है, "मंज़िल वही पाते हैं जिनके इरादों में जान होती है..."
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • आज मुहर्रम की छठी तारीख पर हजारीबाग जिले के कटकमसांडी स्थित पेलावल में एक जुलूस निकला, जिसका नजारा देखने को मिला।
    1
    आज मुहर्रम की छठी तारीख पर हजारीबाग जिले के कटकमसांडी स्थित पेलावल में एक जुलूस निकला, जिसका नजारा देखने को मिला।
    user_M.Haque Bharti
    M.Haque Bharti
    Social worker Katkamsandi, Hazaribagh•
    5 hrs ago
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुदूर गांवों में भी योग के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस दौरान लोगों ने स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया, जिसके साथ इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
    1
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुदूर गांवों में भी योग के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस दौरान लोगों ने स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया, जिसके साथ इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत बड़का चुम्बा पंचायत में आवास योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना जैसी सरकारी पहल के बावजूद, क्षेत्र में कई परिवार आज भी जर्जर और असुरक्षित घरों में रहने को विवश हैं। यह स्थिति इन महत्वपूर्ण आवास योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाती है, जहाँ मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवारों को जीर्ण-शीर्ण ढांचों में जीवन गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    1
    झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत बड़का चुम्बा पंचायत में आवास योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना जैसी सरकारी पहल के बावजूद, क्षेत्र में कई परिवार आज भी जर्जर और असुरक्षित घरों में रहने को विवश हैं।

यह स्थिति इन महत्वपूर्ण आवास योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाती है, जहाँ मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवारों को जीर्ण-शीर्ण ढांचों में जीवन गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    user_News10Explained
    News10Explained
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    23 hrs ago
  • नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत पुलिस एक स्कूल में पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्कूल में मौजूद छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को नशे के बुरे प्रभावों और उससे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया, साथ ही उन्हें सुरक्षा और जागरूकता का मंत्र भी दिया।
    1
    नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत पुलिस एक स्कूल में पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्कूल में मौजूद छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को नशे के बुरे प्रभावों और उससे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया, साथ ही उन्हें सुरक्षा और जागरूकता का मंत्र भी दिया।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.