बुलंदशहर में नवीन आपराधिक कानूनों और फॉरेंसिक साक्ष्य पर कार्यशाला, पुलिसकर्मियों को दी गई तकनीकी जानकारी बुलंदशहर। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और विवेचना में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के बेहतर उपयोग को लेकर शुक्रवार, 18 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बुलंदशहर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही अपराध की विवेचना के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रदर्शों के संकलन, उनकी पैकेजिंग और सुरक्षित प्रेषण तथा फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश, डॉ. अजय कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, डॉ. इंद्रजीत यादव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी तथा डॉ. पूजा रस्तोगी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने नवीन कानूनों के तहत वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व और उनके सही तरीके से संकलन व संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। कार्यशाला के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण और प्रभावी उपयोग के साथ ही विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक उपयोग से अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित बनाने में सहायता मिलेगी।
बुलंदशहर में नवीन आपराधिक कानूनों और फॉरेंसिक साक्ष्य पर कार्यशाला, पुलिसकर्मियों को दी गई तकनीकी जानकारी बुलंदशहर। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और विवेचना में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के बेहतर उपयोग को लेकर शुक्रवार, 18 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बुलंदशहर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक
अपराध नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही अपराध की विवेचना के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रदर्शों के संकलन, उनकी पैकेजिंग और सुरक्षित प्रेषण तथा फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभावी उपयोग
के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश, डॉ. अजय कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, डॉ. इंद्रजीत यादव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी तथा डॉ. पूजा रस्तोगी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने नवीन कानूनों के तहत वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व
और उनके सही तरीके से संकलन व संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। कार्यशाला के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण और प्रभावी उपयोग के साथ ही विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक उपयोग से अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित बनाने में सहायता मिलेगी।
- सपा जिला अध्यक्ष और कोतवाल में जमकर नोक झोंक, चूड़ी पहन लो" वाले बयान पर बवाल रायबरेली से बड़ा राजनीतिक हंगामा सामने आया है। मामला फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज शुरुआत: समाजवादी छात्र सभा PDA का बैनर लगाकर छात्र सदस्यता अभियान चला रही थी। इसी दौरान ABVP कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और बैनर को लेकर विरोध शुरू हो गया। - बात धक्का-मुक्की और नारेबाजी तक पहुंच गई तनाव की सूचना पर शहर कोतवाल *शिव शंकर सिंह* पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष *वीरेंद्र यादव* से उनकी तीखी बहस हो गई। वायरल वीडियो में कोतवाल की तरफ से *"चूड़ी पहन लो, घर बैठो... औकात में रहना"* जैसी टिप्पणी सुनाई दे रही है। इसके जवाब में सपा जिलाध्यक्ष ने भी कोतवाल को चूड़ी पहनने की सलाह दे दी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। *विवाद SP ऑफिस तक पहुंचा:* कॉलेज के बाद पूरा मामला एसपी ऑफिस पहुंच गया। - सपा जिलाध्यक्ष के साथ हरचंदपुर विधायक *राहुल लोधी* और बछरावां विधायक *श्यामसुंदर भारती* SP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे और कोतवाल को हटाने की मांग की। - दूसरी तरफ ABVP कार्यकर्ता भी SP ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। - वहां भी पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई, पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में CO आशीष निगम, ASP आलोक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- बिजनौर में भैंस चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ | दो बदमाश घायल, तीसरा गिरफ्तार | Bijnor News अफजलगढ़ में भैंस चोरी के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हरेवली रोड पर चेकिंग के दौरान भैंस चोरी से संबंधित संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि पिकअप पेड़ से टकराने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से चोरी की गई दो भैंस, पिकअप, दो देशी तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद करने की बात कही है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ भेजा गया। पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। देखिए पूरी खबर — स्टार भारत न्यूज़ 24 पर।1
- बागपत में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जला आशीर्वाद का दिया, मंदिरों में लाखों दीपों से जगमगाया जिला BAGHPAT DESK: बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को सेवा से संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव मनाया गया। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में पुरा महादेव, गुफा मंदिर, जिला अस्पताल समेत प्रमुख स्थलों पर हजारों दीप जलाए गए। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और गुफा वाले बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की। वहीं, विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को टूलकिट वितरित की गईं और जिलेभर में रक्तदान शिविर भी लगाए गए। INSTANTNEWS24HR — बागपत से हर खबर सबसे पहले।1
- जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न *जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न* मवाना- ए एस इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 52 बालक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में पांचली क्षेत्र,मेरठ पश्चिम क्षेत्र , माछरा क्षेत्र व मवाना क्षेत्र की टीमों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने किया सेपक टाकरा वॉलीबॉल की तरह एक विशेष प्रकार की तरबूज की आकृति की वाल के द्वारा पैरों से खेला जाता है इसमें लगभग समस्त नियम वॉलीबॉल वाले ही लागू होते हैं बस मुख्य अंतर वाल व हाथ के स्थान पर पैरों से खेला जाता है हाथ लगाने पर आउट हो जाते हैं।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के कुलदीप शर्मा ,सुमन सिंह, सभा मलिक, कुलदीपमलिक ,हुजैफा मलिक, करण आदि का विशेष सहयोग रहा क्रीड़ा प्रभारी कपिल कुमार सिरोही व मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई प्रधानाचार्य ने समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। *मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की रिपोर्ट*1
- हापुड़ में रोशन हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’, 3.50 लाख दीपों से जगमगाया जिला ब्रजघाट में 25 हजार और पूठ घाट पर 5 हजार दीप जलाकर दिया सेवा संकल्प का संदेश हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3.50 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों पर भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर 25 हजार और पूठ घाट पर पांच हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, सीएचसी-पीएचसी, अन्नपूर्णा भवन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अमृत सरोवर, पंचायत भवन और विभिन्न विकासखंडों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। हापुड़ के सबली मंदिर, चंडी मंदिर, नक्का कुआं, गंगा मंदिर समेत जिले के प्रमुख मंदिरों में भी दीप सजाए गए। दीपों से आकर्षक एवं भव्य आकृतियां तैयार कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने के साथ विकास को नई दिशा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में जिलेवासियों का सहयोग रहा।1
- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर के सदस्य अधिवक्ता चंद्रकांत शर्मा के भाई मूलचंद के साथ गांव शिकोई थाना आहार के दबंग लोग जीवन, जयप्रकाश, विनीता, विनिता ने की जानलेवा हमला । अधिवक्ता का भाई लहुलुहान होकर जमीन पर गिरा। उक्त लोगों पर इक्यानवे हजार पांच सौ रुपए छीन लेने का भी लगाया आरोप। मूलचंद के विरुद्ध थाना आहार में विरोधी लोगों द्वारा कराया झूठा मुकदमा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा और महासचिव धर्मेंद्र खालोर के नेतृत्व में अनेक अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को दिया प्रार्थना पत्र। एसएसपी ने शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासन। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन पंडित, शैलेंद्र कुमार,ब्रह्मदेव, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, गार्गे सहित अन्य शामिल रहे।1
- हापुड़ के बदनोली में हुआ बाहरी नेताओं और सामाजिक संघटनो का बिलकुल प्रवेश बंद बदनोली में दीपक हत्याकांड के बाद बाहरी नेताओं के प्रवेश पर रोक, सड़क किनारे लगे होर्डिंग हापुड़। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनोली में हुए गोलीकांड में दीपक की मौत के बाद लगातार हो रही राजनीति और बाहरी संगठनों के जमावड़े को देखते हुए आस पास के गाँवो लोग एकजुट हो गए हैं। गांव का माहौल शांत बनाए रखने के लिए जाट और जाटव समाज के लोगों ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है। सम्राट बिल्डर एंड प्रॉपर्टीज के अध्यक्ष विनोद सागर के नेतृत्व में मोदीनगर रोड पर सड़क किनारे बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। इन बोर्ड्स के जरिए संदेश दिया गया है कि जिलाधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी राजनीतिक, सामाजिक संगठन और यूनियन के कार्यकर्ताओं का गांव में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। सम्राट बिल्डर एंड प्रॉपर्टीज के चेयरमैन विनोद सागर का कहना कि बाहरी नेताओं के आने से दो समुदायों के बीच बेवजह तनाव पैदा हो रहा है, जिसे रोकने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान सम्राट बिल्डर एंड प्रॉपर्टीज के चेयरमैन विनोद सागर, केपी सिंह, चौधरी केदार, चौधरी भर्म सिंह, चौधरी संजय सिंह, चौधरी नरेश सिंह, दीपक सागर, गोविंद सागर, बिंदु और पवन कुमार समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- हापुड़: महंगाई के बीच किसानों को फसलों का उचित दाम देने की मांग, गन्ने के भुगतान पर उठी आवाज हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन बाबा एम के मेरठ मंडल महामंत्री नंदकिशोर शर्मा ने किसानों की आर्थिक समस्याओं और बढ़ती कृषि लागत को लेकर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, बिजली, डीजल समेत कृषि लागत बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। नंदकिशोर शर्मा ने चीनी के बाजार भाव को देखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाने और किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से किसानों की फसलों का उचित मूल्य निर्धारित करने तथा बढ़ती कृषि लागत के मद्देनजर राहत देने की मांग की।1
- अकरम रईस ख़ान पर रेप का आरोप, मनोज धामा, अनिल कसाना और ईश्वर मावी पर टॉर्चर का आरोप—आखिर पूरा मामला क्या है? आपकी क्या राय है? कमेंट्स बॉक्स में अपनी कीमती राय ज़रूर लिखें 👏👏1