कानपुर देहात। आरक्षी की सड़क हादसे में मौके पर मौत, अज्ञात वाहन फरार परिजनों में शोक लहर, रसूलाबाद, रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार सिपाही केशव यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। यह घटना पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुई। इस घटना से पुलिस विभाग में मातम सा छागया, प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र की कहिजरी चौकी में तैनात सिपाही केशव यादव (30), पुत्र मुन्नालाल, निवासी बजरिया बरहान खांडा, जनपद आगरा, सरकारी कार्य से पहाड़ीपुर गए थे। कागजात तामील कराने के बाद वह अपनी बाइक से कहिजरी चौकी लौट रहे थे। तभी इस दौरान पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत होगी। इस हादसे में केशव यादव गंभीर रूप से घायल हो कर उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी बीच, अटिया रायपुर में एक नाबालिग आत्महत्या प्रकरण की जांच कर लौट रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, रसूलाबाद कोतवाल एस.एन. सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे एक सरकारी बाइक पड़ी देखी। उन्होंने वाहन रोककर जांच की तो पाया कि सिपाही केशव यादव गंभीर अवस्था में पड़े थे। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उन्हें एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसूलाबाद पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक छा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार और कोतवाल एस.एन. सिंह ने मृतक सिपाही की पत्नी संतोष देवी को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

- KyRasulabad, Kanpur Dehat😤10 hrs ago
- डंफर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल। कहिंजरी गणेश उत्सव उद्यान के पास की घटना। कहींजरी निवासी रईस के पैर पर चढ़ा डंफर। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। डंफर भी किया हिरासत में।1
- किसान मायूस तैयार की हुई फसल जलने से किसानों के निकले आंसू रसूलाबाद कानपुर देहात। तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग को आग पर काबू पाया। रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, की पांच बीघा,नरेंद्र सिंह6बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आग लगने से किसान बहुत परेशान व दुखी है उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग की है।2
- झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।1
- आज नगर पालिका परिषद झींझक मे बिशाल यात्रा मान्यबर डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर निकाली गई2
- Post by Ramadhar Kumar1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रोड शो किया।1