Shuru
Apke Nagar Ki App…
10 साल के लिए आउट हुआ गुंडा रिजवान बरेली में कानून का शिकंजा जिला बदर की सख्त कार्रवाई
जितेन्द्र पाल
10 साल के लिए आउट हुआ गुंडा रिजवान बरेली में कानून का शिकंजा जिला बदर की सख्त कार्रवाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट के तहत आरोपी रिजवान को जिला बदर कर दिया है। निचली अदालत के अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत पारित आदेश दिनांक 24 फरवरी के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।1
- comedy video 😅😂1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल2
- बरेली में जमीन विवाद: फर्जी बिक्री और लेखपाल पर मिलीभगत के गंभीर आरोप सब-हेडलाइन: कई बार नपाई के बावजूद नहीं सुलझा मामला, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार खबर: बरेली जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम आजमपुर बलररु में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुमेरी लाल पुत्र राम अवतार ने आरोप लगाया है कि उनकी कृषि भूमि गाटा संख्या 216, रकबा 0.037 हेक्टेयर को फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास किया गया है। पीड़ित के अनुसार, महेश और रमेश पुत्र मुन्नालाल ने करीब 5 महीने पहले उक्त भूमि को बेच दिया, जबकि जमीन पर उनका वैध अधिकार है। सुमेरी लाल का कहना है कि महेश दबंगई के बल पर खेत पर आकर कब्जा करने की कोशिश करता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। बताया गया कि बुधवार को लेखपाल अनूप शर्मा और कानूनगो द्वारा खेत की नपाई कराई गई। सुमेरी लाल का कहना है कि इस जमीन की कई बार नपाई हो चुकी है, लेकिन विवाद अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लेखपाल अनूप शर्मा की विपक्षी महेश से मिलीभगत है और उसी के कहने पर बार-बार नपाई कराई जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लेखपाल को मोटी रकम देकर अपने पक्ष में कार्य कराया जा रहा है। सुमेरी लाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।1
- बरेली के थाना भुता क्षेत्र में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लडपुर मुदिया जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध तरीके से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र समेत कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर रहा था।1
- भुता थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा मुरारपुर में 25 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, मदन लाल पुत्र हीरालाल के घर में चोर दीवार के सहारे चढ़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर बड़ी सफाई से घर में घुसे और एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झुमके तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय घर के लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो सामान बिखरा मिला और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित मदन लाल ने थाना भुता पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।1
- ई रिक्शा लूट गैंग का खुलासा तमंचे संग शातिर चोर गिरफ्तार सनसनी खेज खुलासा।1
- बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में वांछित एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटौआ केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान के सामने सरकारी नल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त आरिफ पुत्र नबाब हुसैन, निवासी ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के एक मामले में वांछित चल रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में पशु क्रूरता अधिनियम, आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रनवीर सिंह और कांस्टेबल अमरदीप गौतम की टीम शामिल रही।1
- comedy videos 😂😅1