logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैष्णो धाम के पीछे पुलिस का बड़ा एक्शन: संदिग्ध हालत में 14 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी बैरम खान गिरफ्तार जेएनवीसी थाना पुलिस ने वैष्णो धाम के पीछे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरम खान के ठिकाने पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 5 महिलाओं और 9 पुरुषों सहित कुल 14 लोगों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बैरम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। #BreakingNews #Bikaner #PoliceAction #Raid #JNVCPolice #CrimeNews #RajasthanNews #BigAction #LatestNews #Alert

3 hrs ago
user_SSSO News
SSSO News
बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
3 hrs ago

वैष्णो धाम के पीछे पुलिस का बड़ा एक्शन: संदिग्ध हालत में 14 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी बैरम खान गिरफ्तार जेएनवीसी थाना पुलिस ने वैष्णो धाम के पीछे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरम खान के ठिकाने पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 5 महिलाओं और 9 पुरुषों सहित कुल 14 लोगों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बैरम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। #BreakingNews #Bikaner #PoliceAction #Raid #JNVCPolice #CrimeNews #RajasthanNews #BigAction #LatestNews #Alert

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के भादरा में भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम महिला ने 21 साल पुराने धर्म-भाई के रिश्ते को निभाते हुए हिंदू भाई के घर मायरे का न्योता दिया। इस पहल ने समाज को संदेश दिया कि रिश्ते धर्म से नहीं, दिल से बनते हैं। #bikaner #rajasthan #hanumangarh #news #viral
    1
    राजस्थान के भादरा में भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम महिला ने 21 साल पुराने धर्म-भाई के रिश्ते को निभाते हुए हिंदू भाई के घर मायरे का न्योता दिया। इस पहल ने समाज को संदेश दिया कि रिश्ते धर्म से नहीं, दिल से बनते हैं।
#bikaner #rajasthan #hanumangarh #news #viral
    user_SSSO NEWS
    SSSO NEWS
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बीकानेर में रिश्तों का खून: साले ने तलवार से बहनोई की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार बीकानेर के रामपुरा बस्ती में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां साले ने अपने साथी के साथ मिलकर बहनोई की तलवार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। मामले की कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई, वहीं एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में पुलिस टीम ने जांच को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस वारदात की वजह बना। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। #BikanerMurder #BreakingNews #RamapuraBasti #CrimeNews #RajasthanNews #PoliceAction #12घंटेमेंखुलासा #हत्या #BikanerPolice #LatestNews #HindiNews #CrimeAlert #SssoNews
    1
    बीकानेर में रिश्तों का खून: साले ने तलवार से बहनोई की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर के रामपुरा बस्ती में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां साले ने अपने साथी के साथ मिलकर बहनोई की तलवार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
मामले की कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई, वहीं एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में पुलिस टीम ने जांच को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस वारदात की वजह बना। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
#BikanerMurder #BreakingNews #RamapuraBasti #CrimeNews #RajasthanNews #PoliceAction #12घंटेमेंखुलासा #हत्या #BikanerPolice #LatestNews #HindiNews #CrimeAlert
#SssoNews
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीकोलायत द्वारा तालुका न्याय क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ​इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी देना था कि साइबर दुर्व्यवहार किस तरह से होते हैं, कौन-से मामले इस श्रेणी में आते हैं और इनसे बचाव के प्रति जागरूकता कैसे लाई जाए। इसके तहत तालुका न्यायिक अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई। ​शिविरों के क्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल पारीक ने जय महावीर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीकोलायत में विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी प्रदान की। वहीं, ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी निखिल गोयल द्वारा नारायण ग्लोबल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय झझू में विद्यार्थियों को वर्तमान में साइबर दुर्व्यवहार के स्वरूप और उससे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। ​जागरूकता शिविर में पीठासीन अधिकारियों द्वारा साइबर दुर्व्यवहार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बाल अश्लील सामग्री और ऑनलाइन यौन शोषण आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया। इसी के साथ स्कूलों में “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से एक शिकायत पेटी एवं RSLSA द्वारा जारी बुकलेट भी प्रदान की गई, ताकि बच्चे साइबर दुर्व्यवहार से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस पेटी के माध्यम से साझा कर सकें।
    1
    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीकोलायत द्वारा तालुका न्याय क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ​इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी देना था कि साइबर दुर्व्यवहार किस तरह से होते हैं, कौन-से मामले इस श्रेणी में आते हैं और इनसे बचाव के प्रति जागरूकता कैसे लाई जाए। इसके तहत तालुका न्यायिक अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई। ​शिविरों के क्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल पारीक ने जय महावीर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीकोलायत में विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी प्रदान की। वहीं, ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी निखिल गोयल द्वारा नारायण ग्लोबल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय झझू में विद्यार्थियों को वर्तमान में साइबर दुर्व्यवहार के स्वरूप और उससे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
​जागरूकता शिविर में पीठासीन अधिकारियों द्वारा साइबर दुर्व्यवहार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बाल अश्लील सामग्री और ऑनलाइन यौन शोषण आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया। इसी के साथ स्कूलों में “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से एक शिकायत पेटी एवं RSLSA द्वारा जारी बुकलेट भी प्रदान की गई, ताकि बच्चे साइबर दुर्व्यवहार से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस पेटी के माध्यम से साझा कर सकें।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, रणजीतपुरा पुलिस ने दो युवकों को हीरोइन सहित किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान नखतबन्ना मंदिर तिराहा नख्तसिंहपुरा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर RJ 07 UC 0061) को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी श्यामसुंदर पुत्र ओमप्रकाश गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 72.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी श्यामसुंदर पुत्र रामेश्वर लाल गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 14.2 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई। इस संबंध में पुलिस थाना रणजीतपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। कार्रवाई के दौरान नाकाबंदी में ASI नैनूसिंह, प्रतापदान, राजू चौधरी, प्रदीप सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    1
    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, रणजीतपुरा पुलिस ने दो युवकों को हीरोइन सहित किया गिरफ्तार,
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान नखतबन्ना मंदिर तिराहा नख्तसिंहपुरा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर RJ 07 UC 0061) को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी श्यामसुंदर पुत्र ओमप्रकाश गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 72.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
वहीं दूसरे आरोपी श्यामसुंदर पुत्र रामेश्वर लाल गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 14.2 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना रणजीतपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।
कार्रवाई के दौरान नाकाबंदी में ASI नैनूसिंह, प्रतापदान, राजू चौधरी, प्रदीप सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई तोलियासर निवासी किसन पुत्र रुपाराम धतरवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 404 ग्राम अफीम की गई जब्त।
    1
    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई  तोलियासर निवासी किसन पुत्र रुपाराम धतरवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 404 ग्राम अफीम की गई जब्त।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नागौर,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर की अध्यक्षता में आज कार्यालय सभागार भवन में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला नागौर के समस्त पुलिस अधिकारियों ने लिया भाग। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था बनाये रखने, प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, महिला, बाल एवं यौन अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। साथ ही अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष योजना बनाने, साईबर अपराध एवं साइबर फ्राॅड व जुआ सट्टे पर प्रभावी कार्यवाही करने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये ब्लेक स्पाॅट चिन्हित करने एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जावे। ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नशे के सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाही एवं अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी से अर्जित सम्पति का पता लगाकर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
    2
    नागौर,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर की अध्यक्षता में आज कार्यालय सभागार भवन में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला नागौर के समस्त पुलिस अधिकारियों ने लिया भाग। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था बनाये रखने, प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, महिला, बाल एवं यौन अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। साथ ही अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष योजना बनाने, साईबर अपराध एवं साइबर फ्राॅड व जुआ सट्टे पर प्रभावी कार्यवाही करने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये ब्लेक स्पाॅट चिन्हित करने एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जावे। ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नशे के सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाही एवं अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी से अर्जित सम्पति का पता लगाकर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Taj Khan bhutto
    1
    Post by Taj Khan bhutto
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by SSSO NEWS
    1
    Post by SSSO NEWS
    user_SSSO NEWS
    SSSO NEWS
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कोलायत थाना क्षेत्र में अवैध जिप्सम परिवहन का मामला सामने आया है। परिवादी अनिरुद्ध सिंह भाटी खनिज कार्यदेशक 1 ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस थाना कोलायत क्षेत्र में एक ट्रक जिप्सम से भरा हुआ खड़ा मिला। मौके पर मौजूद ट्रक चालक से जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी/दस्तावेज के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। जांच के दौरान ट्रक नंबर RJ 07 GC 3077 को ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर चेक करने पर भी जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी नहीं पाई गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुश्ताक पुत्र रमनु खान जालवाली बीकानेर बताया और स्वीकार किया कि वह बिना रॉयल्टी के जिप्सम लेकर आया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक व संबंधित मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया तथा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर सुपुर्दगी दी गई। मामले की जांच उप निरीक्षक लखपत सिंह को सौंपी गई है।
    1
    कोलायत थाना क्षेत्र में अवैध जिप्सम परिवहन का मामला सामने आया है। परिवादी अनिरुद्ध सिंह भाटी खनिज कार्यदेशक 1 ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस थाना कोलायत क्षेत्र में एक ट्रक जिप्सम से भरा हुआ खड़ा मिला। मौके पर मौजूद ट्रक चालक से जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी/दस्तावेज के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।
जांच के दौरान ट्रक नंबर RJ 07 GC 3077 को ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर चेक करने पर भी जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी नहीं पाई गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुश्ताक पुत्र रमनु खान जालवाली बीकानेर बताया और स्वीकार किया कि वह बिना रॉयल्टी के जिप्सम लेकर आया है।
पुलिस ने मामले में ट्रक चालक व संबंधित मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया तथा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर सुपुर्दगी दी गई। मामले की जांच उप निरीक्षक लखपत सिंह को सौंपी गई है।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.