Shuru
Apke Nagar Ki App…
gadicandni madina majid
Ajju khan
gadicandni madina majid
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अब्बास नगर में प्रेम में नाकाम एक युवक द्वारा आत्महत्या की बात लिखकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आते ही मेटा अलर्ट के जरिए पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि अब्बास नगर निवासी साहिल ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने खुजली की नौ गोलियां एक साथ खाने की बात कही। वीडियो में एक युवती का नाम लिखकर उसने दावा किया कि “सब टैबलेट खा ली… मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है।” मेटा अलर्ट मिलते ही रामबाग चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया और मलखान सिंह मौके पर पहुँचे और युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण पोस्ट गलती से वायरल हो गई। उसने भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। परिजनों ने समय पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया।1
- दिनांक 16 फरवरी 2026 को 40वी मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दाऊ दयाल स्टेडियम फिरोजाबाद में कराया गया। मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त महोदय, आगरा एवं जिलाधिकारी, फिरोजाबाद के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। आशीष कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद के द्वारा मण्डलायुक्त, आगरा, जिलाधिकारी फिरोजाबाद, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), फिरोजाबाद, उपनिदेशक कृषि, फिरोजाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आगरा आदि अतिथियों को पौधा भेंट कर, वैज लगाकर सम्मानित किया गया। मण्डलायुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य समस्त अधिकारियों द्वारा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी फिरोजाबाद, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, श्री उपेंद्र कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, सुधीर कुमार गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी खैरगढ़, ओमप्रकाश अकेला, खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद,भूपेंद्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी जसराना, विजय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद, सी0पी0 सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, विनीता चौधरी, जिला गाइड कैप्टन, समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं समस्त स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शिवकान्त पलिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे| Updated News-17/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- अछनेरा-फरह रोड पर सड़क हादसा अछनेरा। अछनेरा-फरह रोड पर फरह की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रविन्द्र पुत्र भरत सिंह (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी जाजऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं खड़े एक अज्ञात व्यक्ति, जो कचोरा का निवासी बताया जा रहा है, वह भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अज्ञात व्यक्ति को परिजन तत्काल मथुरा के अस्पताल लेकर रवाना हो गए, जबकि बाइक सवार रविन्द्र को अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- आगरा से बड़ी खबर है। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ताज नगरी आगरा में इस बार 154 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1 लाख 21 हजार 922 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम सुरक्षा, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मी और शिक्षिकाओं की अलग से तैनाती होगी। जनपद को 6 जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 172 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। सभी केंद्रों को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है और मॉनिटरिंग लगातार होगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक सीधे जिम्मेदार होंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल या सेंधमारी की कोशिश पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 9997156949 भी जारी किया गया है। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी।1
- कोल्ड स्टोरेज में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू — लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं फतेहाबाद : थाना डौकी क्षेत्र के गांव गेहनू स्थित रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कोल्ड स्टोरेज की विद्युत लाइन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही फतेहाबाद और आगरा से दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र में धुएं का घना गुबार छाया रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। कोल्ड स्टोरेज के स्वामी अमर सिंह राणा ने बताया कि आग लगने से परिसर में धुआं भरा हुआ है, जिससे अभी नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने समय पर दमकल पहुंचने से बड़ी दुर्घटना टलने की बात कही है।2
- Anand Vihar Road1
- Post by गीताधौरहरा95541869863
- लखनऊ की धरती पर दमन, लेकिन हौसले बुलंद! जब गरीबों, किसानों और युवाओं के हक के लिए फतेहपुर सीकरी (आगरा) के जनप्रिय नेता और जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने विधानसभा घेराव का शंखनाद किया, तो सरकार ने उन्हें रोकने के लिए पुलिस का सहारा लिया। Trand News India1